चाईबासा में प्रभारी डीजीपी तदाशा मिश्रा की उच्चस्तरीय समीक्षा नक्सल अभियान को और प्रभावी बनाने पर जोर राष्ट्र संवाद संवाददाता चाईबासा: झारखंड की प्रभारी डीजीपी तदाशा मिश्रा ने बुधवार को चाईबासा पहुंचकर नक्सल-विरोधी अभियानों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। टाटा कॉलेज मैदान स्थित हेलीपैड पर डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा, उपायुक्त चंदन कुमार, एसपी अमित रेणु और CRPF व कोबरा बटालियन के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। पुलिस कार्यालय के सभागार में हुई बैठक में जंगल क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन के दौरान आने वाली चुनौतियों, बलों के समन्वय, फोर्स तैनाती और संसाधनों की उपलब्धता…
Author: dhiraj Kumar
10वीं बार लेंगे सीएम पद की शपथ नीतीश, बोले—अब बिहार को और तेज़ी से आगे बढ़ाना है राष्ट्र संवाद संवाददाता पटना | बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की स्पष्ट जीत के बाद मंगलवार को गठबंधन ने नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुन लिया। इसके साथ ही यह तय हो गया है कि नीतीश कुमार एक बार फिर राज्य की कमान संभालेंगे। वे बुधवार, 20 नवंबर को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। यह उनका 10वां कार्यकाल होगा। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में…
आरएसएस के बारे में पूर्वाग्रहों पर राय न बनाएं: असम में युवाओं से बोले मोहन भागवत राष्ट्र संवाद संवाददाता गुवाहाटी, 19 नवंबर | राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने असम यात्रा के अंतिम दिन युवा नेतृत्व सम्मेलन में युवाओं से अपील की कि वे संघ के बारे में पूर्वाग्रहों और दुष्प्रचार के आधार पर राय न बनाएं। भागवत ने कहा कि आरएसएस पर सार्वजनिक चर्चाएं बढ़ी हैं, लेकिन इनका आधार तथ्य होना चाहिए। उनका दावा था कि अंतरराष्ट्रीय मंचों और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर संघ को लेकर 50% से अधिक सूचनाएं गलत या अधूरी हैं। उन्होंने कुछ…
JRD स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के पास युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, दोनों पक्ष पहुंचे थाना राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर | बिस्टुपुर थाना क्षेत्र के JRD स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स गेट के पास एक युवक की पिटाई का वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ युवक मिलकर उसे बेरहमी से मारते दिखाई दे रहे हैं। सभी आरोपी युवक कॉम्प्लेक्स में बॉक्सिंग प्रैक्टिस के लिए आते हैं। जानकारी के अनुसार बारीडीह और कीताडीह के युवकों के बीच प्रशिक्षण के दौरान पहले भी मारपीट हुई थी, जिसे बाद में शांत कराया गया था। कॉम्प्लेक्स से बाहर निकलने के बाद कीताडीह के युवकों ने बारीडीह के…
पोटका डिग्री कॉलेज के दोबारा शिलान्यास पर उठा विवाद, नेताओं ने पूछा– सस्ती लोकप्रियता या राजनीतिक लाभ? राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा। पोटका के खड़ियासाई मौजा में बन रहे डिग्री कॉलेज के विधायक संजीव सरदार द्वारा दोबारा शिलान्यास किए जाने पर राजनीतिक हलकों में सवाल उठने लगे हैं। जेएलकेएम नेता एवं पोटका के पूर्व प्रत्याशी बिल्टू हांसदा ने इसे सस्ती लोकप्रियता पाने का प्रयास बताया। बिल्टू हांसदा ने कहा कि डिग्री कॉलेज का शिलान्यास पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने पहले ही 2024 में कर दिया था, ