Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर की सुर्खियां
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    जमशेदपुर की सुर्खियां

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 12, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भारत के महान अध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद जी की जयंती (युवा दिवस) के अवसर पर टेलको स्थित भुवनेश्वरी मंदिर की तलहटी पर स्वामी विवेकानंद की प्रशंचित ध्यान मुद्रा में विराजमान आदमकद प्रतिमा का अनावरण विधायक सरयू राय ने किया. सरयू राय ने कहा की देश के विख्यात अन्य धर्माचार्यों की प्रतिमाओं को यहां स्थापित कर इस स्थल को झारखंड के हेरिटेज फ्रंट के रूप में विकसित करने का सतत प्रयास करूंगा. प्राकृतिक स्वरूप को बरकरार रखते हुए इस क्षेत्र का सौंदर्यीकरण और विकास करने का ऐलान किया.

    12 जनवरी को स्वामी वीवेकानंद जी की जयंती युवा दिवस के अवसर पर जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने टेलको स्थित भुवनेश्वरी मंदिर की तलहटी पर पुज्य स्वामी विवेकानंद जी की प्रशंचित ध्यान मुद्रा में विराजमान आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया. भुवनेश्वरी मंदिर एवं श्री श्री कृष्ण मंदिर से दिव्य दिपक प्रज्वलित कर पुरोहितों ने  वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पुरे विधि-विधान से प्रतिमा का अनावरण किया. विधायक सहित मौजूद सभी अतिथियों ने नव-स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया. गणेश वंदना की स्तुति के साथ स्वागत कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. कार्यक्रम में आए हुए गणमान्य

     

     

     

    विधायक सरयू राय ने कहा की

    एक वर्ष पूर्व प्रतिमा स्थापन के लिए शिलान्यास किया गया था. ठीक एक साल बाद अनावरण हुआ है. प्रतिमा स्थापित करने के लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखकर विधायक फंड से राशि विमुक्त करने के लिए कहा. किंतु व्यवधान हुआ विधायक फंड की स्वीकृती प्रशासन से नहीं मिली. 20 दिन पहले लगा की यहाँ की दैवी शक्ति नहीं चाहती की इस प्रतिमा अधिष्ठापन के पुनीत कार्य प्रशासन का कोई पैसा लगे, अत्यंत कम समय में स्वामी जी की प्रतिमा तैयार हो गई और प्रशासन का पैसा बिना लगे आपसी सहयोग से प्रतिमा स्थापन कार्य संभव हुआ.

    श्री राय ने कहा की स्वामी जी आध्यात्मिक शक्ति, युवाओं के मार्गदर्शक, कर्म के प्रतिक हैं. उनकी प्रतिमा के आगे जो शिला के प्राकृतिक स्वरूप, जो प्रस्तर खंड है उसे वैसे ही रखकर प्रतिमा का अधिष्ठापन किया गया. स्वामी जी के नाम पर विवेकानंद कन्याकुमारी रोक मेमोरियल है. स्वामी जी सन

     

     

     

     

