Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज एवं अस्पतालों के भुगतान की हुई समीक्षा,दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज एवं अस्पतालों के भुगतान की हुई समीक्षा,दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज एवं अस्पतालों के भुगतान की हुई समीक्षा,दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    हेल्थ सब सेंटर में सीएचओ एवं एएनएम की उपस्थिति सुनिश्चित करायें सभी एमओआईसी:उपायुक्त

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत जिला शिकायत निवारण समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में आयुष्मान भारत से संबद्ध जिले के अस्पतालों में उपलब्ध सुविधाओं, भुगतान एवं अन्य समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई । आठ निजी अस्पताल/ नर्सिंग होम व अनुमंडल अस्पताल घाटशिला एवं सीएचसी डुमरिया में आयुष्मान योजना के तहत इलाज की समीक्षा की गई। बैठक में अस्पतालों द्वारा आयुष्मान योजना लाभार्थियों के गलत डाक्यूमेंट अपलोड किए जाने पर भुगतान में आ रही समस्या पर चर्चा की गई । अस्पताल एवं निजी नर्सिंग होम संचालकों ने बताया कि कतिपय मामलों में मानवीय भूल के कारण ऐसा हुआ जिसमें सुधार किया जा रहा है। उपायुक्त द्वारा सिविल सर्जन को जांचोपरांत एवं पुन: डॉक्यूमेंट वेरिफाई करने पर भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ाने हेतु अपेक्षित कार्रवाई किए जाने का निदेश दिया गया ।

    इसके अलावे जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा सिविल सर्जन एवं सभी एमओआईसी के साथ आयुष्मान भारत योजना की राशि का उपयोग किए जाने एवं अस्पतालों के रखरखाव की योजना पर चर्चा की गई।

    बैठक में सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, डॉ रंजीत पांडा, सभी एमओआईसी तथा गंगा मेमोरियल अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर, मर्सी अस्पताल, सेंट जोसेफ अस्पताल, लक्ष्मी नर्सिंग होम, साईं पॉली क्लिनिक एवं नर्सिंग होम, एएसजी आई हॉस्पिटल, पूर्णिमा नेत्रालय, सिंह नर्सिंग होम घाटशिला के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतीन दिवसीय नारी सशक्तिकरण एवं युवा जागरण शिविर का शुभारंभ
    Next Article एसआईपी अकादमी ने ग्रैंड अवार्ड और दीक्षांत समारोह में जमशेदपुर के युवा प्रतिभाओं को किया सम्मानित

    Related Posts

    तिरुपति की तर्ज पर आंध्र भक्त श्री राम मंदिर में 57वां ब्रह्मोत्सवम 24 जून से

    May 31, 2026

    आनंद मार्ग ने अरिजीत सरकार एवं उनकी टीम को किया ‘रक्त वीर सम्मान’ से सम्मानित

    May 31, 2026

    विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता अभियान, नशामुक्त भारत का दिलाया संकल्प : गायत्री परिवार

    May 31, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तिरुपति की तर्ज पर आंध्र भक्त श्री राम मंदिर में 57वां ब्रह्मोत्सवम 24 जून से

    आनंद मार्ग ने अरिजीत सरकार एवं उनकी टीम को किया ‘रक्त वीर सम्मान’ से सम्मानित

    विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता अभियान, नशामुक्त भारत का दिलाया संकल्प : गायत्री परिवार

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील, बन्ना गुप्ता व सुधीर पप्पू ने की सेवा

    तिरुपति की तर्ज पर होगा 57वां ब्रह्मोत्सवम एवं श्री वेंकटेश्वर स्वामी कल्याण महोत्सव

    मन की बात: विकसित भारत संकल्प को मिलेगी मजबूती – राजेश शुक्ल

    गुरु अर्जन देव जी शहादत: जमशेदपुर में छबील, बन्ना गुप्ता ने की सेवा

    केवट समाज वेल्फेयर एसोसिएशन को मिला नया नेतृत्व, महेश निषाद बने अध्यक्ष

    उलीडीह में युवक की हत्या, झाड़ियों से मिला शव, सिर पर धारदार हथियार से हमले के कई निशान

    गोलमुरी फायरिंग और 20 लाख रंगदारी कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी कुंडी और अमन कोलकाता से गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.