स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर “शौर्य संस्था” ने किया नमन स्वामी जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प ले युवा- राजा जमशेदपुर: 12 जनवरी’ 23: जमशेदपुर की सामाजिक संस्था “शौर्य” द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती व राष्ट्रीय युवा दिवस आज गोलमुरी कार्यालय में मनाया गया। स्वामी जी की आदम कद तस्वीर पर पुष्प अर्पित किये गए एवं अतिथियों द्वारा उनकी जीवनी व सामाजिक और आध्यात्मिक मूल्यों पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक श्री कुणाल सारंगी, पूर्व जिला अध्य्क्ष दिनेश कुमार एवं ओ०बी०सी मोर्चा के कोल्हान प्रभारी हलधर नारायण साह…
Author: Nizam Khan
समय की मांग के अनुरूप व्यवसायिक शिक्षा भी प्राप्त करेंगे सरकारी स्कूल के बच्चे प्रशिक्षित हेडमास्टर और टीचर करेंगे बच्चों का मार्गदर्शन रांची:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन राज्य के बच्चों को हर क्षेत्र में कुशल बनाने और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए कड़ी दर कड़ी जोड़ रहे हैं। इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए झारखण्ड के 80 उत्कृष्ट विद्यालयों एवं 325 प्रखण्ड स्तरीय आदर्श विद्यालयों में बच्चों को व्यवसायिक शिक्षा भी प्राप्त होगी। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। मार्च से राज्य स्तरीय कार्यक्रम में व्यवसायिक शिक्षा लैब का शुभारंभ किया जाएगा। *11 ट्रेड में व्यवसायिक शिक्षा* सरकारी…
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में कोविड-19 महामारी फंड से संबंधित शासी निकाय की बैठक संपन्न हुई। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में आज झारखंड मंत्रालय में कोविड-19 महामारी फंड से संबंधित शासी निकाय की बैठक संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि वर्तमान में आपदा प्रबंधन विभाग के आपदा प्रबंधन प्रभाग द्वारा कोविड-19 के रोकथाम हेतु राज्य आपदा मोचन निधि से कुल 1 अरब 14 करोड़ 5 लाख 97 हजार 600 रुपए उपलब्ध करायी जाएगी। इसी प्रकार श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखंड के द्वारा कोविड-19 के प्रथम लहर में “मुख्यमंत्री…
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने हमीन कर बजट पोर्टल तथा मोबाइल एप का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में हमीन कर बजट पोर्टल तथा मोबाइल एप का उद्घाटन किया। इस पोर्टल एवं मोबाइल ऐप के माध्यम से झारखंड के आम नागरिक भी अब आगामी राज्य बजट 2023-24 से संबंधित अपना महत्वपूर्ण सुझाव राज्य सरकार को भेज सकेंगे। बजट 2023-24 में राज्य का बजट कैसा होना चाहिए, इस निमित्त अपना महत्वपूर्ण सुझाव 20 जनवरी 2023 तक ऑनलाइन पोर्टल हमीन कर बजट के माध्यम से भेज सकेंगे। तीन सर्वश्रेष्ठ सुझाव देने वाले व्यक्तियों को राज्य सरकार द्वारा…
झारखंड मंत्रालय में 10 जनवरी 2023 को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय *★ प्राकृतिक आपदा/दुर्घटना की स्थिति में मृत प्रवासी श्रमिक के पार्थिव शरीर को पैतृक निवास स्थान लाने एवं आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से पूर्व से संचालित अंतरराज्यीय प्रवासी मजदूरों के सर्वेक्षण एवं पुनर्वास की योजना को झारखण्ड के प्रवासी श्रमिकों के सामान्य मृत्यु की स्थिति में इस योजना का लाभ प्रदान करने के प्रस्ताव पर स्वीकृति दी गई।* *★ विभागीय संकल्प संख्या 9950 दिनांक 20.11.2015 की कडिका-2(ii) जिसके तहत झारखण्ड उच्च न्यायालय के सेवा निवृत्त मुख्य न्यायाधीशों एवं सेवा निवृत्त न्यायाधीशों को…
