बारीडीह बस्ती में “बाबा नाम केवलम” अखंड कीर्तन संपन्न कीर्तन करने से शरीर ,आत्मा और मन तीनों पवित्र होता है “हरि ” का कीर्तन और किसी का नहीं अपनी प्रशंसा नहीं दूसरे की प्रशंसा नहीं आनंद मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग 5 मोतियाबिंद रोगियों का ऑपरेशन कर निशुल्क लेंस लगाया गया _________________________ जमशेदपुर 14 जनवरी 2023 आनंद मार्ग प्रचारक संघ की ओर से 3 घंटे का “बाबा नाम केवलम” अखंड कीर्तन बारीडीह बस्ती नागा डूंगरी में संपन्न हुआ एवं गदड़ा आनंद मार्ग जागृति से चयनित 5 रोगियों का पूर्णिमा नेत्रालय में निशुल्क ऑपरेशन कर लेंस लगाया गया चश्मा एवं…
Author: Nizam Khan
*भरत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट और संभव संस्था ने सफाईकर्मियों के बीच मकर संक्रांति में बांटा राशन और कंबल* जमशेदपुर 14 जनवरी – आज मकर संक्रांति के उपलक्ष में भरत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट और संभव संस्था ने सफाईकर्मियों के बीच राशन और कंबल का वितरण किया। जिसकी जानकारी देते हुए संभव संस्था की उपाध्यक्ष श्रीमती अंजुला सिंह जी ने बताया कि आज मकर संक्रांति का दिन है। यह दिन भारत के ऐतिहासिक संस्कृति का एक महत्वपूर्ण दिन है। आज के दिन लोग नदियों में स्नान करके दान पुण्य का कार्य करते हैं। इसलिए आज हमारी दो संस्थाएं भरत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट…
रॉकी सिंह की अध्यक्षता में साकची गुरुद्वारा के प्रांगण में कंबल का वितरण SYNY(सामाजिक यूथ फॉर नेशनल इंटीग्रिटी) के अध्यक्ष रॉकी सिंह की अध्यक्षता में हर साल की भांति इस वर्ष भी साकची गुरुद्वारा के प्रांगण में मकर संक्रांति के के शुभ दिन पर इस कड़ाके दार ठंड में 51 जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया, अध्यक्ष रॉकी सिंह के साथ साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य भी इस नेक कार्य में उपस्थित थे, रॉकी सिंह पिछले 8 वर्षों से हर साल मकर संक्रांति के दिन जरूरतमंदों को कंबल वितरण करते आ रहे हैं ,आज भी वे अपने परिजनों…
प्रदेश झारखण्ड कॉंग्रेस कमेटी नें संगठन की मजबूती के लिये सभी विधानसभा में एक विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया है इसी के तहत झारखण्ड प्रदेश काँग्रेस कमिटी नें सचिव सुरेश धारी को पोटका विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया है साथ ही निर्देश दिया गया है की जल्द से जल्द डिजिटल मेम्बर शिप में गति प्रदान करते हुए प्रखंड कमिटी का गठन पंचायत कमिटी का गठन करने और साथ ही हाथ से हाथ जोड़ों कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु प्रखंड , मण्डल पंचायत स्तर तक जिम्मेवार लोग को चिन्हित कर प्रभारी नियुक्त करना
आपका आशीर्वाद हमें ऊर्जा प्रदान करता है और यही हमारी ताकत है : काले ठंड एवं जरूरतमंदों के बीच दीवार की तरह खड़े हैं अमरप्रीत सिंह काले : देवयानी मुर्मू अमरप्रीत सिंह काले पर भोले बाबा का आशीर्वाद बना रहें : करन सिंह # काले ने घाटशिला क्षेत्र में बुजुर्गों के बीच कंबल सेवा करके आशीर्वाद लिया। हर-हर महादेव सेवा संघ की ओर से संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में घाटशिला सिटी एवं कलचिती ग्राम में जरूरतमंदों के बीच में कंबल वितरण करके आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर श्री काले ने कहा कि आप सभी के आशीर्वाद की…
