बोकारो में विस्थापित और पुलिस के बीच नोंक झोंक डीसी और डीडीसी का यात्रा निकाल कर शव का अंतिम संस्कार करने से रोकने का किया गया काम।
राष्ट्र संवाद संवादाता
विस्थापित नौजवान संघर्ष मोर्चा ने आज अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर बोकारो डीसी और डीडीसी का काल्पनिक शव यात्रा निकालकर डीपीएलआर कार्यालय के समक्ष अंतिम संस्कार किया।
हालांकि पुलिस ने अंतिम संस्कार करने से विस्थापितों को रोक दिया। इस दौरान स्थापित और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई।
विस्थापित और पुलिस के बीच दोनों की अधिकारियों की अर्थी की छीना झपटी भी हुई।
विस्थापित नौजवान संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष अरुण महतो ने कहा कि 4 वर्षों से जांच के नाम पर कमेटी बनाकर स्थापितों को सिर्फ धोखा देने का काम किया जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। डीपीएलआर कार्यालय के द्वारा गलत तरीके से पर्चा बनाया गया है, राष्ट्रीय राजमार्ग बनने के दौरान गलत लोगों को राशि का भुगतान किया गया है ।हम चाहते हैं कि पूरे मामले की जांच हो ।लेकिन कार्यालय के लोग भ्रष्टाचार कर पैसे की उगाही करते हैं और अपने आला अधिकारियों तक पहुंचाते हैं। यही कारण है की कार्रवाई नहीं हो रही है। हमारी मांग है हमारी मागों पर जल्द से जल्द कार्रवाई हो अन्यथा अब दोनों अधिकारियों का श्रद्धा कम भी करने का काम करेंगे।

