Author: Nizam Khan

बर्मामाइंस से संकटा सिंह पेट्रोल पंप तक सड़क बंद, पुलिया की मरम्मत के कारण रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक ट्रैफिक प्रतिबंध बिलासपुर: बर्मामाइंस से संकटा सिंह पेट्रोल पंप तक जाने वाली सड़क पर पुलिया की मरम्मत का कार्य 28 दिसंबर, शनिवार की रात 9 बजे से शुरू होकर 29 दिसंबर, रविवार की सुबह 6 बजे तक किया जाएगा। इस मरम्मत कार्य के चलते रेलवे द्वारा इस मार्ग को पूरी तरह से बंद किया जाएगा, जिससे यातायात प्रभावित होगा। इस दौरान इस मार्ग पर कोई भी वाहन या यात्री नहीं गुजर सकेंगे। रेलवे विभाग ने सभी वाहन चालकों…

Read More

“कांग्रेस ने दिया रिम्स,अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मैं झारखंड को रिम्स 2 की सौगात दे रहा हूँ” – डॉ. इरफान अंसारी “मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दी गई जिम्मेदारी हर हाल में पूरी कर दिखाऊंगा” – डॉ. इरफान अंसारी “झारखंड की स्वास्थ्य सेवा को पूरी तरह बदलकर ही दम लूंगा” – डॉ. इरफान अंसारी स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने रिम्स का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के दिए कड़े निर्देश ********************** स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने आज रांची के रिम्स अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के सभी विभागों का जायजा लिया…

Read More

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर फुरकान अंसारी का शोक संदेश: “देश के लिए अपूरणीय क्षति, उनकी सादगी और सेवा सदैव प्रेरणा देती रहेगी” ओम प्रकाश शर्मा, रांची/जामताड़ा : झारखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह का निधन भारतीय राजनीति और देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनके अद्वितीय नेतृत्व और आर्थिक नीतियों ने भारत को नई दिशा दी। फुरकान अंसारी ने डॉ. सिंह के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा करते…

Read More

कुंडहित: दिनांक 27.12.2024 को प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में प्रखंड सभागार में प्रखंड अंतर्गत संचालित मनरेगा, अबुआ आवास,प्रधानमंत्री आवास एवं 15 वे वित्त आयोग, पेंशन, मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना, योजनाओं का साप्ताहिक समीक्षा बैठक किया गया साथ ही सभी कर्मी को निर्देश दिया गया कि सभी योजना विभागीय माप दंड अनुरूप एवं गुणवत्तापूर्ण ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया गया बैठक में सहायक अभियंता, प्रखंड प्रधान लिपिक, सभी कनीय अभियंता ,पंचायत सचिव, प्रखंड समन्वयक,रोजगार सेवक, BFT, सामाजिक सुरक्षा ऑपरेटर आदि उपस्थित थे।

Read More

पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के पिता गोपाल प्रसाद के अंतिम दाह संस्कार में पूर्व मंत्री बना गुप्ता एवं पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह शामिल हुए जमशेदपुर : बागबेड़ा कॉलोनी के पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के 80 वर्षीय पिता गोपाल प्रसाद का बृहस्पतिवार को निधन हो जाने पर शुक्रवार को आदित्यपुर स्थित पार्वती घाट में अंतिम दाह संस्कार संपन्न किया गया। इनके अंतिम दाह संस्कार बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी आवास से आदित्यपुर स्थित पार्वती घाट के लिए निकाला। जिसमें सैकड़ो राजनीतिक, गैर राजनीतिक ,बुद्धिजीवी एवं समाजसेवी लोग शामिल हुए। *पूर्व मंत्री बना गुप्ता एवं पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह भी…

Read More

साकची गुरुद्वारा में डॉ मनमोहन सिंह के नाम अरदास कर दी गयी श्रद्धांजलि राष्ट्र संवाद संवाददाता पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन से पूरा राष्ट्र दुखी है और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना सभाएं कर रहा है। गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची में भी डॉ मनमोहन सिंह के नाम पर अरदास कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। शुक्रवार को गुरुद्वारा साहिब साकची में उनके नाम पर गुरबाणी कीर्तन उपरांत अरदास कर सरदार मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया गया। साकची गुरुद्वारा के प्रधान सरदार निशान सिंह ने डॉ मनमोहन सिंह को आर्थिक सुधारों का जनक…

Read More

राजेश कुमार झा ने दी डॉ मनमोहन को श्रद्धांजलि राष्ट्र संवाद संवाददाता कई सामाजिक संगठनों से जुड़े राजेश झा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर डॉ मनमोहन को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि इतिहास डॉ. मनमोहन सिंह जी को उनके गरिमामय आचरण, सार्वजनिक सेवा के प्रति प्रतिबद्धता, अथाह ज्ञान और विनम्रता के लिए हमेशा याद रखेगा। उन्होंने कहा कि वह अपने पीछे आर्थिक सुधारों, राजनीतिक स्थिरता और प्रत्येक भारतीय के जीवन के उत्थान के लिए समर्पण की विरासत छोड़ गए हैं। पहले एक टेक्नोक्रेट के रूप में और फिर भारत के प्रधानमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल सामाजिक कल्याण पर ध्यान…

Read More

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह जी के निधन पर भरत सिंह ने जताया शोक राष्ट्र संवाद संवाददाता *जमशेदपुर 27 दिसंबर :* भारत के पूर्व प्रधानमंत्री सह वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री मनमोहन सिंह जी के निधन पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री भरत सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री भरत सिंह ने अपने शोक संदेश में कहा, श्री मनमोहन सिंह जी का योगदान भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में अमूल्य है। उन्होंने अपने कार्यकाल में देश को आर्थिक सुधारों की दिशा में अग्रसर किया और वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा को बढ़ाया। उनके नेतृत्व और…

Read More

कदमा में निजी स्कूलों के आसपास चला अभियान, जब्त किए गए तंबाकू, गुटखा, सिगरेट, लगाया गया जुर्माना राष्ट्र संवाद संवाददाता उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार शहर के निजी स्कूलों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक के लिए जांच अभियान चलाया जा रहा है । धालभूम के अनुमंडलाधिकारी श्रीमती शताब्दी मजूमदार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान कार्यपालक दण्डाधिकारी श्री चंद्रजीत सिंह, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मंजर हुसैन मौजूद रहे । जांच अभियान कदमा क्षेत्र में टाटा वर्कर्स यूनियन हाई स्कूल के आसपास चलाया गया । पानगुमटी/ दुकानों में सिगरेट व तंबाकू…

Read More

आद्रा मंडल डी.आर.यू.सी.सी. की बैठक में गूंजी चांडिल और नीमडीह रेलवे स्टेशन की समस्याएं राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल आद्रा रेल मंडल की 116वीं डी.आर.यू.सी.सी. बैठक में सदस्य दिवाकर सिंह ने चांडिल और नीमडीह रेलवे स्टेशन से संबंधित समस्याओं को प्रमुखता से मुद्दों को उठाया। बैठक में रैक लोडिंग पॉइंट पर जल छिड़काव, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, अत्याधुनिक अनाउंसमेंट सिस्टम, प्लेटफार्मों की मरम्मत, एटीएम और एटीएम मशीन की स्थापना, और स्टेशन परिसर की साफ-सफाई जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। चांडिल स्टेशन पर अंडरपास, नेशनल हाईवे से स्टेशन तक सड़क निर्माण, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव, नई रेलवे लाइन परियोजना, और प्लेटफार्म सांख्य…

Read More