Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कैंसर रोकथाम के लिए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की बड़ी घोषणा
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    कैंसर रोकथाम के लिए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की बड़ी घोषणा

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 4, 2025No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कैंसर रोकथाम के लिए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की बड़ी घोषणा

    *झारखंड में सादा पान मसाला की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाएगा-डॉ इरफान अंसारी*

    *पान मसाले की बिक्री में कोई भी अधिकारी संलिप्त पाया गया तो होगी कड़ी कार्रवाई-डॉ इरफान अंसारी*

    *कुछ अस्पताल मरीज को जीवित बताकर पैसा वसूल रहे हैं, ऐसे दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी*

    *स्वास्थ्य विभाग में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी-डॉ इरफान अंसारी*

    *झारखंड को एक अच्छा और अत्याधुनिक कैंसर हॉस्पिटल दिया जाएगा-डॉ इरफान अंसारी*

    *कैंसर रोकथाम के लिए जो भी अत्याधुनिक मशीनें चाहिए, तुरंत उपलब्ध कराई जाएंगी-डॉ इरफान अंसारी*

    *स्वास्थ्य विभाग को हाई-टेक सुविधाओं से लैस किया जाएगा-डॉ इरफान अंसारी*

    *********************
    विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर आज नामकुम स्थित आईपीएच सभागार में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कैंसर से बचाव, इसके रोकथाम और उपचार के उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि कैंसर जैसी घातक बीमारी को रोकने के लिए सरकार पूरी तरह संकल्पित है और इसके लिए कई अहम फैसले लिए जा रहे हैं।

    स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि झारखंड में कैंसर के प्रमुख कारणों में से एक पान मसाले का सेवन है, इसलिए राज्य सरकार अब सादा पान मसाला पर भी प्रतिबंध लगाने जा रही है। उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के एमडी को अवैध पान मसाले की बिक्री के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

    मंत्री जी ने स्पष्ट किया कि यदि कहीं भी पान मसाला बिकता पाया गया, तो दुकानदार के साथ-साथ संबंधित अधिकारियों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, उन्होंने रेडिएशन से होने वाले कैंसर पर भी चिंता व्यक्त की और लोगों को इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

    स्वास्थ्य मंत्री ने आश्वासन दिया कि अगर किसी गांव में कोई मरीज कैंसर से पीड़ित है, तो सरकार उसकी हर संभव मदद करेगी। उन्होंने कहा, “मैं झारखंड के हर नागरिक के सुख-दुख में उनके साथ खड़ा हूं।”

    मंत्री डॉ. अंसारी ने निजी अस्पतालों को सख्त हिदायत देते हुए कहा, “किसी भी मरीज की मृत्यु होने के बाद परिजनों से जबरन पैसा नहीं वसूला जाए। यह गंभीर विषय है, और यदि कोई अस्पताल ऐसा करता हुआ पाया गया तो उसे तुरंत सील कर दिया जाएगा। स्वास्थ्य सेवा को व्यावसायिक लाभ का साधन नहीं बनने दिया जाएगा, बल्कि इसे सेवा भावना से संचालित किया जाना चाहिए।”

    महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए मंत्री ने सईया बहनों को 42,000 टैबलेट देने की घोषणा की और कहा कि उनके हर कार्य में सरकार सहायता प्रदान करेगी। इसके अलावा, गर्भवती महिलाओं के लिए मुफ्त अल्ट्रासाउंड की सुविधा जल्द ही शुरू करने का निर्णय लिया जाएगा।

    डॉ. अंसारी ने कहा कि झारखंड में जल्द ही अत्याधुनिक तकनीकों से लैस एक उत्कृष्ट कैंसर हॉस्पिटल स्थापित किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कैंसर से संबंधित जो भी अत्याधुनिक मशीनों की जरूरत होगी, उन्हें तुरंत उपलब्ध कराया जाएगा।

    मंत्री जी ने कहा कि वह चाहते हैं कि झारखंड के अस्पतालों में हाई-टेक मशीनें लगाई जाएं, जिससे मरीजों को बेहतरीन इलाज मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड के स्वास्थ्य बजट में बड़ा बदलाव किया जाएगा, ताकि सभी नागरिकों को उच्च स्तर की चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

    डॉ. अंसारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और डॉक्टरों को निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने डॉक्टरों से सेवा भावना के साथ कार्य करने की अपील की और कहा कि झारखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक नई दिशा देने का लक्ष्य रखा गया है।”हमारा मकसद है कि झारखंड में कोई भी मरीज इलाज से वंचित न रहे और हर व्यक्ति को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें। सरकार इस दिशा में हरसंभव कदम उठा रही है।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनाला नीचेपाड़ा में हर्षोल्लास के साथ वसंती पंचमी के अवसर पर सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया
    Next Article पी एम सी उत्क्रमित उच्च विद्यालय में हुई बार्षिक उत्सव व पुरस्कार बितरण

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.