लेथ ऑपरेटर सोनाराम महतो की कंपनी परिसर में हुए घायल टीएमएच में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया।औद्योगिक क्षेत्र स्थित क्रॉस लिमिडेट कंपनी के यूनिट चार में बीते गुरुवार की रात काम के दौरान लेथ ऑपरेटर सोनाराम महतो गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में प्रबंधन द्वारा इलाज के लिए उसे तत्काल टीएमएच में भर्ती कराया गया जहां जांचोपरांत चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उंक्त घटना के बाद प्रबंधन द्वारा मृतक के परिजनों को बतौर मुआवजा 15 लाख रुपए तथा दो आश्रितों को नौकरी देने की घोषणा की गई। साथ ही, मृतक के…
Author: Nizam Khan
सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ राष्ट्र संवाद संवाददाता ग़म्हरिया।गम्हरिया प्रखंड के जगन्नाथपुर, मार्ग संख्या-13 में सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर आचार्य वेदानंद शास्त्री ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को मंगल आचरण से युक्त होना चाहिए। यह भगवान नारायण के आशीर्वाद से संभव है। उन्होंने कहा कि परम सत्य भगवान नारायण की वंदना, परम धर्म की व्याख्या एवं भागवत कथामृत पीने की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भागवत के आरंभ में मुख्य छः प्रश्न है। इन्हीं छः प्रश्नों का उत्तर ही संपूर्ण भागवत हैं। कहा कि जीव के कल्याण का रास्ता क्या…
एसआईपी अकादमी ने ग्रैंड अवार्ड और दीक्षांत समारोह में जमशेदपुर के युवा प्रतिभाओं को किया सम्मानित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: एसआईपी अकादमी ने आज माइकल जॉन ऑडिटोरियम में एक भव्य अवार्ड और दीक्षांत समारोह का आयोजन किया, जिसमें राष्ट्रीय, राज्य और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपने छात्रों की असाधारण उपलब्धियों का जश्न मनाया गया। ज्ञात हो कि एसआईपी अबैकस के जमशेदपुर में 16 केंद्र हैं, जिनमें एग्रिको, कदमा, सोनारी, साकची, बारीडीह, टेल्को कॉलोनी, प्रकाश नगर, आदित्यपुर, गम्हरिया, जवाहर नगर, मानगो, सुंदरनगर, बर्मामाइंस और जुगसलाई शामिल हैं।यह कार्यक्रम जमशेदपुर के लिए गर्व का क्षण था, जहां अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर…
आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज एवं अस्पतालों के भुगतान की हुई समीक्षा,दिए आवश्यक दिशा-निर्देश हेल्थ सब सेंटर में सीएचओ एवं एएनएम की उपस्थिति सुनिश्चित करायें सभी एमओआईसी:उपायुक्त राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत जिला शिकायत निवारण समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में आयुष्मान भारत से संबद्ध जिले के अस्पतालों में उपलब्ध सुविधाओं, भुगतान एवं अन्य समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई । आठ निजी अस्पताल/ नर्सिंग होम व अनुमंडल अस्पताल घाटशिला एवं सीएचसी डुमरिया में आयुष्मान योजना के तहत इलाज की समीक्षा की गई। बैठक में अस्पतालों द्वारा…
तीन दिवसीय नारी सशक्तिकरण एवं युवा जागरण शिविर का शुभारंभ राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर । बिरसा मुंडा टाउन हॉल, सिदगोड़ा में तीन दिवसीय नारी सशक्तिकरण एवं युवा जागरण शिविर का शुभारंभ जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र की विधायक श्रीमती पूर्णिमा दास एवम् शांतिकुंज प्रतिनिधि ने ध्वजारोहण एवं दीप प्रज्वलन के माध्यम से किया। झारखंड एवं राष्ट्र को सशक्त बनाने के उद्देश्य से इस शिविर में झारखंड के सभी जिलों के हजारों युवक-युवतियों को नवजागरण हेतु प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिसमें नारी शक्ति के उत्थान एवं युवा शक्ति के मिशन के प्रयत्नों और कार्यक्रमों पर विशेष रूप से गहन मंथन हुआ एवं…
भस्म रुद्राक्षधारी मनुष्य को देखकर भाग जाते हैं भूत प्रेत: वृजनंदन शास्त्री जहां-जहां शिव के आंसू गिरे वहां रुद्राक्ष वृक्ष उत्पन्न हुए- कथावाचक मानगो वसुन्धरा एस्टेट में शिव महापुराण कथा का प्रथम दिन जमशेदपुर। मानगो एनएच 33 स्थित वसुन्धरा स्टेट (नियर इरीगेशन कॉलोनी) में श्री शिव महापुराण कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के प्रथम दिन गुरूवार को वृन्दावन से पधारे स्वामी वृजनंदन शास्त्री महाराज ने व्यास पीठ से शिव महापुराण, शोभायात्रा, महात्म, रूद्राक्ष, भस्म महिमा वर्णन के प्रसंग का सुंदर व्याख्यान किया। कथा के दौरान प्रसंग के आधार पर कलाकारों ने जीवंत झांकी भी प्रस्तुत की। उन्होंने शिव कथा के विषय…
उपायुक्त की अध्यक्षता में आहूत हुई आपूर्ति एवं सहकारिता विभाग की समीक्षात्मक बैठक बीएसओ पोटका एवं गुड़ांबादा को किया गया शो-कॉज राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में आपूर्ति एवं सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक आहूत हुई। बैठक में खाद्यान्न का उठाव एवं वितरण, चना दाल/नमक/चीनी वितरण, डाकिया योजना, सोना सोबरन धोती साड़ी योजना एवं अन्य विभागीय योजनाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा खाद्यान्न उठाव एवं वितरण की समीक्षा में पाया गया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) एवं झारखण्ड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना (JSFSS) में खाद्यान्न…
जिला कांग्रेस ने शताब्दी वर्ष मनाया राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर शताब्दी वर्ष समारोह का आयोजन जिला कांग्रेस कमिटी एवं गोलमुरी प्रखण्ड कांग्रेस के तत्वावधान में 10 नंबर बस्ती, हिन्दुस्तान मित्र मण्डल चौक के समीप महात्मा गाँधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं पुष्प अर्पित कर जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, मुख्य अतिथि रविन्द्र सिंह, विशिष्ट अतिथि डाॅ प्रदीप कुमार बलमुचू, अशोक चौधरी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेतागण ने नमन किया। कार्यक्रम का अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने किया एवं संचालन प्रखण्ड अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने किया। मुख्य…
विगत सात दिनों से चल रहा श्रीमद भागवत गीता पाठ गुरुवार को सम्पन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया।बड़ा गम्हरिया के ऊपरपाड़ा में विगत सात दिनों से चल रहा श्रीमद भागवत गीता पाठ गुरुवार को सम्पन्न हो गया। इस भक्तिमूलक कार्यक्रम के अंतिम दिन पाठ की समाप्ति के पश्चात भव्य भंडारा का आयोजन किया गया जिसमे जुटे करीब 2100 श्रद्धालुओं से महाभोग प्रसाद का ग्रहण किया। इस यज्ञ को सफल बनाने में बस्ती की महिलाओं ने काफी बढ़-चढ़ कर सहयोग किया। समापन पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सीएम चंपाई सोरेन सम्मिलित हुए। इसके आयोजन में बादल पाल, संजय दास, नुनु…
मोहम्मद ताहिर हुसैन ने झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को लिखा पत्र समस्याओं से कराया अवगत राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड गैर सरकारी विद्यालय संघ के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद ताहिर हुसैन ने झारखंड के शिक्षा मंत्री श्री रामदास सोरेन को एक पत्र लिखकर झारखंड अधिविद्य परिषद, रांची के वर्तमान अध्यक्ष श्री अनिल कुमार महतो के कार्यकाल में विद्यालयों एवं छात्रों को हुई परेशानी से अवगत करवाया है। श्री मोहम्मद ताहिर हुसैन ने अपने पत्र में झारखंड अधिविद्य परिषद के अध्यक्ष श्री अनिल कुमार महतो के संबंध में कहा है कि इनका पूर्ण कार्यकाल आरंभ से ही विवादित रहा है, इनके…
