हास्य कलाकार रामजीवन गुप्ता के निधन पर शोक में डूबा देवघर नगरी राष्ट्र संवाद संवाददाता देवघर:अखिल भारतीय मंचों पर नाटक को जीवंतता देने वाले रोहिणी के प्रसिद्ध नाट्यकर्मी रामजीवन प्रसाद गुप्ता ने विगत 21 मार्च, 2025 को जीवन के रंगमंच को अलविदा कह दिया। उनके निधन पर रोहिणी, देवघर सहित तमाम नाट्यप्रेमियों की आँखें नम हैं, इसी क्रम में आज दिवंगत के पैतक निवास रोहिणी के गाँधी चौक में सुरेश उमर, बजरंगी उमर, अशोक भगत, महेश पाण्डेय एवं नारायण पाण्डेय के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कला और नाटक से समृद्ध संस्कृति में बसे देवघर के रोहिणी…
Author: Nizam Khan
मुख्यमंत्री द्वारा राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से स्मार्ट फोन का किया वितरण जिसके पश्चात जिले में आंगनबाड़ी सेविकाओं, महिला पर्यवेक्षिकाओं एवं हेल्पडेस्क को स्मार्टफोन का किया वितरण. जिला अन्तर्गत समाज कल्याण विभाग के कुल 1662 कर्मियों के बीच स्मार्ट फोन का वितरण किया गया.. तकनीकी रूप से सशक्त होंगी आंगनबाड़ी सेविकाएं और महिला पर्यवेक्षिकाः-उपायुक्त.. राष्ट्र संवाद संवाददाता देवघर: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के आंगनबाड़ी सेविका तथा महिला पर्यवेक्षिका के बीच स्मार्ट फोन का वितरण किया गया, जिसके पश्चात जिले में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर…
आंगनबाड़ी केंद्र में बड़ी लापरवाही: एक महीने से ज्यादा पुराना एक्सपायरी पोषाहार बांटा जा रहा, बच्चों को नहीं मिल रहा रोज अंडा *राष्ट्र संवाद संवाददाता सिराज अंसारी जामताड़ा* जामताड़ा: मिहिजाम थाना क्षेत्र के सबडीहा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में पोषाहार वितरण में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। सरकारी नियमों के अनुसार बच्चों को हर दिन अंडा दिया जाना चाहिए, लेकिन यहां बच्चों ने बताया कि उन्हें सिर्फ सोमवार और शनिवार को ही अंडा मिलता है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि केंद्र में गर्भवती महिलाओं और बच्चों को दिया जाने वाला शिशु आहार और पौष्टिक मीठा दलिया एक…
इंस्पेक्टर ने की मासिक अपराध समीक्षा बैठक, ईद और रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण बनाने के दिए निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता जयराम कुमार दास गोड्डा सदर प्रभाग के पुलिस इंस्पेक्टर मधुसूदन मोदक ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की। इस बैठक में सदर प्रभाग के अंतर्गत आने वाले थानों के थाना प्रभारियों ने भाग लिया। बैठक में थानावार कांडों की समीक्षा की गई और लंबित कांडों को शीघ्र निपटाने का निर्देश दिया गया। बैठक में अवैध शराब पर नियंत्रण, शराब माफिया की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाने, वारंट कुर्की का निष्पादन, अवैध खनन…
बसंतराय प्रखंड के विभिन्न ईदगाह का हो रहा है साफ सफाई राष्ट्र संवाद संवाददाता जयराम कुमार दास *बसंतराय:-* ईद पर्व को नज़दीक होते ही घरों कि साफ-सफाई के साथ ही रंग रोगन में लोग जुट गए है। जहां एक ओर पुरुष तो वहीं दूसरी ओर महिलाएं भी घर कि साफ-सफाई में लगी हुई हैं। साथ ही मस्जिदों व इदगाहों कि साफ-सफाई जोरों पर है। जहां घरों पर महिलाएं अहले सुबह से ही साफ-सफाई करने में जुट जाती है। वहीं कमेटियों के द्वारा मस्जिदों व ईदगाह कि साफ-सफाई कि जा रही है, ताकी ईदुल फितर कि नमाज में कोइ परेसानी न…