    1892 में कन्याकुमारी पहुंचे उनकी इच्छा हुई की वहाँ समुद्र के बीच स्थित  शिलाखंड में जाकर तपसया आरंभ करू. वे तैरकर शिलाखंड पहुँचे और तपस्या किया. आज दुनियाभर के लोग रॉक मेमोरियल में स्टीमर से जाते है वहाँ स्वामी जी तैरकर गए थे और साधना की थी. ठीक वैसी ही छोटा रॉक मेमोरियल के रूप में भुवनेश्वरी मंदिर की इस तलहटी पर प्रस्तर खंड पर स्वामी जी की प्रतिमा स्थापित है. प्राकृतिक स्वरूप बरकरार रखते हुए इस स्थान को और विकसित करेंगे. बिरसानगर एक तरफ और टेलको एक तरफ है. इस स्थान को और अधिक सुन्दर बनाने का प्रयास करेंगे. जमशेदपुर को लघु भारत कहा जाता है. सभी धर्म के लोग यहाँ मिलजुल कर रहते हैं. इसलिए बाकी जो यहाँ शेष स्थान है वहाँ देश के विख्यात अन्य धर्माचार्यों की भी किसी ना किसी रूप में स्थापित करने का प्रयास करेंगे और इस स्थल को झारखंड के हैरिटेज फ्रंट के रूप में विकसित करेंगे. स्वामी जी ने कहा थी उठो जागो और तब तक मत रूको जब तक लक्ष्य प्राप्ती ना हो जाए. वे 39 वर्ष ही जिंदा रहे सके और 39 वर्ष की अल्प आयु में ही दुनियाभर में एतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया. राष्ट्रीय युवा दिवस को युवा लक्ष्य अख्तियार करे जिसके लिए स्वामी जी ने प्रेरणा दी थी. हम इनको स्मरण करें. युवाओं को सही दिशा दिखाए. जमशेदपुर  शहर को विभिन्न रंगो वाली फुलवारी के रूप में विकसित करें.|

     

     

     

     

     

    जमशेदपुर मे समाजसेवा के कार्यों मे अव्वल रहने वाली संस्था ने युवाओं के आदर्श स्वामी विवकानंद के जन्म जयंती को मानव सेवा के प्रति समर्पित किया, इस दौरान समाजसेवी शेखर डे के द्वारा जमशेदपुर ब्लड सेंटर को रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने हेतु टी शर्ट एवं कैप प्रदान किया गया वहीँ पांच सदस्यों ने एसडीपी रक्तदान भी किया.

    एक समारोह का आयोजन भी इस दौरान किया गया जहाँ समाजसेवी शेखर डे ने 500 टी शर्ट एवं 7000 कैप ब्लड सेंटर के जीएम संजय चौधरी को सौंपा, इन टी शर्ट एवं कैप को ग्रामीण क्षेत्र के रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने हेतु प्रदान किया जायेगा, वहीँ इस दौरान प्रतिक संघर्ष फाउंडेसन के पांच सदस्यों ने स्वामी विवकानंद के जन्म जयंती पर मानव सेवा के तहत एसडीपी रक्तदान कर युवाओं के आदर्श स्वामी विवकानंद को श्रद्धांजलि अर्पित की.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसांसद विद्युत वरण महतो ने आज टुसू पर्वऔर मकर सक्रांति को मद्देनजर सोनारी स्थित दोमुहानी घाट नदी का दौरा किया
    Next Article समय की मांग के अनुरूप व्यवसायिक शिक्षा भी प्राप्त करेंगे सरकारी स्कूल के बच्चे

    Related Posts

    NEET परीक्षा पर JMM ने….शिक्षा मंत्रालय पर धिक्कार ….., वायु सेना का धन्यवा

    June 22, 2026

    रामगढ़ सीबीआई की टीम ने घूस लेते सीसीएल कर्मी को रंगे हाथ दबोच..

    June 22, 2026

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    NEET परीक्षा पर JMM ने….शिक्षा मंत्रालय पर धिक्कार ….., वायु सेना का धन्यवा

    रामगढ़ सीबीआई की टीम ने घूस लेते सीसीएल कर्मी को रंगे हाथ दबोच..

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    बागशीसा का हेमंत गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    टेम्पो चालक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू व लूट का सामान बरामद

    नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, लोडेड पिस्टल और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

    मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने बैंक के चौकीदार पर किया हमला, दोनों घायल

    जमशेदपुर में 23 जून को ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान समारोह

    लोहरदगा- लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार को ले दो गांवों के ग्रामीणों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया।

    झारखंड में वज्रपात का कहर: खूंटी में क्रिकेट खेल रहे युवक की मौत, 11 झुलसे; कई जिलों में छह लोगों की गई जान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.