*∆ राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन, जामताड़ा के सौजन्य से स्वामी विवेकानंद जी की जयंती, राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सेंट एंथोनी पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का हुआ आयोजन* *∆ सेंट एंथोनी एवं सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल जामताड़ा के बच्चों सहित युवाओं ने जिला खेल पदाधिकारी के नेतृत्व में निकाला प्रभात फेरी* *∆ स्वामी विवेकानंद जी के विचार एवं कार्य युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं; उनके बताए आदर्शों पर चलकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करें युवा – जिला खेल पदाधिकारी* आज दिनांक 12.01.2022 को सेंट एंथोनी पब्लिक स्कूल जामताड़ा में पर्यटन, खेलकूद एवं युवा कार्य…
आज कुण्डहित प्रखंड के सिंह बाहिनी मंदिर के समिप बेनियाडांगाल मैदान में स्वामी विवेकानंद जी के 161 वा जन्म दिवस के शुभ अवसर एवं सोहराय पर्व के पावन अवसर पर पश्चिम बंगाल के मुक्त हस्त वेलफेयर सोसायटी एवं कुण्डहित के समाज सेवी राजु राय जी के तत्वावधान में हजारों आदिवासी समुदाय के बीच वनभोज का आयोजन किया गया।। इसमें आदिवासी नृत्य के साथ साथ आदिवासी बच्चों के बीच विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन एवं पुरस्कार बितरण किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद के अध्यक्ष श्रीमती राधारानी सोरेन ,बिशेष अतिथि के रुप मे बागडहरी जिला परिषद बंदना खांन,कुण्डहित…
*आज बिरसा नगर मंडल में स्वामी विवेकानंद को नमन किया गया* जमशेदपुर भारतीय जनता युवा मोर्चा बिरसानगर मंडल के अध्यक्ष मनीष पांडे की अध्यक्षता में आज बिरसानगर जोन वन बी में संकट हरण हनुमान मंदिर में स्वामी विवेकानंद जी का जयंती मनाया गया जिसमें मुख्य रुप से भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल भाजपा बिरसानगर मंडल के अध्यक्ष बबलू गोप जी की उपस्थिति में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मनाया गया उनके चित्र पर पुष्प माला डालकर उनके विचारों को नमन किया गया बिरसा नगर मंडल के अध्यक्ष बबलू गोप ने कहा स्वामी विवेकानंद कहते हैं कि…
स्वामी विवेकानंद जी की जयंती सह राष्ट्रीय युवा दिवस पर कई तरह के आयोजन आज घाटशिला महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने स्वामी विवेकानंद जी की जयंती सह राष्ट्रीय युवा दिवस पर कई तरह के आयोजित किये जिसमे प्रातः सुबह 8.30 बजे एन एस एस वोलुन्तीर्स द्वारा कॉलेज परिसर में और परिसर के बाहर सफाई कार्यक्रम चलाया गया, बिखरे प्लास्टिक और कचरों को साफ किया और स्वच्छता का संदेश दिया। प्रातः 10 बजे कमरा संख्या p 6 में निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसके विषय थे “युवा और राष्ट्र” इसमें करीब 100 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रातः 11 बजे…
फ्लावर शो कमेटी द्वारा आयोजित 5वें घाटशिला फ्लावर शो का समापन संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर स्कूल में तीन दिवसीय झारखंड उदय न्यूज़ व घाटशिला फ्लावर शो कमेटी द्वारा आयोजित 5वें घाटशिला फ्लावर शो का समापन हुआ इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि कोल्हान के पूर्व डीआईजी राजीव रंजन सिंह बतौर विशिष्ट अतिथि सोना देवी विश्वविद्यालय घाटशिला के संस्थापक प्रभाकर सिंह समाजसेवी चिकित्सा डॉ सुनीता देवी घाटशिला प्रखंड प्रमुख सुशीला टुडू भाजपा किसान मोर्चा के कोल्हान प्रभारी बबलू प्रसाद घाटशिला थाना प्रभारी शंभू प्रसाद गुप्ता लालगढ़ पश्चिम बंगाल के सब इंस्पेक्टर सुब्रतो सामंतो के साथ-साथ एस एन एस विद्या मंदिर…
