जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सोनारी में अवैध हथियार के खिलाफ छापेमारी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : अवैध हथियारों के खिलाफ जमशेदपुर पुलिस ने शनिवार को बड़ी छापेमारी की। सोनारी थाना क्षेत्र के टिल्लू भट्टा स्थित एक घर में सीसीआर डीएसपी मनोज ठाकुर के नेतृत्व में दलबल के साथ कार्रवाई की गई।

छापेमारी में बड़े पैमाने पर अवैध हथियार बनाने के उपकरण और नशे का सामान बरामद हुआ। बताया जाता है कि सोनारी समेत कई इलाकों में एक साथ छापेमारी चल रही है।

पुलिस ने बरामदगी और कार्रवाई के संबंध में फिलहाल मीडिया से कुछ भी कहने से इनकार किया है। छापेमारी लगातार जारी है।

