Author: dhiraj Kumar

राजनीतिक दलों के वाहनों से झंडा उतरवाना पुलिस की मनमानी : कन्हैया सिंह राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। आजसू जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने आरोप लगाया कि यातायात पुलिस राजनीतिक दलों के वाहनों से जबरन झंडे उतरवाकर वसूली कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की “मइया योजना” के नाम पर राजनीतिक कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है, जबकि शहर में अवैध पार्किंग और जाम की समस्या पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। कन्हैया सिंह ने चेतावनी दी कि यदि यह मनमानी नहीं रुकी तो आजसू पार्टी आंदोलन करेगी।

Read More

काशीडीह हाई स्कूल में अंतर-विद्यालय फोटोग्राफी प्रतियोगिता FOTOGRAFÍA 2025 का भव्य आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 23 अगस्त 2025 : विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर कासीडीह हाई स्कूल फोटोग्राफी क्लब ने FOTOGRAFÍA 2025: थ्रू द थर्ड लेंस का तीसरा संस्करण सफलतापूर्वक आयोजित किया। यह जमशेदपुर की अपनी तरह की एकमात्र अंतर-विद्यालय फोटोग्राफी प्रतियोगिता है, जिसका उद्देश्य युवा फोटोग्राफरों की प्रतिभा को पहचानना और प्रोत्साहित करना है। शहर के 16 प्रतिष्ठित विद्यालयों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। कार्यक्रम दो श्रेणियों — इवेंट फोटोग्राफी और फैशन फोटोग्राफी — में आयोजित हुआ, जिनका मूल्यांकन प्रसिद्ध फोटोग्राफर श्री आर. नंदा, श्री सरदार प्रताप…

Read More

भाजपा गोविंदपुर मंडल में नुवोको सीमेंट प्लांट की कार्यशैली पर कार्यकर्ताओं ने जताया गहरा रोष राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी गोविंदपुर मंडल की बैठक स्वामी सहजानंद सरस्वती संस्थान में मंडल अध्यक्ष पवन कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में नुवोको सीमेंट कंपनी की कार्यशैली पर गहरी नाराजगी जाहिर की गई। कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय निवासियों ने बताया कि कंपनी द्वारा सीएसआर के तहत अब तक कोई भी सार्थक जनहित कार्य नहीं किया गया है। वहीं, बैठक में उपस्थित पार्टी नेताओं ने कहा कि नुवोको सीमेंट कंपनी का अड़ियल रवैया अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनता की समस्याओं…

Read More

भादो अमावस्या पर साकची महालक्ष्मी मंदिर में राणी सती दादी का भव्य मंगलपाठ राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 23 अगस्त : साकची महालक्ष्मी मंदिर में भादो अमावस्या पर राणी सती दादी का महामंगलपाठ भव्य रूप से आयोजित हुआ। वाचिका शिल्पी वर्मा (कोलकाता) ने संगीतमय मंगलपाठ प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। पारंपरिक परिधान और हाथों में मेहंदी रचाए महिलाओं ने भजनों पर उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न हुई और मंदिर परिसर दादीजी के जयकारों से गूंजता रहा। आयोजन की सफलता में मंदिर समिति और महिला सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

Read More

लगातार बारिश से मूर्तिकार परेशान, गणेश प्रतिमाओं को सुखाने में बढ़ी चुनौती राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : शहर में हो रही मूसलाधार बारिश ने मूर्तिकारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गणेश चतुर्थी (27 अगस्त) और उसके बाद दुर्गा पूजा को लेकर तैयार की जा रही मिट्टी की मूर्तियां समय पर सूख नहीं पा रही हैं। थक-हारकर कारीगर गैस व लकड़ी जलाकर प्रतिमाओं को सुखाने का प्रयास कर रहे हैं। मूर्तिकारों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण मेहनत और खर्च दोनों बढ़ गए हैं। 1 लाख से 4 लाख तक की बनी प्रतिमाएं अब तक अंतिम रूप नहीं ले…

