Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उप विकास आयुक्त ने विभिन्न प्रखंडों में अबुआ आवास योजना, पीएम आवास आदि का भौतिक निरीक्षण किया
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उप विकास आयुक्त ने विभिन्न प्रखंडों में अबुआ आवास योजना, पीएम आवास आदि का भौतिक निरीक्षण किया

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उप विकास आयुक्त ने विभिन्न प्रखंडों में अबुआ आवास योजना, पीएम आवास आदि का भौतिक निरीक्षण किया

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: उप विकास आयुक्त जामताड़ा श्री निरंजन कुमार ने जिले के नाला, जामताड़ा आदि प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायतों एवं ग्रामों में अबुआ आवास योजना, पीएम आवास प्लस सर्वे एवं पीएम जनमन के तहत पीवीटीजी परिवारों की स्वीकृति आदि कार्य के भौतिक निरीक्षण किया।

    इस क्रम में उप विकास आयुक्त ने नाला एवं जामताड़ा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में अबुआ आवास योजना के लाभुकों के द्वारा बनाए जा रहे आवासों का भौतिक निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवास निर्माण कार्य सतत अनुश्रवण करने एवं लाभुकों के तृतीय किस्त के जल्द से जल्द भुगतान हेतु निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने पीएम आवास योजना एवं अबुआ आवास योजना के लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन कर आवास निर्माण कार्य को लेकर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    उन्होंने कहा कि अबुआ आवास के तहत जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूर्ण करते हुए लाभुकों को गृह प्रवेश कराएं। इसी क्रम में उन्होंने नाला प्रखंड के श्रीपुर पंचायत के लाभुक जगबंधु महतो एवं जामताड़ा प्रखंड के उदलबनी पंचायत अंतर्गत आसनचुआ के लाभुक मिरु देवी को अबुआ आवास योजना के तहत गृह प्रवेश कराया। इस दौरान लाभुक काफी खुश थे।

    इसके अलावा उप विकास आयुक्त ने पीएम आवास योजना के तहत आवास प्लस सर्वे कार्य का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को 31 मार्च तक सर्वे कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया। इसके अलावा पीएम जनमन योजन के तहत पीवीटीजी परिवारों की स्वीकृति को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिया।

    *_इस मौके पर_* संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री परवीन चौधरी, श्रीमती आकांक्षा कुमारी, सहायक अभियंता, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, कनीय अभियंता, प्रखंड समन्वयक, पंचायत सचिव एवं रोजगार सेवक सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबैंकों से कोई भी ग्राहक निरुत्तर होकर न लौटें, सुनिश्चित करें बैंकर्स – उपायुक्त
    Next Article स्कूल का मध्यान भोजन खाकर16 बच्चे बीमार एक की मौत

    Related Posts

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    May 26, 2026

    राहुल दुबे गैंग पर रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 अपराधी गिरफ्तार, हथियार-कारतूस बरामद

    May 26, 2026

    धनबाद ACB की बड़ी कार्रवाई: बालीडीह थाना का ASI ₹5,000 रिश्वत लेते गिरफ्तार

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    राहुल दुबे गैंग पर रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 अपराधी गिरफ्तार, हथियार-कारतूस बरामद

    धनबाद ACB की बड़ी कार्रवाई: बालीडीह थाना का ASI ₹5,000 रिश्वत लेते गिरफ्तार

    जमीन विवाद में युवक की मौत से भड़का आक्रोश, पांच घंटे तक जाम रहा मंडरो चौक

    जामताड़ा पुलिस ने लूटकांड का किया उद्भेदन, नाबालिग अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

    पूर्वी सिंहभूम में बढ़ती गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में शुरू हुए हीट स्ट्रोक केयर सेंटर

    सरायकेला में दिल दहला देने वाली वारदात, जंगल में मिला जला हुआ शव

    गोविंदपुर जलापूर्ति योजना ठप, 48 घंटे से 22 हजार परिवारों पर पेयजल संकट; सड़क पर उतरे ग्रामीण

    पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र में सोमवार देर रात हाथियों के हमले में एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया

    ब्रिटेन से लौटीं जैन पांडुलिपियां: भारत की सांस्कृतिक विजय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.