Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बैंकों से कोई भी ग्राहक निरुत्तर होकर न लौटें, सुनिश्चित करें बैंकर्स – उपायुक्त
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    बैंकों से कोई भी ग्राहक निरुत्तर होकर न लौटें, सुनिश्चित करें बैंकर्स – उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 28, 2025No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बैंकों से कोई भी ग्राहक निरुत्तर होकर न लौटें, सुनिश्चित करें बैंकर्स – उपायुक्त

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा समिति सह त्रैमासिक जिला स्तरीय परामर्श दात्री समिति (डीएलसीसी/डीएलआरसी) की बैठक आहूत की गई।

    _*विभिन्न बिंदुओं पर उपायुक्त ने की समीक्षा*_

    बैठक में उपायुक्त के द्वारा सीडी रेश्यो (ऋण/जमा अनुपात), प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, डिजिटल डिस्ट्रिक्ट अभियान, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, पीएमईफएमई, पीएम स्वनिधि योजना, स्वयं सहायता समूह, प्रधानमंत्री जनधन खाता, वार्षिक ऋण योजना वित्तीय वर्ष 2024-25, किसान क्रेडिट कार्ड, विभिन्न ऋण में एनपीए की समीक्षा, यूआरसी के लिए आरबीआई के गाइडलाइन के तहत दिए गए सेंटर पर बैंकिंग सेवाएं सुनिश्चित करने, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र द्वारा भेजे ऋण आवेदन एवं स्वीकृति सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक समीक्षा किया गया।

    _*सीडी रेश्यो को सुधारें बैंक*_

    _*सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में बैंकों की भूमिका महत्वपूर्ण*_

    समीक्षा के दौरान उपायुक्त श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) ने सीडी रेशियो ऋण जमा अनुपात की समीक्षा के दौरान कई बैंकों के सीडी रेश्यो कम रहने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए बैंकों से सीडी रेश्यो को कम से कम 40 प्रतिशत करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने 20 प्रतिशत से कम सीडी रेश्यो वाले 03 बैंकों के विरुद्ध कार्यवाही चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी बैंकों से कहा कि निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

    _*लक्ष्य के विरुद्ध उपलब्धि के कम रहने पर उपायुक्त ने बैंकर्स को लगाई फटकार, अनुशासनात्मक कार्रवाई हेतु एलडीएम को किया निर्देशित*_

    इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री मुद्रा लोन, पीएमएफएमई, पीएमईजीपी पीएम स्वनिधि, केसीसी, केसीसी क्रॉप लोन सहित अन्य योजनाओं में बैंकों को दिए गए लक्ष्य के विरुद्ध उपलब्धि की समीक्षा कर शत प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति नहीं रहने के कारण बैंकवार कारण जानते हुए संबंधित बैंक प्रतिनिधियों को जमकर फटकार लगाई एवं प्रोसिडिंग में लाने एवं समुचित कार्रवाई को निर्देश दिया। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं को धरातल पर लाने में बैंकों की भूमिका अहम है, सरकार की सभी योजनाएं गरीब तबके के लोगों के लिए होती है, ऐसे में आप लोगों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला अंतर्गत संचालित योजनाओं में अपेक्षित प्रगति लाने हेतु संबंधित विभाग/कार्यालय से समन्वय बनाकर कार्य करें। बैंकों की लापरवाही से योजना के पूर्णता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। सभी बैंकों को उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    _*केसीसी ऋण वितरण में लक्ष्य प्राप्ति हेतु करें आवश्यक कार्रवाई*_

    वहीं उपायुक्त ने किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) अचीवमेंट में फार्म क्रेडिट एवं क्रॉप लोन की समीक्षा करते हुए लक्ष्य से बेहद कम उपलब्धि रहने पर नाराजगी जाहिर किया उन्होंने कहा कि केसीसी किसानों के लिए आर्थिक सहायता की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है, किसानों की समस्याओं को समझने की आवश्यकता है। उन्होंने बैंको को केसीसी ऋण से संबंधित लंबित आवेदन का निष्पादन जल्द से जल्द करें। शून्य उपलब्धि वाले बैंकों के विरुद्ध कार्रवाई हेतु उन्होंने एलडीएम को निदेश दिया।

