Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जंगली हाथी का तांडव: लखिन्द्र टुडू पर हमला, सूंड से पटक कर किया घायल, हालत गंभीर
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    जंगली हाथी का तांडव: लखिन्द्र टुडू पर हमला, सूंड से पटक कर किया घायल, हालत गंभीर

    Aman KumarBy Aman KumarMay 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जंगली हाथी का तांडव: लखिन्द्र टुडू पर हमला, सूंड से पटक कर किया घायल, हालत गंभीर

    कुत्तों की भौंक से बची जान, एमजीएम अस्पताल में भर्ती

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    चांडिल नीमडीह प्रखंड के पांडकिडीह गांव में शुक्रवार की रात जंगली हाथियों का तांडव, जब दो जंगली हाथियों ने गांव में घुसकर उत्पात मचा दिया। रात करीब 2 बजे लगभग बजे शौच के लिए निकले लखिन्द्र टुडू पर हाथी ने अचानक हमला कर दिया। हाथी ने लखिन्द्र को अपनी सूंड से उठाकर जोरदार तरीके से जमीन पर पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गांव में दो जंगली हाथियों ने दस्तक दी थी। एक हाथी कटहल और आम के पेड़ों पर टूट पड़ा, जबकि दूसरा भोजन की तलाश में गांव के घरों की ओर बढ़ गया। इसी दौरान लखिन्द्र टुडू का हाथी से आमना-सामना हो गया। हाथी ने लखिन्द्र को अपनी सूंड में जकड़ लिया। इसी बीच आसपास मौजूद कुत्तों के झुंड ने जोर-जोर से भौंकना शुरू कर दिया, जिससे हाथी का ध्यान भंग हुआ और उसने लखिन्द्र को फेंक दिया।

    घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। परिजन तुरंत लखिन्द्र को लेकर नीमडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे एंबुलेंस से जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया।
    गांव के लोगों में घटना को लेकर भय और आक्रोश दोनों है। ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा और निगरानी की मांग की है ताकि जंगली हाथियों के हमलों को रोका जा सके।

    वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची ओर पीड़ित के परिजनों को वनपाल राणा ने 10 हजार रुपया इलाज के लिए दिए.
    गांव में दहशत का माहौल, ग्रामीण रतजगा करने को मजबूर।

    जंगली हाथी का तांडव: लखिन्द्र टुडू पर हमला सूंड से पटक कर किया घायल हालत गंभीर
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनारवा सुंदर नगर की मुख्य सड़क पर बंधन बैंक की नई शाखा शुरू
    Next Article विधायक पूर्णिमा साहू ने सूर्य मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण और सुरक्षा को लेकर विभिन्न विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

    Related Posts

    धर्मक्षेत्र का दस्तावेज़: मनीषा शर्मा की पुस्तक ने कुरुक्षेत्र के इतिहास और पुरातत्व पर डाला प्रकाश

    August 2, 2026

    पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर: लोकतंत्र, मानवाधिकार और दुनिया की जिम्मेदारी

    August 2, 2026

    धर्मक्षेत्र का दस्तावेज़: इतिहास और पुरातत्व पर एक प्रकाश – मनीषा शर्मा की शोध पुस्तक का विमोचन

    August 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    धर्मक्षेत्र का दस्तावेज़: मनीषा शर्मा की पुस्तक ने कुरुक्षेत्र के इतिहास और पुरातत्व पर डाला प्रकाश

    पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर: लोकतंत्र, मानवाधिकार और दुनिया की जिम्मेदारी

    धर्मक्षेत्र का दस्तावेज़: इतिहास और पुरातत्व पर एक प्रकाश – मनीषा शर्मा की शोध पुस्तक का विमोचन

    पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर: लोकतंत्र, मानवाधिकार और दुनिया की जिम्मेदारी

    पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में लोकतंत्र और मानवाधिकार का गहराता संकट: दुनिया की जिम्मेदारी

    ठाणे में रिक्शा-टैक्सी चालकों के लिए ‘मराठी पाठशाळा’ की अनूठी पहल, भाषा और संस्कृति से जोड़ने का प्रयास

    ठाणे में रिक्शा-टैक्सी चालकों के लिए शुरू हुई ‘मराठी पाठशाळा’, भाषा और संस्कृति से जोड़ने की अनूठी पहल

    लापता महिलाओं और बच्चों की तलाश: ओडिशा पुलिस ने 6 महीने में 17,590 को परिवारों से मिलाया

    तारापुर में शुरू हुआ बोल बम सेवा ट्रस्ट, जमशेदपुर का निःशुल्क सेवा शिविर

    दलमा में पर्यटन को मिली नई पहचान, मकुलाकोचा का आधुनिक इको रेस्ट हाउस पर्यटकों के लिए खुला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.