एसपी राजकुमार मेहता के आदेशानुसार महिला थाना को मिली नई कमान,म पु अ.नि. सीमा कुमारी ने संभाला पदभार जिला मुख्यालय में महिला सुरक्षा और अपराधों की रोकथाम को लेकर एक नई शुरुआत हुई है। पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता के आदेशानुसार 2018 बैच की म पु अ नि सीमा कुमारी ने शनिवार को महिला थाना प्रभारी का पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर थाना परिसर में एक संक्षिप्त कार्यभार ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और महिला संगठन की प्रतिनिधि मौजूद रहीं। सीमा कुमारी, जो अपने सख़्त अनुशासन और संवेदनशील कार्यशैली के लिए जानी जाती हैं, ने…
Author: Nizam Khan
कुंडहित प्रखंड में 4 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण कार्य का होगा शिलान्यास, ग्रामीणों में हर्ष राष्ट्र संवाद सं कुंडहित प्रखंड अंतर्गत सीमावर्ती पश्चिम बंगाल के गेरुवापहाड़ी हाई स्कूल मोड़ से बनकटा, सिमलकोंदा होते हुए बेगेजोरी तक की अत्यंत जर्जर और लंबे समय से उपेक्षित सड़क के नवीनीकरण का सपना आखिरकार साकार होने जा रहा है। कल दिनांक 10 अगस्त 2025 को इस महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्य का शुभ शिलान्यास झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो के कर कमलों द्वारा किया जाएगा। यह सड़क लगभग 4.00 किलोमीटर लंबी है और पिछले कई वर्षों से इसकी स्थिति अत्यंत खराब बनी हुई थी।…
नारायणपुर में बीडीओ मुरली यादव को दी गई भावभीनी विदाई, विकास कार्यों के लिए जताया आभार नारायणपुर (जामताड़ा) नारायणपुर प्रखंड सभागार में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मुरली यादव के स्थानांतरण के अवसर पर भावभीन विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के सभी विभागीय कर्मचारी, थाना प्रभारी मुराद हसन, जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह के दौरान वक्ताओं ने बीडीओ मुरली यादव की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में प्रखंड में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुए हैं, जिनका लाभ आम जनता…
कुंडहित:फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर प्रखंड स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम (MDA-IDA) के तहत कुंडहित प्रखंड सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद जमाले राजा ने की। प्रशिक्षण का उद्देश्य फाइलेरिया जैसी गंभीर और लाइलाज बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करना और इसे जड़ से समाप्त करने के लिए स्वास्थ्यकर्मियों, आशा कार्यकर्ताओं एवं अन्य संबंधित कर्मियों को सही दिशा-निर्देश प्रदान करना था। कार्यक्रम की शुरुआत बीडीओ मोहम्मद जमाले राजा ने दीप प्रज्वलन कर की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि फाइलेरिया एक…
प्रथम प्रोटेम स्पीकर डॉ. विशेश्वर खां की 11वीं पुण्यतिथि पर स्मरण सभा आयोजित निजाम खान। राष्ट्र संवाद जामताड़ा: झारखंड के पहले प्रोटेम स्पीकर और नाला विधानसभा से 9 बार विधायक रहे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. विशेश्वर खां की 11वीं पुण्यतिथि पर शुकवार को उनके पैतृक गांव लाइकापुर (नाला विधानसभा) में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस स्मरण सभा का नेतृत्व भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता कन्हाई चंद्रमाल पहाड़िया ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. खां के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर और दो मिनट का मौन रखकर की गई। सभा में डॉ. विशेश्वर खां के…
विभिन्न मौजा में भू अर्जन पर हुई चर्चा राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में रूपनारायणपुर से पोखरिया मोड़ तक के पथ निर्माण परियोजना से आच्छादित मौजा में भू अर्जन से जुड़े बिंदुओं सहित अन्य परियोजनाओं से जुड़े अद्यतन प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित किया गया। समीक्षा के क्रम में उन्होंने विभिन्न मौजों से जुड़े रैयतों के मुआवजा भुगतान एवं अन्य बिंदुओं पर आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने लंबित रैयतों के जल्द से जल्द मुआवजा भुगतान को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। रूपनारायणपुर पोखरिया परियोजना के तहत शेष मौजों का पंचाट…
ई-केवाईसी विवाद पर जामताड़ा में डीलर संघ की बैठक, जिला परिषद अध्यक्ष ने जताई नाराजगी राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: जिला परिषद कार्यालय सभागार में दिनांक 08 अगस्त 2025 को जिले के फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन की एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती राधा रानी सोरेन ने की। बैठक में एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष मोहन प्रसाद भैया सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों – नारायणपुर, जामताड़ा, फतेहपुर, नाला – के डीलर प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य ई-केवाईसी (e-KYC) से संबंधित समस्याओं और डीलरों के निलंबन को लेकर चर्चा करना था। बैठक में…
जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़; 75 से अधिक लोगों ने उपायुक्त के समक्ष रखी अपनी शिकायतें राष्ट्र संवाद संवादवाता जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) के द्वारा कार्यालय के सभागार प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन कर आमजनों की समस्याओं को सुना गया। _*75 से अधिक आवेदनों पर हुई सुनवाई; कई समस्याएं हुई ऑन स्पॉट निष्पादित*_ जनता दरबार में करीब 75 से अधिक फरियादियों ने अपनी शिकायतें को उपायुक्त के समक्ष रखा। उपायुक्त द्वारा सभी समस्याओं को सुनते हुए अग्रतर कार्रवाई हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया वहीं कई समस्याओं का…
संत माइकल एंग्लो विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन राष्ट्र संवाद संवाददाता कुंडहित। संत माइकल एंग्लो विद्यालय में रक्षाबंधन का पर्व बड़े हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं ने अपने हाथों से बनाई गई सुंदर-सुंदर राखियां विद्यालय लेकर आए और आपस में एक-दूसरे को राखी बांधकर मिठाई खिलाई। कार्यक्रम की खास झलक उस समय देखने को मिली जब बच्चों ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक को राखी बांधकर शुभकामनाएं दीं। पूरे वातावरण में भाई-बहन के प्रेम और सौहार्द का भाव देखने को मिला। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक मोहम्मद आजाद ने कहा कि…
नेमरा पहुंचे झारखंड विधानसभाध्यक्ष, दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि निजाम खान। राष्ट्र संवाद रांची: झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक जीवन में एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन तब हुआ जब दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन हुआ। उनके निधन से राज्यभर में शोक की लहर दौड़ गई। शुक्रवार को झारखंड विधानसभाध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने दिवंगत नेता के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए परिवारजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। रबीन्द्रनाथ महतो ने नेहरा गांव में शिबू सोरेन के फोटो पर पुष्प अर्पित…
