Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानगो पेयजल परियोजना में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी: सरयू राय
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    मानगो पेयजल परियोजना में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी: सरयू राय

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 4, 2025Updated:February 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मानगो पेयजल परियोजना में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी: सरयू राय

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने मंगलवार को दो टूक कहा कि मानगो पेयजल परियोजना में किसी भी किस्म की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह चेतावनी उन्होंने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता (सिविल) को दी है। श्री राय ने साफ-साफ कहा कि जनसुविधाएं मुहैया करने वाली परियोजनाओं के परिचालन में पहले जैसी लापरवाही बरतने का अंजाम ठीक नहीं होगा। अधिकारीगण पूर्ववर्ती कार्यकाल की कार्य संस्कृति में बदलाव लाएं।

    यहां जारी एक बयान में श्री राय ने कहा कि मानगो स्थित पृथ्वी पार्क की पानी टंकी का उद्घाटन हुए एक सप्ताह बीत गया, मगर इस टंकी से पेयजलापूर्ति सही ढंग से नहीं हो रही है। कृष्णा नगर, शांति नगर, चिटाईकुली जैसे इलाकों में एक दिन भी पानी नहीं गया। रामकृष्ण कॉलोनी तक भी पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा है।
    श्री राय ने कहाः मुझे जानकारी मिली है कि कहीं कहीं पाईप लीक है। यह भी जानकारी मिल रही है कि पानी टंकी को पूरा नहीं भरा जा रहा है। इंटेकवेल, ट्रीटमेंट प्लांट और टंकियों में लगाने के लिए नए मोटर पंप ख़रीदने की दिशा में भी पर्याप्त प्रगति नहीं हुई है। कुछ दिन पहले विभागीय प्रधान सचिव के निर्देश पर अधीक्षण अभियंता, सिविल एवं मैकेनिकल का संयुक्त निरीक्षण मानगो पेयजल परियोजना की स्थिति का जायज़ा लेने के लिए हुआ था, इसके बावजूद परियोजना के परिचालन में शिथिलता की बात समझ में नहीं आती।
    श्री राय ने कार्यपालक अभियंता (सिविल) से फोन पर साफ शब्दों में कहा कि पृथ्वी पार्क पानी टंकी से बुधवार से हर हाल में पेयजल की आपूर्ति करना सुनिश्चित करें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर महानगर में भाजपा के सभी इकाईयों का जल्द होगा पुनर्गठन
    Next Article झारखंड का पहला पक्षी महोत्सव (बर्ड फेस्टिवल) सम्पन्न, दलमा अभयारण्य में पक्षियों की अद्भुत प्रजातियों का अवलोकन

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.