जमशेदपुर में चावल व्यापारी से मारपीट व लूट, परसुडीह थाना क्षेत्र में फिर दिखा अपराधियों का दुस्साहस राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में मंगलवार रात अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। छोटा हनुमान मंदिर के पास महाकाल ट्रेडर्स के मालिक और चावल व्यापारी अमित सिंह के साथ कुछ युवकों ने बीच सड़क पर विवाद करते हुए मारपीट की और उनके हाथ की अंगूठी व गले से सोने की चेन लूट ली। पीड़ित अमित सिंह ने बताया कि आरोपित युवक सड़क पर अपनी गाड़ी खड़ी किए हुए थे। जब उन्हें हटाने को कहा गया, तो…
Author: dhiraj Kumar
गोलमुरी में चाय पर चर्चा ग्रुप ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। गोलमुरी स्थित सुधीर चाय दुकान के पास चाय पर चर्चा ग्रुप द्वारा बुधवार सुबह आदिवासियों के महानायक एवं जननेता दिवंगत शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा और आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। ग्रुप के अध्यक्ष नौशाद खान ने कहा कि गुरुजी सिर्फ एक दल के नेता नहीं, बल्कि सच्चे जननेता थे। उनका सहज स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और प्रभावशाली नेतृत्व उन्हें जनप्रिय बनाता था। उनके…
संजुक्ता सेवा निकेतन ने भारत सेवाश्रम संघ विद्यालय में बांटे स्कूल बैग और वस्त्र राष्ट्र संवाद संवाददाता बड़बिल (ओडिशा)। बड़बिल तहसील से सटे झारखंड के नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत टाटीबा स्थित भारत सेवा संघ द्वारा संचालित विद्यालय में बुधवार को संजुक्ता सेवा निकेतन की ओर से सामाजिक सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संगठन के सदस्यों ने विद्यालय में पढ़ने वाले 100 विद्यार्थियों के बीच स्कूल बैग और चॉकलेट का वितरण किया। इसके साथ ही विद्यालय के समीप स्थित बिरहोर बस्ती में छोटे बच्चों के लिए वस्त्र वितरण भी किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत गाकर की गई, जिसमें…
केंद्रीय मंत्री तोखन साहू से मिले चतरा सांसद कालीचरण सिंह, क्षेत्र के विकासात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा राष्ट्र संवाद संवाददाता नई दिल्ली। चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह ने केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री तोखन साहू से दिल्ली स्थित मंत्रालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान सांसद श्री सिंह ने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विकासात्मक मुद्दों पर चर्चा की और केंद्र सरकार की ओर से चल रही योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत वार्ता की। सांसद ने चतरा सहित पूरे लोकसभा क्षेत्र में शहरी विकास, आवास योजनाओं, सड़क, पेयजल और स्वच्छता से संबंधित परियोजनाओं के लिए केंद्र से…
टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन स्वर्गीय शिबू सोरेन को दिया श्रद्धांजलि जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के द्वारा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन को यूनियन परिसर में भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह समेत यूनियन के तमाम पदाधिकारी, कमेटी मेंबर, आरके सिंह फैंस क्लब के सभी सदस्य इस शोक सभा में उपस्थित होकर जन प्रिय नेता स्वर्गीय शिबू सोरेन को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिये। साथ ही एक मिनट का मौन रखकर उनके आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना किये। अध्यक्ष श्री शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि गुरु जी…
जमशेदपुर में 407 वाहन चालक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, पुलिस पर वसूली का आरोप, सप्लाई ठप, कंस्ट्रक्शन मजदूरों पर असरराष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में 407 वाहन अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए, 200 से अधिक 407 वाहन पूरी तरह से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है, सैकड़ो लोगों ने सड़क पर बैठकर पुलिस के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया, पुलिस पर मनमानी तरीके से वाहन चालकों से रुपए लेने का आरोप लगाया है, जमशेदपुर रिटेल ईटा गिट्टी बालू सीमेंट सप्लाई करने वाले छोटे वाहन मालिकों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं. छोटे वाहन मालिकों का कहना है कि प्रशासन के द्वारा हमारे छोटे…
बालीजुडी में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि, शोक सभा में अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा। झामुमो का गढ़ माने जाने वाले बालीजुडी में आदिवासियों के महानायक और जननायक दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी गई। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रखा गया और आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस मौके पर झामुमो नेता सीता राम हांसदा और अनिल मुर्मू ने कहा कि आदिवासियों ने अपना अभिभावक खो दिया है और उनकी जगह कोई नहीं ले सकता। उन्होंने संकल्प लिया कि गुरुजी…
पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने दी गुरूजी को अंतिम विदाई, किया भावुक पोस्ट – कहा “अंतिम जोहार बाबा” राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:पूर्व मुख्यमंत्री एवं झारखंड आंदोलन के प्रणेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। झारखंड सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी गुरूजी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने गुरूजी को “अंतिम जोहार” अर्पित किया और उन्हें अपना अभिभावक बताया। बन्ना गुप्ता ने लिखा: “मेरे राजनीतिक जीवन के आप सिर्फ अभिभावक न थे, बल्कि संघर्ष के जीवन से लेकर विपरीत परिस्थितियों…
दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की माँग तेज़ राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। झारखंड के सर्वमान्य नेता, आदिवासी चेतना के अग्रदूत और लोकतंत्र की आत्मा दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन को मरणोपरांत भारत रत्न देने की माँग उठी है। जनजातीय मुद्दों पर लिखने वाले संदीप मुरारका ने पहले 2017 में पद्म सम्मान के लिए पत्र लिखा था, लेकिन अब समय की माँग है कि गुरुजी को राष्ट्र का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न दिया जाए। हाल के वर्षों में कई पूर्व मुख्यमंत्रियों और नेताओं को पद्म विभूषण और पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है, वहीं शिबू सोरेन…
15 फीट गणेश पूजा पंडाल का टेल्को में हुआ भूमिपूजन, दिनेश कुमार बने मुख्य यजमान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में आगामी 27 अगस्त को मनाए जाने वाले गणेश पूजा को लेकर तैयारियां ज़ोरों पर हैं। इसी क्रम में टेल्को स्थित बोंगो क्रिस्टी मैदान में भव्य गणेश पूजा पंडाल के निर्माण के लिए भूमिपूजन समारोह आयोजित किया गया। इस वर्ष यहां 15 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा और 75 फीट ऊंचा पंडाल भक्तों के आकर्षण का केंद्र बनेगा। इस धार्मिक कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए। पुरोहित अरुण मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार…