आयुष्मान आरोग्य मंदिर जियाजोरी में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल, बिना डॉक्टर के चल रहा केंद्र *राष्ट्र संवाद संवाददाता सिराज अंसारी जामताड़ा * जामताड़ा: मिहिजाम थाना, जियाजोरी प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर जियाजोरी में स्वास्थ्य सुविधाओं की भारी कमी देखने को मिल रही है। वर्तमान में केंद्र केवल एक सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) और दो एनएमओ (नर्सिंग मिडवाइफ ऑफिसर) के भरोसे चल रहा है। स्वास्थ्य केंद्र के एक एनएमओ ने बताया कि यह पूरा केंद्र फिलहाल नर्सिंग स्टाफ के सहारे ही संचालित हो रहा है। यहां एक डॉक्टर की तैनाती आवश्यक है, लेकिन डॉक्टर को अक्सर अन्य…
भाषाई मेला के आयोजन में पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय बिंदापाथर अव्वल राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: भाषाई मेला के आयोजन मे प्रथम पुरुस्कार पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय बिंदापत्थर, द्वित्ये पुरुस्कार पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय पताजोड़ी, तृतीय पुरुस्कार पीएम श्री के जी वी वी विद्यालय नाला को उनके उत्कृष्ट प्रदर्सन के आधार पे चयनित किया गया l वहीं दूसरे प्रतियोगिता टीचिंग, लर्निंग मेटेरियल औऱ एफ एल एन प्रतियोगिता मे प्रथम पुरुस्कार पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय बिंदापाथर, द्वितीय पुरस्कार पीएम श्री राजकीयकृत मिडिल स्कूल जमताड़ा एवं तृतीय पुरुस्कार पीएम श्री राजकीयकृत उत्क्रमित पताजोड़ी को दिया गया l
उप विकास आयुक्त अभिजीत सिन्हा द्वारा औचक रूप से पंचायत भवन गादीकोरैया का निरीक्षण किया गया राष्ट्र संवाद सं दुमका: उप विकास आयुक्त अभिजीत सिन्हा द्वारा औचक रूप से पंचायत भवन गादीकोरैया का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त द्वारा पंचायत भवन में संधारित 15वीं वित्त आयोग के अभिलेखों का अवलोकन किया गया। अवलोकन के दौरान योजना क्रियान्वयन में कतिपय अनियमितताएं पायी गयीं, जिस पर उप विकास आयुक्त द्वारा संबंधित पंचायत सचिव को स्पष्टीकरण निर्गत करते हुए वेतन अगले आदेश तक रोकने एवं मुखिया जी से उक्त अनियमितता के संबंध में प्रतिवेदन की मांग की गई।…
तकनीकी विभागों की समीक्षा के दौरान विभिन्न विभागों के धीमी प्रगति पर उपायुक्त ने जताई नाराजगी राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आहूत की गई। आहूत बैठक में तकनीकी विभागों में ग्रामीण विकास विभाग, सिंचाई, लघु सिंचाई, विद्युत, ग्रामीण कार्य, पेयजल एवं स्वच्छता, भवन, एनआरईपी, पथ एवं जिला परिषद तथा गैर तकनीकी विभागों में वन प्रमंडल, आईटीडीए, राजस्व, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन, गव्य, मत्स्य, सांख्यिकी, सामाजिक सुरक्षा, समाज कल्याण, आपूर्ति, भू अर्जन, खनन, श्रम नियोजन, सहकारिता, पर्यटन एवं खेलकूद, योजना, जेएसएलपीएस, जेटीडीएस,…
आपूर्ति विभाग अंतर्गत विभिन्न योजनाओं, वितरित किए जा रहे खाद्यान्न सामग्रियों की जानकारी एवं ई केवाईसी के निमित्त डीलर्स आदि का एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला/सेमिनार का हुआ आयोजन राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: समाहरणालय परिसर स्त्री एसजीएसवाई सभागार में आपूर्ति विभाग अंतर्गत विभिन्न योजनाओं, वितरित किए जा रहे खाद्यान्न सामग्रियों की जानकारी एवं ई केवाईसी के निमित्त डीलर्स आदि का एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला/सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०), जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती राधारानी सोरेन, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री राजशेखर सहित…