शिवनगर गांव के समीप हो रहे गंगा कटाव का निरीक्षण करेंगे राज सभा सांसद राकेश सिन्हा कल यानी बुधवार को दिन के 12:30 बजे राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा के द्वारा बिहार बेगूसराय के बलिया प्रखंड अंतर्गत शिवनगर गांव के समीप हो रहे गंगा कटाव का निरीक्षण किया जाना है. तमाम ग्रामीणों के समस्या को सुना जाएगा मध्य विद्यालय शिवनगर के प्रांगन में पहुंचकर अपनी बातों को ग्रामीण वासियों रखेंगे उक्त जानकारी दियारा विकास समिति ने दी
*भूख हड़ताल पर बैठ कर भी विकलांग गुड़िया कुमारी को नि:शुल्क ट्राई साइकिल दिया गया* प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठकर भी लगातार ग्रामीणों की सेवा पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा की जा रही है। उत्तरी करनडीह पंचायत की पंचायत समिति सदस्य संगीता पात्रो के पिछले 2 महीनों के अथक प्रयास से आज विकलांग गुड़िया कुमारी को ट्राई साइकिल नि:शुल्क दिया गया। इस दौरान पार्षद परितोष सिंह, मुखिया सीनी सोरेन, उप मुखिया चांदमणि देवी, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, पूर्व पंसस जितेंद्र यादव संयुक्त रूप से विकलांग गुड़िया कुमारी को ट्राई साइकिल पर बैठाकर उसे विदा…
80 उत्कृष्ट विद्यालयों में सीबीएसई की तर्ज पर शिक्षा देने की तैयारी पूर्ण शिक्षकाें को हैप्पीनेस करिकुलम पर हर्ष जोहार के तहत मिला प्रशिक्षण *रांची* मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के निर्देश पर राज्य में शुरू होने वाले 80 उत्कृष्ट विद्यालयों में सीबीएससी की तर्ज पर शैक्षणिक सत्र 2023-24 से पढ़ाई शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए झारखण्ड शिक्षा परियोजना परिषद ने तैयारी पूर्ण कर ली है। 80 उत्कृष्ट विद्यालयों में से 48 विद्यालयों का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। शेष 32 विद्यालयों का निर्माण अंतिम चरण में है, जो मार्च 2023 तक पूरा हो जाएगा। यही नहीं अप्रैल से…
अवैध शराब के खिलाफ सरायकेला और जमशेदपुर आबकारी विभाग ने की बड़ी कार्रवाई नशाखोरी पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर जिले के उपायुक्त मांग पत्र सौंपा आदित्यपुर में.चरितार्थ हुआ पूत कपूत तो क्यों धन संचय, पूत सपूत तो क्यों धन संचय. जमशेदपुर मे चोर गिरोह करामात दिखा रहा है करामात बार एसोसिएशन के द्वारा जिले के उपायुक्त के माध्यम से प्रधान जिला न्यायधीश के नाम छह सूत्री मांग पत्र सौंपा जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र अंतर्गत मुस्लिम बस्ती मे रेलवे और जिला प्रशाशन ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर 35 कच्चे और पक्के घरों को किया ध्वस्त शिवा नर्सिंग…
भाजपा झारखंड प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, राज्य एवं शहर की कई समस्याओं पर हुई विस्तारपूर्वक बात, समाधान का किया आग्रह भाजपा झारखंड प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने नई दिल्ली में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाक़ात की। इस मुलाकात के बाद प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर भी पोस्ट की। उन्होंने महामहिम राष्ट्रपति को नव वर्ष की शुभकामनाएँ दी और जनहित से जुड़े कई मुद्दों पर संज्ञान लेने का अनुरोध किया। इस दौरान कुणाल ने उन्हें विद्या की देवी मां सरस्वती…
