Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » समय की मांग के अनुरूप व्यवसायिक शिक्षा भी प्राप्त करेंगे सरकारी स्कूल के बच्चे
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    समय की मांग के अनुरूप व्यवसायिक शिक्षा भी प्राप्त करेंगे सरकारी स्कूल के बच्चे

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 12, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    समय की मांग के अनुरूप व्यवसायिक शिक्षा भी प्राप्त करेंगे सरकारी स्कूल के बच्चे

    प्रशिक्षित हेडमास्टर और टीचर करेंगे बच्चों का मार्गदर्शन

    रांची:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन राज्य के बच्चों को हर क्षेत्र में कुशल बनाने और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए कड़ी दर कड़ी जोड़ रहे हैं। इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए झारखण्ड के 80 उत्कृष्ट विद्यालयों एवं 325 प्रखण्ड स्तरीय आदर्श विद्यालयों में बच्चों को व्यवसायिक शिक्षा भी प्राप्त होगी। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। मार्च से राज्य स्तरीय कार्यक्रम में व्यवसायिक शिक्षा लैब का शुभारंभ किया जाएगा।

    *11 ट्रेड में व्यवसायिक शिक्षा*

    सरकारी स्कूल के बच्चों को सरकार कुल 11 ट्रेड में व्यवसायिक प्रशिक्षण कराएगी। बच्चों को एग्रीकल्चर, आईटी, आईटीईएस, अपारेल एण्ड मेडअप एण्ड होम फर्निशिंग, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, ऑटोमोटिव, टूरिज्म एण्ड हॉस्पिटालिटी, ब्यूटी एण्ड वेलनेस, मल्टीस्किलिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड हार्डवेयर, रिटेल और हेल्थकेयर में प्रशिक्षण दिया जाएगा। संबंधित ट्रेड से जुड़े राज्य स्तरीय प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों के साथ इंडस्ट्रियल फील्ड विजिट के माध्यम से ऑन जॉब ट्रेनिंग की व्यवस्था की जा रही है ताकि भावी जीवन में उनके रुचि के अनुसार रोजगार के अवसर भी उपलब्ध हो सके।

    *प्रशिक्षित हेडमास्टर करेंगे बच्चों का मार्गदर्शन*

    80 उत्कृष्ट विद्यालयों एवं 325 प्रखण्ड स्तरीय आदर्श विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का ऑनलाइन प्रशिक्षण दो चरणों में नेशनल सेंटर फॉर स्कूल लीडरशिप द्वारा कराया जा चुका है। 80 उत्कृष्ट विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का दो चरण में प्रशिक्षण अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा पूर्ण कर लिया गया है। प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों को अन्य राज्यों में संचालित हो रहे ऐसे स्कूलों की व्यवस्था देखने हेतु एक्सपोजर विजिट भी कराये जाने की योजना है। जनवरी माह में प्रधानाध्यापकों में क्षमता वर्धन हेतु आईआईएम द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा। जबकि माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों का शिक्षा आवश्यकता आकलन TNA हेतु अजीम प्रेमजी फाउंडेशन फ्रेमवर्क तैयार किया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर की सुर्खियां
    Next Article स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर “शौर्य संस्था” ने किया नमन

    Related Posts

    2 करोड़ की चारदीवारी बरसात में ढही, यूसील कॉलोनी की सुरक्षा पर संकट, घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार के आरोप तेज

    April 27, 2026

    भीषण गर्मी में यूसील अस्पताल की बदहाली उजागर, एसी-कूलर खराब, दवा संकट और डॉक्टरों की भारी कमी से मरीज बेहाल

    April 27, 2026

    NIT जमशेदपुर में M.Des प्रवेश प्रक्रिया शुरू: CEED के जरिए राष्ट्रीय स्तर पर मौका, IIT बॉम्बे से समझौते से बढ़ी गुणवत्ता

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    2 करोड़ की चारदीवारी बरसात में ढही, यूसील कॉलोनी की सुरक्षा पर संकट, घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार के आरोप तेज

    भीषण गर्मी में यूसील अस्पताल की बदहाली उजागर, एसी-कूलर खराब, दवा संकट और डॉक्टरों की भारी कमी से मरीज बेहाल

    NIT जमशेदपुर में M.Des प्रवेश प्रक्रिया शुरू: CEED के जरिए राष्ट्रीय स्तर पर मौका, IIT बॉम्बे से समझौते से बढ़ी गुणवत्ता

    करीम सिटी कॉलेज में पीजी शुरू करने की तैयारी तेज, अर्थशास्त्र व इतिहास विभाग का हुआ निरीक्षण

    स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर सख्ती, जिले में स्कूल बसों की जांच तेज, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

    मिस इंडिया 2026 श्रेया अधरजी ने अर्जुन मुंडा से की मुलाकात, गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया झारखंड का मान

    महोबा बीजेपी जिलाध्यक्ष पर पद के बदले ‘शारीरिक संबंध’ का आरोप | राष्ट्र संवाद

    छात्रों का आत्मघात: सपनों का बोझ या सिस्टम की नाकामी | राष्ट्र संवाद

    विश्व इच्छा दिवस 2026: आशा और मानवीय संवेदनाओं का उत्सव | राष्ट्र संवाद

    हारे का सहारा: खाटूश्याम और सालासर बालाजी दर्शन | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.