Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर महानगर में सदस्यता अभियान की समीक्षा करने 3 जनवरी को जमशेदपुर आएंगे भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जमशेदपुर महानगर में सदस्यता अभियान की समीक्षा करने 3 जनवरी को जमशेदपुर आएंगे भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर महानगर में सदस्यता अभियान की समीक्षा करने 3 जनवरी को जमशेदपुर आएंगे भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू

    सदस्यता अभियान की सफलता और प्रगति पर लेंगे बैठक, प्रवास को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर की बैठक हुई सम्पन्न
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। जमशेदपुर महानगर में भाजपा के सदस्यता अभियान को गति देने और अभियान की व्यापक सफलता सुनिश्चित करने के लिए आगामी 3 जनवरी को भाजपा झारखंड प्रदेश के महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू जमशेदपुर प्रवास पर आएंगे। इस दौरान वे महानगर के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सदस्यता अभियान की प्रगति की समीक्षा करेंगे और आगामी कार्ययोजना पर मार्गदर्शन देंगे। प्रदेश महामंत्री के प्रवास और बैठक की तैयारी को लेकर सोमवार को साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जिला पदाधिकारियों, मोर्चा जिलाध्यक्षों, सदस्यता अभियान के जिला संयोजक और सह संयोजकों ने भाग लिया। बैठक में महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने सदस्यता अभियान के अब तक के कार्यों की जानकारी ली और अभियान की प्रगति पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। साथ ही, उन्होंने अभियान में और तेजी लाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान हमारे लिए नए लोगों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास मात्र नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग तक भाजपा की विचारधारा और नीतियों को पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है। सुधांशु ओझा ने बताया कि आगामी 3 जनवरी को प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू के मार्गदर्शन में होने वाली बैठक कार्यकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण होगी। इस बैठक में अभियान की समीक्षा के साथ-साथ इसे और प्रभावी बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

    सभी मंडल और बूथ स्तर पर अधिक से अधिक सदस्य जोड़ने के लिए मंडलों में विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं।

    बैठक के दौरान जिला सदस्यता प्रभारी डॉ राजीव कुमार, सदस्यता सह प्रभारी संतोष ठाकुर, मंटू चरण दत्ता, जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, राजीव सिंह, महामंत्री अनिल मोदी, संजीव सिंह, मंत्री विजय तिवारी, प्रदीप बेसरा, मिली दास, शांति देवी, जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा, सह प्रभारी अखिलेश सिंह, जिला सोशल मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश, सह संयोजक कौस्तव रॉय, जिला सह संयोजक आईटी सेल किशोर ओझा, उज्वल सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मंजीत सिंह, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सागर राय, एससी मोर्चा उपाध्यक्ष परेश मुखी सहित अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसालगाढ़ीह के ग्रामीणों ने विधायक से पक्की सड़क निर्माण की मांग .
    Next Article श्री श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर जीर्णोद्धार समिति ने दी आचार्य कुणाल किशोर को श्रद्धांजलि

    Related Posts

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    May 2, 2026

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    May 2, 2026

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    May 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘मेहनत की महिमा’ कार्यक्रम के साथ मई दिवस का आयोजन

    खूंटी में उग्रवादियों का तांडव: कर्रा में निर्माण कार्य पर हमला, मशीन फूंकी, गोलियों की गूंज से दहला इलाका

    महिला आरक्षण पर भाजपा का जनसंपर्क अभियान, बोकारो में महिला मोर्चा की पदयात्रा और सम्मेलन

    बुनियादी सुविधाओं के लिए फूटा गुस्सा, आस्था ट्विन सिटी अपार्टमेंट के निवासियों ने किया गेट जाम

    मजदूर दिवस: संघर्ष, एकता और श्रमिक अधिकारों की जीत का प्रतीक

    अंबा में मई दिवस पर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, सीपीआईएम ने मजदूर एकता का लिया संकल्प

    गोड्डा में स्व-गणना अभियान को बढ़ावा, मंत्री ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.