झारखंड का पहला पक्षी महोत्सव (बर्ड फेस्टिवल) सम्पन्न, दलमा अभयारण्य में पक्षियों की अद्भुत प्रजातियों का अवलोकन राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड में पहली बार आयोजित किया गया पक्षी महोत्सव (बर्ड फेस्टिवल) इस वर्ष दलमा वन्यजीव अभयारण्य में सफलता से सम्पन्न हुआ। महोत्सव के तीसरे और समापन दिन पर, दलमा टॉप पिंडरबेड़ा के पास विशेषज्ञों की टोली ने बर्डिंग की। इस दौरान पक्षी प्रेमियों ने कैमरे में विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों की शानदार तस्वीरें कैद की। विशेषज्ञों की 10-10 सदस्यीय चार टोली बनाई गई, जिन्होंने दलमा के अभयारण्य में पक्षियों का अवलोकन किया और उनकी फोटोग्राफी की। इसके बाद मकूलाकोचा में…
Author: Nizam Khan
मानगो पेयजल परियोजना में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी: सरयू राय राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने मंगलवार को दो टूक कहा कि मानगो पेयजल परियोजना में किसी भी किस्म की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह चेतावनी उन्होंने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता (सिविल) को दी है। श्री राय ने साफ-साफ कहा कि जनसुविधाएं मुहैया करने वाली परियोजनाओं के परिचालन में पहले जैसी लापरवाही बरतने का अंजाम ठीक नहीं होगा। अधिकारीगण पूर्ववर्ती कार्यकाल की कार्य संस्कृति में बदलाव लाएं। यहां जारी एक बयान में श्री राय ने कहा कि मानगो स्थित…
जमशेदपुर महानगर में भाजपा के सभी इकाईयों का जल्द होगा पुनर्गठन चुनाव पर्यवेक्षक सह पूर्व विधायक बिरंची नारायण एवं चुनाव अधिकारी मनोज सिंह ने जिला स्तरीय कार्यशाला को किया संबोधित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर महानगर में भाजपा के विभिन्न इकाइयों के पुनर्गठन का कार्य शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके निमित्त, मंगलवार को मानगो स्थित बड़ा हनुमान मंदिर में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। भाजपा जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में जिला चुनाव के पर्यवेक्षक एवं बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण मुख्य रूप से मौजूद रहे। वहीं, झारखंड भाजपा के…
आज बुधुडीह स्थित जिला कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में एक महत्पूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमे संगठन पर्व (संगठन चुनाव ) के निमित्त नियुक्त पर्यवेक्षक भानु प्रताप शाही व डीआरओ बबन गुप्ता,किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह जी उपस्थित रहे! जिला अध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि अभी झारखंड में सक्रिय सदस्यता अभियान चल रहा है, जिसके निमित्त जामताड़ा में भी सदस्यता अभियान चल रहा है और हमारे बहुत कार्यकर्ता अभी तक 50 की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता बनकर सक्रिय सदस्यता का प्रमाण पत्र प्राप्त भी कर चुके हैं ज्ञात हो कि सदस्यता…
नाला प्रखंड के बांखेत में वसंत पंचमी पर धूमधाम से मनाया गया सरस्वती पूजा जामताड़ा। जामताड़ा जिला अंतर्गत नाला प्रखंड क्षेत्र के बांखेत सहित विभिन्न गांवों में बसंत पंचमी के अवसर पर विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा की गई।शास्त्र के अनुसार, सोमवार के दिन से ही बसंत ऋतु की शुरुआत होती है। विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना शांतिपूर्ण से की गई। सरस्वती पूजा को लेकर घर, पंडाल, विद्यालय बड़ी ही खूबसूरती से सजावट की गई।वही बच्चों को मस्ती करते हुए देखा गया।छात्र-छात्राओं ने सुबह से ही उपवास रहकर मां सरस्वती देवी को पुष्पांजलि देकर श्रद्धा…
