विभिन्न मौजा में भू अर्जन पर हुई चर्चा
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में रूपनारायणपुर से पोखरिया मोड़ तक के पथ निर्माण परियोजना से आच्छादित मौजा में भू अर्जन से जुड़े बिंदुओं सहित अन्य परियोजनाओं से जुड़े अद्यतन प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित किया गया। समीक्षा के क्रम में उन्होंने विभिन्न मौजों से जुड़े रैयतों के मुआवजा भुगतान एवं अन्य बिंदुओं पर आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने लंबित रैयतों के जल्द से जल्द मुआवजा भुगतान को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
रूपनारायणपुर पोखरिया परियोजना के तहत शेष मौजों का पंचाट एवं नोटिस को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। कहा अगर कोई समस्या है तो हमें बताएं। इसके अलावा परियोजना से जुड़े अन्य बिंदुओं पर समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया।
_*इस मौके पर*_ अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कच्छप, जिला भू अर्जन पदाधिकारी श्री सत्यप्रकाश, साइट इंजीनियर श्री ऋषिकेश नारायण के अलावा संबंधित अंचल अधिकारी उपस्थित रहे।

