Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उधारी और रंगदारी विवाद में फायरिंग, जनरल स्टोर संचालक को धमकाने का आरोप
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    उधारी और रंगदारी विवाद में फायरिंग, जनरल स्टोर संचालक को धमकाने का आरोप

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 31, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उधारी और रंगदारी विवाद में फायरिंग, जनरल स्टोर संचालक को धमकाने का आरोप

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जुगसलाई थाना क्षेत्र के मिल्लत नगर में रविवार शाम उधारी और कथित रंगदारी को लेकर हुए विवाद के बाद हवाई फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। आरोप है कि मोहल्ले के ही दो युवकों ने एक जनरल स्टोर संचालक को धमकाने के लिए दो राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए।

    जानकारी के अनुसार, हबीब नगर स्थित एक जनरल स्टोर पर बच्चा राज और पलटन नामक दो युवक पहुंचे थे। दोनों ने दुकानदार से करीब पांच हजार रुपये की उधारी और रंगदारी की मांग की। दुकानदार द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया।

    बताया जाता है कि विवाद बढ़ने पर दुकानदार ने अपनी दुकान का शटर बंद कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने शटर पर लात मारकर तोड़फोड़ की और दहशत फैलाने के उद्देश्य से दो राउंड हवाई फायरिंग कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक गोली दुकान के सामने बंपर के पास चली, जबकि दूसरी गोली पास के इलाके में दागी गई।

    स्थानीय लोगों के मुताबिक घटना शाम करीब 7:45 बजे की है। गोली चलने की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से दो खोखा बरामद किए गए।

    स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि दोनों युवक पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं और उनके खिलाफ क्षेत्र में कई शिकायतें चर्चा का विषय रही हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा आरोपियों की तलाश की जा रही है।

    उधारी और रंगदारी विवाद में फायरिंग जनरल स्टोर संचालक को धमकाने का आरोप
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत-नेपाल सीमा के सभी लैंड पोर्ट्स पर स्थायी स्वास्थ्य जांच चौकियां स्थापित हों: डॉ. आर. एन. सिंह
    Next Article उधारी और रंगदारी विवाद में फायरिंग, जनरल स्टोर संचालक को धमकाने का आरोप

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.