पी एम सी उत्क्रमित उच्च विद्यालय में हुई बार्षिक उत्सव व पुरस्कार बितरण । फोटो ,रानीश्वर दुमका । मंगलवार को पी एम अपग्रेड हाई स्कूल में बार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार बितरण हुई ।प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया हैं । बार्षिक उत्सव में पंचायत के मुखिया खुदीराम मोहली ,बीईईओ सह बीआरसी समन्वयक एस्थर मुर्मू, अंचल दो के बीइइओ करुणा रानी मंडल , प्रधान अध्यापिका संयुक्ता कुमारी, प्रकाश दास ,मलय राय, अनूप सेन ,सुशांत घोष ,सुनील बास्की एस एम सी अध्यक्ष रजत कांति गोराई ,रूपा मंडल कार्यक्रम में मौजूद थे ।दीप्ति घोष ने…
कैंसर रोकथाम के लिए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की बड़ी घोषणा *झारखंड में सादा पान मसाला की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाएगा-डॉ इरफान अंसारी* *पान मसाले की बिक्री में कोई भी अधिकारी संलिप्त पाया गया तो होगी कड़ी कार्रवाई-डॉ इरफान अंसारी* *कुछ अस्पताल मरीज को जीवित बताकर पैसा वसूल रहे हैं, ऐसे दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी* *स्वास्थ्य विभाग में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी-डॉ इरफान अंसारी* *झारखंड को एक अच्छा और अत्याधुनिक कैंसर हॉस्पिटल दिया जाएगा-डॉ इरफान अंसारी* *कैंसर रोकथाम के लिए जो भी अत्याधुनिक मशीनें चाहिए, तुरंत उपलब्ध कराई जाएंगी-डॉ इरफान अंसारी*…
नाला नीचेपाड़ा में हर्षोल्लास के साथ वसंती पंचमी के अवसर पर सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया तथा सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। विदित हैं कि इस पूजा मंडप में लगातार तीन दिन तक संस्कृतिक कार्यक्रम किया जाएगा। कमेटी के अध्यक्ष श्री राधा विनोद मंडल ने बताया कि दिनाँक 5 th February को भागवत प्रवचन श्री हृषीकेश दास महाराज के द्वारा किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री रबीन्द्रनाथ महतो जी उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर कमेटी के श्री गंगाधर मंडल,श्री बोमनाथ मंडल,श्री गोपाल मंडल. श्री Bishambhar Mandal,श्री सुब्रतो मंडल,श्री…
कालूपहाड़ी में कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ फतेहपुर भव्य एवं पारंपरिक वेश में मंगलवार से फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत खामारवाद पंचायत के कालूपहाड़ी गाँव में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा अनुष्ठान के तहत कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई । तिलाकी धार्मिक ठाकुर पोखर में पुजारी त्रिलोचन्द्र पाण्डेय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश पूजन कराई। इसके बाद 351 महिलाओं ने पोखर से कलश में पवित्र जल उठाया और धर्म की जय हो,अधर्म का नाश हो, प्राणियों मे सद्भावना हो,विश्व का कल्याण हो और जयकारों लगाकर कलश यात्रा बजरंगवली मंदिर परिसर से शुरू…
सरस्वती पूजा शांतिपूर्वक तरीके से मनाने को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च फतेहपुर फतेहपुर थाना क्षेत्र में सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को फतेहपुर पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व थाना प्रभारी रंजीत प्रसाद गुप्ता ने की। जबकि मौके पर एएसआई संतोष गोस्वामी सुप्रभात मुर्मू, मुकेश कुमार भोक्ता सहित थाना के पुलिस बल के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने थाना परिसर से गोविंदपुर साहिबगंज मुख्य सड़क होते हुए फतेहपुर मोड पहुंचा वही फतेहपुर बाजार से बस स्टैंड बजरंगबली मंदिर का भ्रमण…
