प्रखंड अध्यक्ष जलालुद्दीन के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ मनमोहन सिंह के लिए शोक सभा आयोजित राष्ट्र संवाद संवाददाता जामताड़ा: प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष जलालउद्दीन अंसारी की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के लिए शोक सभा का आयोजन किया गया उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर तथा दो मिनट का मोन धारणा कर उनके आत्मा कि शांति के लिए प्रार्थना किया गया तत्पश्चात प्रखंड अध्यक्ष जलालउद्दीन अंसारी ने कहा बिरले हि ऐसे शख्सियत दुनिया में आते हैं वह एक महान अर्थशास्त्री शिक्षाविद् मृदुलभाषी साफ सुथरे और सरल व्यक्तित्व के मालिक थे अपने प्रधानमंत्री…
Author: Nizam Khan
मानगो से जल्द कचड़ा नहीं उठा तो आज़ाद समाज पार्टी करेगी आंदोलन राष्ट्र संवाद संवाददाता पिछले कई दिनों से जमशेदपुर के मानगो इलाके में मानगो नगर निगम के द्वारा कचड़े को नही उठाया जा रहा है, जिस कारण से मानगो के सड़को, गली और मोहल्लों पर कचड़े का जमावड़ा देखा जा सकता है, जो अब इस हद्द तक बढ़ चुका है कि मेन रोड की सड़कें कचड़ों से आधी ढक चुकी है, कचड़ों की बदबू से आस आप की घरों में रहना मुश्किल हो गया है, अब यह स्थिति कुछ दिनों से और भयावह हो कर बीमारियों को जन्म देना…
गोड्डा समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न ======================= *आज दिनांक 30.12.2024 को जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त ,गोड्डा श्री जिशान कमर की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, आंगनबाड़ी केंद्रों का आधारभूत संरचना, पोषण ट्रैकर एप पर एंट्री, सहित अन्य क्रियान्वित योजनाओं के अद्यतन प्रगति की समीक्षा की गई।* *समीक्षा के दौरान समाज कल्याण विभाग द्वारा जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ रखने एवं निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन को यथाशीघ्र पूर्ण करने का निदेश दिया गया। पोषण ट्रैकर एप के अनुसार पूरक पोषाहार प्राप्त करने वाले लाभुकों…
आज दिनांक 30.12.2024 को उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गयी।बैठक में उपायुक्त द्वारा विद्यालयों में भेजे गये ग्रांट की राशि का शत-प्रतिशत व्यय, पोषाक का वितरण, डायस में नामांकन, जो छात्र/छात्राएँ का सरकारी विद्यालयों में फर्जी नामांकन है तो चिन्हित कर अविलम्ब हटाने का निदेश दिया गया। समग्र शिक्षा अभियान एवं जिला साक्षरता समिति के अन्तर्गत नवभारत साक्षरता कार्यकम से संबंधित विभागीय निदेशानुसार कार्य करने का एवं अपार कार्यक्रम के तहत सभी छात्र/छात्राओं को जोडने का निदेश दिया गया। इसी क्रम में मध्याह्न भोजन योजनान्तर्ग कार्यरत रसोईया-सह-सहायिका का ऑन लाईन प्रतिवेदन एक…
जिला परिवहन पदाधिकारी जय प्रकाश करमाली एवं जामा थाना प्रभारी के द्वारा आज दिनांक 30.12.2024 को महारो, दुमका मे सभी वाहनों का कागजात एवं वाहन चालक का शराब जांच किया गया। जिसमें दो वाहन को ड्रिंक एंड ड्राइव में जप्त किया गया एवं बिना कागजात वाहनों से कुल एक लाख पच्चीस हजार रूपये दण्ड शुल्क वसूल किया गई। जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा वाहन चलाने के सही नियम एवं तरीके बताया गया। 1.हेलमेट सबसे पहले : जब आप बाइक चलाएं या दोपहिया वाहन पर बैठें तो हमेशा हेलमेट पहनें। 2.धीमी गति से चलें : बहुत तेज न चलें, गति सीमा के…
फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर का स्थापना दिवस ,पिकनिक सह मिलन समारोह संपन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर द्वारा डोबो सतनाला डैम, जमशेदपुर में आयोजित स्थापना दिवस एवं पिकनिक सह मिलन समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस मिलन समारोह में संस्था के लगभग 130 सदस्य अपने परिवारों के साथ उपस्थित थे। इस आयोजन में झारखंड फोटोग्राफी एसोसिएशन सेंट्रल के बोकारो जिला और रांची जिला के अधिकारी गण भी शामिल हुए । यह कार्यक्रम संस्था के अध्यक्ष श्री अशोक केसरी जी के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें संस्था के उपाध्यक्ष श्री परमजीत कुमार, सचिव श्री रुपेश कुमार, संयुक्त सचिव श्री…
भक्त के भाव से ही प्रसन्न होते हैं जन जन का कल्याण करने वाले भगवान शिव- कथावाचक मानगो वसुन्धरा एस्टेट में शिवकथा के पांचवे दिन महाराज ने बेल पत्र की महिमा का किया बखान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। मानगो एनएच 33 स्थित वसुन्धरा एस्टेट में चल रहे श्री शिवकथा ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन सोमवार को कथा वाचक स्वामी वृजनंदन शास्त्री महाराज ने द्धादश ज्योतिलिंग, महादेव को अर्पित विल्वपत्र, ओंकारेश्वर, विश्वनाथ महाकाल कथा का विस्तार से वर्णन किया। महाराज जी ने कथा के माध्यम से भगवान श्री शिव के अलग-अलग रूपों की जीवंत झांकियों का दर्शन कराया। शिव कथा के…
श्री श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर जीर्णोद्धार समिति ने दी आचार्य कुणाल किशोर को श्रद्धांजलि राष्ट्र संवाद संवाददाता *जमशेदपुर*। पूर्व आईपीएस अधिकारी, बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष और महावीर मन्दिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल को श्री श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर जीर्णोद्धार समिति, केबुल टाउन, जमशेदपुर की तरफ से श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि देने वालों ने उनसे जुड़े विचार साझा किये। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए स्वर्गीय कुणाल किशोर की स्म-तियों को भी लोगों ने साझा किया। समिति से जुड़े आशुतोष राय ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर विशेष प्रकाश डाला। खास कर पटना…
जमशेदपुर महानगर में सदस्यता अभियान की समीक्षा करने 3 जनवरी को जमशेदपुर आएंगे भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू सदस्यता अभियान की सफलता और प्रगति पर लेंगे बैठक, प्रवास को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर की बैठक हुई सम्पन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर महानगर में भाजपा के सदस्यता अभियान को गति देने और अभियान की व्यापक सफलता सुनिश्चित करने के लिए आगामी 3 जनवरी को भाजपा झारखंड प्रदेश के महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू जमशेदपुर प्रवास पर आएंगे। इस दौरान वे महानगर के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सदस्यता अभियान की प्रगति की समीक्षा करेंगे और आगामी कार्ययोजना…
सालगाढ़ीह के ग्रामीणों ने विधायक से पक्की सड़क निर्माण की मांग . राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल चांडिल प्रखंड अंतर्गत जमना ऑटो कंपनी के समीप कच्चा रास्ता को ग्रामीणों के लिए पक्की सड़क निर्माण के लिए विधायक को सौंपा मांग पत्र. ईचागढ़ विधायक सविता महतो के आवास पर सालगाड़ीह के ग्रामीण जितेन्द्र नाथ कुंभकार की अगुवाई में प्रतिनिधि मंडल ने करनीडीह जमना ऑटो कंपनी के समीप से लाला गोराई के घर होकर आने जाने वाले कच्चे मार्ग पर ग्रामीणों को ही रही असुविधा को अवगत कराया . मौके पर विधायक ने संज्ञान में लेते हुए कहा जल्द ही अति शीघ्र पक्की…
