Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शरीफ ने हमलों को ‘युद्ध की कार्रवाई’ करार दिया
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शरीफ ने हमलों को ‘युद्ध की कार्रवाई’ करार दिया

    News DeskBy News DeskMay 7, 2025No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
     

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शरीफ ने हमलों को ‘युद्ध की कार्रवाई’ करार दिया

     

     

    (सज्जाद हुसैन)

    इस्लामाबाद, सात मई (भाषा) पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पंजाब प्रांत और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में बुधवार तड़के आतंकी ठिकानों पर भारत की ओर से किए गए मिसाइल हमलों को ‘युद्ध की कार्रवाई’ करार दिया और कहा कि उनके देश को ‘करारा जवाब’ देने का पूरा अधिकार है।

    भारतीय सेना ने कहा कि पहलगाम हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों ने बुधवार तड़के पाकिस्तान और पीओके में आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया, जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की साजिश रची गई थी और उन्हें अमलीजामा पहनाया गया था।

    ‘जियो न्यूज’ की खबर के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा कि पंजाब प्रांत और पीओके में विभिन्न शहरों पर भारतीय सशस्त्र बलों के मिसाइल हमलों में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 35 अन्य घायल हो गए।

    चौधरी ने सुबह एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारत की ओर से छह स्थानों पर विभिन्न हथियारों से कुल 24 हमलों की सूचना मिली है।

    उन्होंने कहा, “इन छह इलाकों में आठ पाकिस्तानी मारे गए हैं, 35 घायल हुए हैं और दो लापता हैं।”

    चौधरी ने कहा कि अहमदपुर ईस्ट के बहावलपुर इलाके में सुभान मस्जिद को निशाना बनाया गया।

    उन्होंने बताया, “यहां चार हमले हुए और पांच पाकिस्तानी मारे गए, जिनमें तीन साल की एक बच्ची भी शामिल है। 25 पुरुष और छह महिलाओं समेत 31 नागरिक घायल हुए हैं।”

    चौधरी के मुताबिक, हमले में मस्जिद नष्ट हो गई, जबकि चार क्वार्टर जिनमें लोग रह रहे थे, वे भी क्षतिग्रस्त हो गए।

    उन्होंने कहा कि मुजफ्फराबाद में बिलाल मस्जिद को निशाना बनाया गया।

    चौधरी ने कहा, “(मुजफ्फराबाद में) सात विस्फोट हुए, जिनमें एक लड़की घायल हो गई और एक मस्जिद नष्ट हो गई।”

    उन्होंने बताया कि कोटली में अब्बत मस्जिद को निशाना बनाया गया।

    चौधरी ने कहा, “(कोटली में) पांच विस्फोट हुए, जिनमें दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 16 वर्ष की एक किशोरी और 18 साल का एक किशोर शामिल है। एक महिला और उसकी बेटी घायल हुए हैं।”

    उन्होंने कहा, “मुरीदके में उमालकुरा ​​मस्जिद को निशाना बनाया गया और चार हमले हुए। एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। दो लोग लापता हैं।”

    चौधरी के अनुसार, “सियालकोट जिले के कोटकी लोहारा गांव में दो हमले हुए।”

    उन्होंने कहा, “एक मिसाइल विफल हो गई, जबकि एक खुले मैदान में गिरी। कोई नुकसान नहीं हुआ।”

    चौधरी ने कहा, “शकरगढ़ के पास दो हमले हुए, लेकिन कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। एक डिस्पेंसरी को मामूली नुकसान पहुंचा।”

    इससे पहले, प्रधानमंत्री शरीफ ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान में पांच जगहों पर हमले किए।

    उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘पाकिस्तान को भारत द्वारा किए गए युद्ध के इस कृत्य का मुंहतोड़ जवाब देने का पूरा अधिकार है और वास्तव में इसका करारा जवाब दिया जा रहा है।’’

    शरीफ ने कहा कि उनके सशस्त्र बल ‘‘बहुत अच्छी तरह जानते हैं कि दुश्मन से कैसे निपटना है।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘हम दुश्मन को उसके नापाक इरादों में कभी सफल नहीं होने देंगे।’’

    शरीफ ने सुबह 10 बजे राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाई है।

    पाकिस्तान ने अपने हवाई क्षेत्र को अगले 48 घंटे के लिए सभी हवाई परिचालन के लिए बंद कर दिया है।

    उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री इशाक डार ने भारतीय हमलों को पाकिस्तान की संप्रभुता, संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानून का ‘घोर उल्लंघन’ करार दिया।

    उन्होंने ‘एक्स’ पर एक बयान में कहा, ‘‘इसने (भारतीय कार्रवाई) क्षेत्रीय शांति को खतरे में डाल दिया है।’’

    विदेश कार्यालय ने एक बयान में ‘भारतीय वायुसेना द्वारा भारतीय हवाई क्षेत्र में रहते हुए’ किए गए हमलों को ‘युद्ध का अकारण और स्पष्ट कृत्य’ करार दिया।

    रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने ‘जियो न्यूज’ से कहा, ‘‘हम पूरी ताकत से जवाब देंगे। हम इस कर्ज को उसी तरह चुकाएंगे, जिस तरह से इसे चुकाया जाता है।’’

    उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की प्रतिक्रिया तीव्र और कूटनीतिक दोनों होगी और भारतीय हमले का जवाब देने में उसे ज्यादा समय नहीं लगेगा।

    आसिफ ने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय मीडिया के लिए सभी स्थान खुले हैं, ताकि वे पुष्टि कर सकें कि उन्होंने आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया या नागरिकों को।’’

    अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सशस्त्र बलों ने पीओके के कोटली, मुजफ्फराबाद और बाग तथा पंजाब प्रांत के बहावलपुर और मुरीदके इलाकों को निशाना बनाया।

    सैन्य प्रवक्ता ने समाचार चैनल ‘एआरवाई’ को बताया कि भारत ने बहावलपुर के अहमद ईस्ट इलाके में सुभानउल्लाह मस्जिद, कोटली और मुजफ्फराबाद में तीन जगहों पर हवाई हमले किए।

    प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हमारी वायुसेना के सभी विमान हवा में हैं। यह कायरतापूर्ण और शर्मनाक हमला भारत के हवाई क्षेत्र से किया गया। उन्हें कभी भी पाकिस्तान के क्षेत्र में आने और घुसपैठ करने की अनुमति नहीं दी गई।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि पाकिस्तान अपने हिसाब से उचित समय और स्थान पर इसका जवाब देगा। इस घोर उकसावे का जवाब दिया जाएगा।’’

    प्रवक्ता ने कहा कि इस हमले से भारत को जो ‘अस्थायी खुशी’ मिली है, उसकी जगह उसे स्थायी गम मिलेगा।

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शरीफ ने हमलों को ‘युद्ध की कार्रवाई’ करार दिया
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद हेडलाइंस
    Next Article ऑपरेशन सिंदूर की पूरी कहानी सेना की जुबानी

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.