Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधायक पूर्णिमा साहू ने सूर्य मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण और सुरक्षा को लेकर विभिन्न विकास योजनाओं का किया शिलान्यास
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    विधायक पूर्णिमा साहू ने सूर्य मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण और सुरक्षा को लेकर विभिन्न विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

    Aman KumarBy Aman KumarMay 17, 2025Updated:May 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विधायक पूर्णिमा साहू ने सूर्य मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण और सुरक्षा को लेकर विभिन्न विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

    सोन मंडप का भी किया दौरा, सोन मंडप का होगा जीर्णोद्धार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने सिदगोड़ा स्थित प्रसिद्ध सूर्य मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण और सुरक्षा को लेकर विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इन योजना के अंतर्गत चिल्ड्रन पार्क में झूलों की मरम्मत, आगंतुकों के लिए शौचालय की मरम्मति एवं रंग-रोगन कार्य तथा पूरे मंदिर परिसर की साज-सज्जा शामिल है। सुरक्षा व्यवस्था को भी ध्यान में रखते हुए परिसर में आवश्यक विकास कार्यों की नींव रखी गई है। इन कार्यों का उद्देश्य मंदिर परिसर को श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए और अधिक सुविधाजनक और आकर्षक बनाना है। शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि सूर्य मंदिर परिसर की खूबसूरती में आज एक नया अध्याय जुड़ रहा है। सूर्य मंदिर परिसर पूरे झारखंड में अपनी भव्यता और धार्मिक आस्था के लिए प्रसिद्ध है। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में अन्य आवश्यकताओं को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

    इसके पश्चात, विधायक पूर्णिमा साहू ने सूर्य मंदिर परिसर से सटे सोन मंडप का भी दौरा किया। निरीक्षण के दौरान सोन मंडप की स्थिति अत्यंत खराब पाई गई। भवन में रंग-रोगन की कमी, पीने का पानी, एयर कंडीशनर, फर्श की दशा एवं परिसर में स्वच्छता की स्थिति बेहद दयनीय दिखी। श्रीमती साहू ने सोन मंडप की मौजूदा स्थिति पर चिंता जताते हुए आधारभूत संरचनाओं की मरम्मति को लेकर गंभीरता दिखाई। उन्होंने आगामी दिनों में विधायक निधि से सोन मंडप के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू करने की बात कही। जिससे सोन मंडप की सुरक्षा के साथ नागरिकों को सुविधायुक्त सेवा का लाभ मिल सके।

    इस दौरान विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, मिथिलेश सिंह यादव, कुलवंत सिंह बंटी, अमरजीत सिंह राजा, लक्ष्मीकांत सिंह, सुशांत पांडा, शैलेश गुप्ता, बंटी अग्रवाल, शशिकांत सिंह, प्रेम झा, बोलटू सरकार, कंचन दत्ता, प्रमोद मिश्रा, पवन अग्रवाल, राकेश सिंह, टुनटुन सिंह, पप्पू उपाध्याय, सूरज सिंह, विकास शर्मा, युवराज सिंह, हरेराम यादव, छक्कन चौधरी, बिमला साहू, कुमार अभिषेक, साकेत कुमार, ममता भूमिज, अनिकेत रॉय समेत अन्य मौजूद रहे।

    विधायक पूर्णिमा साहू ने सूर्य मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण और सुरक्षा को लेकर विभिन्न विकास योजनाओं का किया शिलान्यास
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजंगली हाथी का तांडव: लखिन्द्र टुडू पर हमला, सूंड से पटक कर किया घायल, हालत गंभीर
    Next Article भारत के माननीय मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री बीआर गवई से मिले राजेश शुक्ल,किया अभिनंदन

    Related Posts

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    August 2, 2026

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    August 2, 2026

    पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

    August 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

    श्रावणी मेला: हंसडीहा में प्रशासनिक शिविर व मयूराक्षी कला मंच का उद्घाटन

    प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था के मेगा रक्तदान शिविर में जुटीं कई प्रमुख हस्तियां

    युवा आजसू सम्मेलन की तैयारियां तेज, जंबो समिति का गठन

    आसंगी चेक डैम में एनआईटी छात्र लापता, सुरक्षा व्यवस्था पर फूटा छात्रों का गुस्सा

    जमशेदपुर में युवक को मारी गई गोली, गंभीर हालत में TMH में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

    जमशेदपुर में पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष, टाटा स्टील कर्मचारी पर चापड़ से हमला, हालत गंभीर

    केस पार्टनर ही निकला गुलशन हत्याकांड का मास्टरमाइंड, गला घोंटकर हत्या के बाद शव रेल लाइन किनारे फेंका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.