Read More

एक्सएलआरआइ में ब्लेंडेड पीजीडीएम प्रोग्राम का दूसरा दीक्षांत समारोह संपन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : देश के प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थान एक्सएलआरआइ-जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में ब्लेंडेड पीजीडीएम प्रोग्राम का दूसरा दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ। इसमें 189 छात्रों को डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रदान किए गए, जबकि चार छात्रों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए स्वर्ण पदक मिला। मुख्य अतिथि एसबीआई के एमडी अश्विनी कुमार तिवारी ने कहा कि दुनिया बड़ी चुनौती के दौर से गुजर रही है और जिम्मेदार लीडर ही समाज व राष्ट्र को दिशा दे सकते हैं। एक्सएलआरआइ निदेशक डॉ. (फादर) सेबेस्टियन जॉर्ज व अन्य प्राध्यापकों ने छात्रों को सत्यनिष्ठा, नेतृत्व…

Read More

जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सोनारी में अवैध हथियार के खिलाफ छापेमारी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : अवैध हथियारों के खिलाफ जमशेदपुर पुलिस ने शनिवार को बड़ी छापेमारी की। सोनारी थाना क्षेत्र के टिल्लू भट्टा स्थित एक घर में सीसीआर डीएसपी मनोज ठाकुर के नेतृत्व में दलबल के साथ कार्रवाई की गई। छापेमारी में बड़े पैमाने पर अवैध हथियार बनाने के उपकरण और नशे का सामान बरामद हुआ। बताया जाता है कि सोनारी समेत कई इलाकों में एक साथ छापेमारी चल रही है। पुलिस ने बरामदगी और कार्रवाई के संबंध में फिलहाल मीडिया से कुछ भी कहने से इनकार किया…

Read More

टाटा मोटर्स में बोनस समझौता संपन्न, मजदूरों के लिए कई खुशखबरियां राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। टाटा मोटर्स में शनिवार को बोनस समझौता संपन्न हुआ। यूनियन और प्रबंधन के बीच कई दौर की वार्ता के बाद हुए इस समझौते से मजदूरों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। समझौते के बाद यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आर.के. सिंह का कंपनी परिसर से बाहर निकलते ही जोरदार स्वागत किया गया। जुलूस, ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और फूल-मालाओं के साथ यूनियन कार्यालय तक उत्सव जैसा माहौल रहा। महामंत्री आर.के. सिंह ने मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि यूनियन सभी को ध्यान में…

Read More

सरायकेला में 24 घंटे के भीतर दो हादसे, मिट्टी के घर गिरने से तीन की मौत, कई घायल राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला : जिले में लगातार बारिश से मिट्टी के मकान ढहने की घटनाएँ बढ़ गई हैं। शनिवार सुबह खरसावां थाना क्षेत्र के कोल शिमला गांव में मुन्ना बोदरा का घर गिरने से उनके 5 वर्षीय पुत्र बजाय बोदरा की मौत हो गई, जबकि पत्नी अनुष्का और ढाई वर्षीय पुत्री गुरबारी सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इससे पहले शुक्रवार शाम राजनगर प्रखंड के डांडू गांव में कच्चा मकान गिरने से…

Read More

जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की आम सभा संपन्न, 317 समितियाँ हुई शामिल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : सिदगोड़ा बिरसा मुंडा टाउन हॉल में दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की वार्षिक आम सभा संपन्न हुई, जिसमें 317 पूजा समितियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने की। सभा में वार्षिक प्रतिवेदन, आय-व्यय और ऑडिट रिपोर्ट पारित की गई। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि इस वर्ष दुर्गा पूजा 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक अनुशासन व समन्वय के साथ भव्य रूप से आयोजित होगी। मुख्य संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह ने सुरक्षा मानकों और सनातन संस्कृति पर जोर दिया,…

Read More