    _*अपनी स्थिति में लाएं सुधार*_

    वहीं एसबीआई आरसेटी के द्वारा बताया गया कि बेरोजगार युवक युवतियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने के साथ साथ उन्हें स्वरोजगार हेतु बैंकों के द्वारा ऋण भी उपलब्ध कराया जाता है। इस क्रम में आरसेटी के द्वारा विभिन्न बैंकों को भेजे गए प्रस्ताव पर समुचित कार्रवाई नहीं होने पर बैंकों को जरूरी दिशा निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने एग्रीकल्चर, एमएसएमई, प्रायोरिटी एवं नॉन प्रायोरिटी सेक्टर में एसीपी उपलब्धि की समीक्षा में असंतोष प्रकट करते हुए जिन बैंकों का शून्य रिपोर्ट है उसके विरुद्ध समुचित कार्रवाई हेतु एलडीएम को निदेश दिया।

    _*एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड योजना के क्रियान्वयन में बैंक दिखाएं रुचि*_

    बैठक में उपायुक्त ने एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड योजना के उचित क्रियान्वयन बैंकों को गंभीरता पूर्वक योजना के क्रियान्वयन पर जोर देने का निर्देश दिया। वहीं जिले के 02 प्रखंडों नारायणपुर एवं कुंडहित में मनरेगा के लाभुकों के ई केवाईसी कार्य के लिए उपायुक्त ने बैंकों को विशेष कैम्प के माध्यम से शत प्रतिशत कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।

    वहीं इसके अलावा बताया गया कि डिजिटल डिस्ट्रिक्ट अभियान को शत प्रतिशत संतृप्त कर लिया गया है। साथ ही प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत 87.93 प्रतिशत आधार लिंकेज हुआ है, जिसे उपायुक्त ने शत प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया।

    _*इस मौके पर*_ परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, जिला कृषि पदाधिकारी श्री लव कुमार, जिला मत्स्य पदाधिकारी श्रीमती रितु रंजन, एलडीएम श्री बालादित्य कुमार, आरबीआई के प्रतिनिधि, डीपीएम जेएसएलपीएस, ईओडीबी मैनेजर सहित विभिन्न बैंक के जिला समन्वयक सहित अन्य उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबीओआई कुंडहित के बीएम विवेक कुमार ने अनुसूचित जनजातिय आवासीय बालिका विद्यालय में दिया दो ड्रम
    Next Article उप विकास आयुक्त ने विभिन्न प्रखंडों में अबुआ आवास योजना, पीएम आवास आदि का भौतिक निरीक्षण किया

    Related Posts

    सरकार की नीतियों के विरोध में सामूहिक अवकाश पर गए राजस्व कर्मचारी

    October 10, 2026

    बारिश से 12 कट्ठे में कटी धान की फसल बर्बाद, मुआवजे की मांग

    October 10, 2026

    तुरामडीह में वर्षों से जमे अधिकारियों पर कब चलेगी रोटेशन पॉलिसी? 1.39 करोड़ के वर्क ऑर्डर पर भी सवाल

    October 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Revisión de RojaBet: bonos, juegos y pagos en detalle

    Reseña de RojaBet: bonos, juegos y pagos

    वाया नदी में डूबने से अधेड़ की मौत, अंचलाधिकारी से आपदा सहायता की मांग

    ढाई घंटे की बारिश में तेघड़ा प्रखंड मुख्यालय जलमग्न, आरटीपीएस काउंटर तक जमा डेढ़ फीट पानी

    स्वच्छ सेवा आकलन 2026 के लिए कर्मियों को दिया प्रशिक्षण

    एकबार फिर नवप्राथमिक विद्यालय नयाटोला धोबी टोला में हुआ मारपीट प्रधानाध्यापक के परिजनों ने शिक्षिका

    वीरपुर अंचल कार्यालय में जनता दरबार: एक मामला निष्पादित, तीन विवादों पर हुई सुनवाई

    अक्टूबर में दिसंबर जैसा अहसास – बखरी में बारिश से लौटी गुलाबी ठंड, किसानों के चेहरे खिले

    बारिश के बीच बिजली के बॉक्स में लगी आग, एहतियातन काटी गई आपूर्ति

    सरकार की नीतियों के विरोध में सामूहिक अवकाश पर गए राजस्व कर्मचारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.