भादो अमावस्या पर साकची महालक्ष्मी मंदिर में राणी सती दादी का भव्य मंगलपाठ
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर, 23 अगस्त : साकची महालक्ष्मी मंदिर में भादो अमावस्या पर राणी सती दादी का महामंगलपाठ भव्य रूप से आयोजित हुआ। वाचिका शिल्पी वर्मा (कोलकाता) ने संगीतमय मंगलपाठ प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। पारंपरिक परिधान और हाथों में मेहंदी रचाए महिलाओं ने भजनों पर उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न हुई और मंदिर परिसर दादीजी के जयकारों से गूंजता रहा। आयोजन की सफलता में मंदिर समिति और महिला सदस्यों का विशेष योगदान रहा।


