झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय कमेटी ने पूर्वी सिंहभूम के राज लकड़ा सहित 8 नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया गया राष्ट्र संवाद संवाददाता रांची: केन्द्रीय समिति के महासचिव श्री विनोद कुमार पाण्डेय ने पूर्वी सिंहभूम जिले के 8 प्रमुख नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। यह निर्णय 26 दिसंबर 2024 को प्राप्त हुई पूर्वी सिंहभूम जिला समिति के पत्रांक 218/ES/JMM/2024 में उल्लिखित साक्ष्यों और अनुशंसा के आधार पर लिया गया। महासचिव के निर्देशानुसार, इन नेताओं को पार्टी के सभी पदों से मुक्त करते हुए आगामी छह वर्षों के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया…
Author: Nizam Khan
विजया गार्डन्स के द्वारा 4 जनवरी से होगा श्रीमद् भागवत कथा आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता बारीडीह में श्रीमद् भागवत कथा आयोजन समिति, विजया गार्डन्स के द्वारा आगामी 4 जनवरी 2025 से 11 जनवरी 2025 तक होने वाली श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन और कार्यक्रम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। रवि सिंह ने कथा के उद्देश्य और आयोजन की जानकारी दी इस धार्मिक आयोजन का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार करना और युवा पीढ़ी के बच्चों को भगवान श्री कृष्ण के जीवन, धर्म, और संस्कृति से परिचित कराना है। इसके साथ ही यह आयोजन आपस में मेल-मिलाप और सामाजिक…
भोजपुरी गीत-संगीत प्रतियोगिता “भोजपुरी आईडल सिजन 2” का आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता भोजपुरी संस्कृति मंच जमशेदपुर द्वारा आगामी 25 जनवरी 2025 को भोजपुरी गीत-संगीत प्रतियोगिता “भोजपुरी आईडल सिजन 2” का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य भोजपुरी संगीत की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाना और स्थानीय कलाकारों को एक बेहतरीन मंच प्रदान करना है। संस्कृति मंच जमशेदपुर के मुख्य संरक्षक भरत सिंह और कार्यक्रम के संयोजक सह प्रसिद्ध गीतकार तोमर सत्येन्द्र ने इस आयोजन के उद्देश्य और योजना के बारे में बताया। भरत सिंह ने कहा, “हमारा मुख्य उद्देश्य भोजपुरी सांस्कृतिक धरोहर को संजोना और आगामी पीढ़ी…
मानगो पुलिस ने चोरी की चार बाइक के साथ 7 बदमाशों को किया गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता मानगो पुलिस ने चोरी की चार बाइक और भारी मात्रा में पार्ट्स के साथ 7 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में कपाली में रहने वाले शेख साजिम, अब्दुल कलाम, मोहम्मद शाहबाज, मोहम्मद आदिल, मानगो निवासी मीनाजुद्दीन अंसारी, मोहम्मद फिरोज और मोहम्मद इमरान शामिल है। रविवार को मामले का खुलासा करते हुए सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि 28 दिसंबर की रात मानगो जवाहर नगर रोड नंबर 15 स्थित नेचर पार्क के पास एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान तीन युवकों को…
सुंदरनगर थाना के मलखाने में लगी आग, आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां जलकर खाक राष्ट्र संवाद संवाददाता सुंदरनगर रविवार की दोपहर सुंदरनगर थाना के सामने स्थित थाना के मलखाने में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे वहां खड़ी आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां जलकर राख हो गईं। यह सभी गाड़ियां पुलिस द्वारा जब्त की गई थीं। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से थाना परिसर में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोग भी घटनास्थल पर एकत्रित हो…
सोनारी कैंप से चयनित 70 रोगियों का ऑपरेशन 6 जनवरी को पूर्णिमा नेत्रालय में श्री श्याम सखा मंडल एवं आनंद मार्ग के सहयोग से किया जाएगा राष्ट्र संवाद संवाददाता श्री श्याम सखा मंडल, आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से एक दिवसीय नेत्र जांच शिविर का आयोजन सोनारी कबीर मंदिर सामुदायिक भवन में किया गया था जिसमें लगभग 160 लोगों ने अपने आंखों का जांच करवाया एवं 70 लोग मोतियाबिंद एवं आंसू नलिका के ऑपरेशन के लिए चिन्हित हुए जिनका ऑपरेशन 6 जनवरी को पूर्णिमा नेत्रालय में निशुल्क ऑपरेशन कर निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण किया जाएगा।…
कंबल सेवा के जरिये ठंड से राहत पहुंचा रही सामाजिक संस्था लोक समर्पण, बिरसानगर क्षेत्र में सैकड़ो जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण। राष्ट्र संवाद संवाददाता लौहनगरी जमशेदपुर में बढ़ती ठंड से निजात दिलाने के उद्देश्य से शहर की समाजिक संस्था लोक समर्पण के द्वारा रविवार को बिरसानगर क्षेत्र में कंबल वितरण किया गया। संस्था के अध्यक्ष एवं युवा समाजसेवी ललित दास के नेतृत्व में बिरसानगर स्थित 1बी हरि मंदिर माछपाड़ा में स्थानीय जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष ललित दास के संग संस्था के सदस्यों ने पांच सौ से अधिक लोगों को…
किशोर कुणाल का निधन मेरी व्यक्तिगत क्षतिःसरयू राय राष्ट्र संवाद संवाददाता *जमशेदपुर*। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने अपने विद्यार्थी जीवन के सखा, पूर्व आईपीएस अधिकारी और बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष आचार्य किशोर कुणाल के निधन पर गहरा शोक न्यक्त किया है। रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर सरयू राय ने लिखाः पटना के श्री हनुमान मंदिर से प्रसिद्ध आचार्य किशोर कुणाल नहीं रहे। आज सुबह हृदयघात ने उन्हें हमसे छीन लिया। वे विद्यार्थी जीवन से हमारे मित्र रहे हैं। मेरे बुलाने पर वे केबुल टाऊन स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ में…
विराट दीप महायज्ञ की ज्योति से जगमगाया जमशेदपुर राष्ट्र संवाद संवाददाता 27 से 29 दिसंबर 2024 तक आयोजित नारी सशक्तिकरण एवं युवा जागरण शिविर के दूसरे दिन आज सिदगोरा स्थित सूर्य मंदिर छठ घाट प्रांगण में गायत्री परिवार नवयुगदल युवा प्रकोष्ठ एवं प्रज्ञा महिला मंडल द्वारा विराट दीप महायज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें हज़ारो भाई बहनों ने भाग लेकर समाज मे अन्याय, अत्याचार, हिंसा,नशा एवं व्यभिचार रूपी कुरीतिओं को समाप्त करने हेतु इन नन्हें -नन्हें दीपको की तरह बन प्रकाश उत्पन्न करने एवं स्वयं दीपक बन ब्याप्त अंधकार को दूर करने का संकल्प लिया। ज़ब संध्या काल में एक…
जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त ,गोड्डा की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग एवं धान अधिप्राप्ति योजना से संबंधित समीक्षात्मक बैठक संम्पन्न; दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश निजाम खान ।राष्ट्र संवाद गोड्डा: दिनांक 28.12.2024 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत बनाए गए आरोग्य आयुष्मान मंदिर में बिजली कनेक्शन एवं पेयजल आपूर्ति सहित धान अधिप्राप्ति योजना वर्ष 2024-25 से संबंधित बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा जिले के 181 आरोग्य आयुष्मान मंदिरों में बिजली कनेक्शन एवं पेयजल आपूर्ति को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा -निर्देश दिए गए। उन्होंने…
