Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त की अध्यक्षता में आहूत हुई आपूर्ति एवं सहकारिता विभाग की समीक्षात्मक बैठक
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    उपायुक्त की अध्यक्षता में आहूत हुई आपूर्ति एवं सहकारिता विभाग की समीक्षात्मक बैठक

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त की अध्यक्षता में आहूत हुई आपूर्ति एवं सहकारिता विभाग की समीक्षात्मक बैठक

    बीएसओ पोटका एवं गुड़ांबादा को किया गया शो-कॉज

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में आपूर्ति एवं सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक आहूत हुई। बैठक में खाद्यान्न का उठाव एवं वितरण, चना दाल/नमक/चीनी वितरण, डाकिया योजना, सोना सोबरन धोती साड़ी योजना एवं अन्य विभागीय योजनाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा खाद्यान्न उठाव एवं वितरण की समीक्षा में पाया गया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) एवं झारखण्ड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना (JSFSS) में खाद्यान्न का वितरण राज्य के औसत से कम हुआ है। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं पणन पदाधिकारियों ने बताया कि कई कार्डधारी राशनकार्ड बनाने के बावजूद राशन का उठाव नहीं कर रहे हैं जिससे वितरण प्रतिशत में अपेक्षित प्रगति नहीं हो पा रही है। साथ ही साथ नया राशनकार्ड हेतु रिक्ति भी उत्पन्न नहीं हो पा रहा है। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि विगत छः माह से उठाव नहीं कर रहे राशनकार्डधारियों का सत्यापन के पश्चात् कार्ड रद्द करने की कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे ताकि जरूरतमन्द लोगों को राशनकार्ड निर्गत किया जा सके।

    सभी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी एवं पणन पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि अपने-अपने क्षेत्र के सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेता को अविलम्ब चीनी के निर्धारित मूल्य का Bank Draft जमा कराते हुए ससमय इसका उठाव एवं वितरण कराना सुनिश्चित करेंगे।

    धान अधिप्राप्ति में प्रगति की समीक्षा के क्रम में जिला सहकारिता पदाधिकारी ने बताया कि खरीफ विपणन मौसम 2024-25 के लिए पूरे जिले में 46 धान अधिप्रप्ति केन्द्र खोला गया है, जिसमें से अबतक 40 क्रय केन्द्र कार्यरत हैं। शेष 06 के संबंध में जिला सहकारिता पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि केन्द्रों का जांच करते हुए दिनांक 31 तक शुरू कराना सुनिश्चित करेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला कांग्रेस ने शताब्दी वर्ष मनाया
    Next Article भस्म रुद्राक्षधारी मनुष्य को देखकर भाग जाते हैं भूत प्रेत: वृजनंदन शास्त्री

    Related Posts

    सबल के प्रयासों से दृष्टिबाधित पर्वतारोहियों ने रचा इतिहास, लद्दाख में लहराया तिरंगा

    September 7, 2026

    होर्मुज संकट और चीन की दूरगामी चाल

    September 7, 2026

    नवी मुंबई: पुलिस महकमे में भूचाल! स्पेशल ब्रांच के ASI ने ऐरोली के लॉज में किया सुसाइड, वीडियो और नोट में तीन अधिकारियों पर टॉर्चर का गंभीर आरोप

    September 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सबल के प्रयासों से दृष्टिबाधित पर्वतारोहियों ने रचा इतिहास, लद्दाख में लहराया तिरंगा

    होर्मुज संकट और चीन की दूरगामी चाल

    हिमालय पिघला तो प्रभावित होगा आधा एशिया

    नवी मुंबई: पुलिस महकमे में भूचाल! स्पेशल ब्रांच के ASI ने ऐरोली के लॉज में किया सुसाइड, वीडियो और नोट में तीन अधिकारियों पर टॉर्चर का गंभीर आरोप

    राज्यपाल के संभावित दौरे को लेकर सीटीसी में तैयारियों का जायजा

    गिरिडीह पहुंच विधायक सविता महतो ने मंत्री सुदिव्य कुमार को दी श्रद्धांजलि

    कदामदीह पूजा कमिटी का पुनर्गठन 

    नीमडीह में आरटीआई कार्यकर्ता संघ की बैठक, प्रखंड कमेटी का गठन

    महारक्तदान शिविर में 630 यूनिट रक्त संग्रह

    दुर्गा पूजा मोड़, जादूगोड़ा में 59वें वर्ष पूजा की तैयारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.