Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल का हुआ स्वागत एवं हार्दिक अभिनंदन
    Breaking News Headlines जमशेदपुर संथाल परगना

    नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल का हुआ स्वागत एवं हार्दिक अभिनंदन

    News DeskBy News DeskMay 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    • झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन सत्र 2025-27 के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल के स्वागत एवं हार्दिक अभिनंदन हेतु पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर : झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन सत्र 2025-27 के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री सुरेश चंद्र अग्रवाल जी के स्वागत एवं अभिनंदन के उपलक्ष्य में पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा आज तुलसी भवन के मुख्य सभागार में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों से अनेक गणमान्य अतिथियों एवं सदस्यों ने भाग लेकर श्री अग्रवाल जी के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया।

    यह उल्लेखनीय है कि झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन में हर दो वर्षों पर चुनाव आयोजित होते हैं, जिसमें इस वर्ष दिनांक 28 अप्रैल 2025 को सम्पन्न हुए चुनाव में श्री सुरेश चंद्र अग्रवाल जी ने पूर्व अध्यक्ष श्री वसंत मित्तल जी को भारी मतों से पराजित कर यह महत्वपूर्ण दायित्व ग्रहण किया। इस विजय में सिंहभूम क्षेत्र के मारवाड़ी समाज का विशेष सहयोग एवं समर्थन सराहनीय रहा।

    कार्यक्रम के दौरान पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष श्री मुकेश मित्तल जी ने अपने वक्तव्य में श्री अग्रवाल जी के अब तक के सामाजिक योगदान की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा —

    “श्री सुरेश चंद्र अग्रवाल जी का सामाजिक सरोकारों में समर्पण, संगठनात्मक क्षमता एवं नेतृत्व कौशल निश्चित ही आने वाले समय में पूरे झारखंड के मारवाड़ी समाज के उत्थान में मील का पत्थर सिद्ध होगा। हमें विश्वास है कि उनके कुशल नेतृत्व में समाज और अधिक सशक्त, संगठित एवं जागरूक बनेगा। पूर्वी सिंहभूम जिला सम्मेलन की ओर से हम पूर्ण सहयोग और सहभागिता का आश्वासन देते हैं।”

    इस अवसर पर जिले के मुरलीधर केडिया, निर्मल काबरा, चित्तरमल धूत, ललित पोद्दार, सुरेश सोंथालिया, राजकुमार जैन, बोधुराम शर्मा, प्रभा पाड़िया एवं संतोष अग्रवाल ने भी अपने विचार रखे। वरिष्ठ समाजसेवी, महिला समिति, युवा इकाई, व्यापारिक प्रतिनिधि, एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने समारोह को अत्यंत सफल एवं भव्य बना दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक स्वर में श्री अग्रवाल जी को आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं और समाजहित में उनके यशस्वी नेतृत्व की कामना की। मंच संचालन अशोक खंडेलवाल एवम धन्यवाद ज्ञापन प्रदीप कुमार मिश्रा ने किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवर्तमान हालातों में केंद्र का मॉक ड्रिल का निर्देश देना अहम
    Next Article ऑपरेशन सिंदूर:भारत ने लिया पहलगाम आतंकी हमले का बदला, पाकिस्तान, पीओके में नौ आतंकी ठिकानों पर सैन्य कार्रवाई

    Related Posts

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    June 2, 2026

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करें, हर नागरिक का हेल्थ प्रोफाइल तैयार हो : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    पहले अपनी गिरिबां में झांकें, फिर दूसरों पर सवाल उठाना चाहिए : गौरव पुष्टि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.