नगर निगम की ओर से सड़कों पर की गई पानी की बौछार धनबाद कतरास में नगर निगम द्वारा सड़कों पर पानी की बौछार की जा रही है ताकि सड़कों पर धूल गर्दे ना उड़े वही शहर के सभी स्थानों पर यह कार्य किया जाना है आज सुबह से ही कतरास में पानी की बौछार की गई ताकि धूल गर्दे न उड़े वही नगर निगम की ओर से समय समय पर इस तरह का कार्य किया जाता है शहर वासियों को सुविधा पहुंचाया जाए
Author: Nizam Khan
वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन, मस्जिद में अदा की गई अलविदा जुमा की नमाज संवादाता – ए बी सिद्दीकी मांगन पिपरा: ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के आह्वान पर वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ शुक्रवार को मांगन पिपरा की मस्जिद में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया गया। अलविदा जुमा के मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की और अपने बाजुओं पर काली पट्टी बांधकर इस बिल के खिलाफ विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार को यह संदेश दिया कि वक्फ संपत्तियों पर किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप स्वीकार नहीं किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन में शामिल…
उप विकास आयुक्त ने विभिन्न प्रखंडों में अबुआ आवास योजना, पीएम आवास आदि का भौतिक निरीक्षण किया राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: उप विकास आयुक्त जामताड़ा श्री निरंजन कुमार ने जिले के नाला, जामताड़ा आदि प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायतों एवं ग्रामों में अबुआ आवास योजना, पीएम आवास प्लस सर्वे एवं पीएम जनमन के तहत पीवीटीजी परिवारों की स्वीकृति आदि कार्य के भौतिक निरीक्षण किया। इस क्रम में उप विकास आयुक्त ने नाला एवं जामताड़ा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में अबुआ आवास योजना के लाभुकों के द्वारा बनाए जा रहे आवासों का भौतिक निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवास निर्माण कार्य…
बैंकों से कोई भी ग्राहक निरुत्तर होकर न लौटें, सुनिश्चित करें बैंकर्स – उपायुक्त राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा समिति सह त्रैमासिक जिला स्तरीय परामर्श दात्री समिति (डीएलसीसी/डीएलआरसी) की बैठक आहूत की गई। _*विभिन्न बिंदुओं पर उपायुक्त ने की समीक्षा*_ बैठक में उपायुक्त के द्वारा सीडी रेश्यो (ऋण/जमा अनुपात), प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, डिजिटल डिस्ट्रिक्ट अभियान, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, पीएमईफएमई, पीएम स्वनिधि योजना, स्वयं सहायता समूह, प्रधानमंत्री जनधन खाता, वार्षिक ऋण योजना वित्तीय वर्ष 2024-25, किसान क्रेडिट कार्ड, विभिन्न ऋण में एनपीए की समीक्षा, यूआरसी के…
बीओआई कुंडहित के बीएम विवेक कुमार ने अनुसूचित जनजातिय आवासीय बालिका विद्यालय में दिया दो ड्रम राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: कुंडहित के बैंक ऑफ़ इंडिया के शाखा प्रबंधक विवेक कुमार के द्वारा बैंक ऑफ़ इंडिया की ओर से अनुसूचित जनजातिय आवासीय बालिका विद्यालय कुंडहित में स्कूली बच्चियों के लिए दो ड्रम दिया गया ।मौके पर शाखा प्रबंधक ने कहा कि इस ड्रम का देने का मुख्य उद्देश्य यही है कि इस ड्रम में स्कूली बच्चियों को स्वच्छ पानी रखने में आसानी हो।किसी प्रकार का दिक्कतों का सामना न करना पड़ा।मौके पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य भी मौजूद रहे।
जेआरजीबी अंबा के बीएम सौमेन राॅय का पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में ट्रांसफर, विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित बीएम सौमेन राॅय के कार्य की सराहना हमेशा चौक-चौराहे पर होती रही निजाम खान। राष्ट्र संवाद जामताड़ा: झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक अंबा के शाखा प्रबंधक सौमेन राॅय का ट्रांसफर पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा स्थित बंगिया ग्रामीण विकास बैंक में स्थानांतरण हुआ। इसको लेकर शुक्रवार देर शाम विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह के दौरान क्षेत्र के गणमान्य व बुद्धिजीवी गन उपस्थित हुए और शाखा प्रबंधक सौमेन राॅय को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया ।वहीं अंबा में शाखा…
बलबड्डा थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न, आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस ने की विशेष चर्चा संवादाता – ए बी सिद्दीकी मेहरमा: आगामी ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से बलबड्डा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) चंद्रशेखर आजाद एवं मेहरमा प्रभाग के इंस्पेक्टर सोनी प्रताप ने की।बैठक में बलबड्डा थाना प्रभारी अमित मार्की सहित थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रशासन ने त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए…
वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्राप्त आवंटन एवं व्यय की समीक्षात्मक बैठक संपन्न *आवंटन की निकासी व नियमतः व्यय सुनिश्चित करने का निदेश* आज दिनांक 26-03-2025 को जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री जिशान कमर की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला स्तर के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यपालक अभियंताओं के साथ वित्तीय वर्ष 2024 25 के लिए प्राप्त आवंटन एवं व्यय से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आहुत की गई। उपायुक्त द्वारा बताया गया कि प्रत्येक वित्तीय वर्ष की भांति वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 में सरकार से विभिन्न कार्यों एवं योजनाओं के संचालन के लिए आवंटन प्राप्त हुआ जिसके विरूद्ध राशि का…
विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु भूमि उपलब्धता संबंधी समीक्षात्मक बैठक संपन्न; दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश आज दिनांक 26-03-2025 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री जिशान कमर की अध्यक्षता में 100MT गोदाम, 500MT गोदाम, स्वास्थ्य उपकेंद्र, आंगनवाड़ी, ट्राईबल मल्टी मार्केट, डिग्री महाविद्यालय ठाकुरगंगटी, नवीन केंद्रीय विद्यालय महागामा जैसे अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं हेतु भूमि उपलब्धता संबंधी समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त के द्वारा वैसे आंगनवाड़ी केंद्र जिनका अपना भवन नहीं है अथवा किराए पर चल रहे हो उनके लिए संबंधित पोषण क्षेत्र में भूमि चिन्हित करने तथा जिन योजनाओं के अंतर्गत…
महिला पर्यवेक्षिकाओं – सेविकाओं के बीच किया गया स्मार्टफोन का वितरण आज दिनांक 26-03-2025 को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री जिशान कमर के द्वारा महिला पर्यवेक्षिकाओं एवं सेविकाओं के बीच स्मार्टफोन का वितरण किया गया। उपायुक्त ने कहा कि मोबाइल के द्वारा सरकारी कार्य – दायित्व को उचित एवं त्वरित गति से निर्वहन करने में सहायता मिलेगी। सभी महिला पर्यवेक्षक एवं सेविका पोषण ट्रैकर एप, टीएचआर के एफआरएस, आधार सीडिंग, लाभुकों के फोटो आदि का कार्य ससमय निष्पादित करें। *स्मार्ट फोन से मिलेगी रियल टाइम मॉनिटरिंग की सुविधा* आंगनबाड़ी सेविकाएं अब पोषण ट्रैकर ऐप और…
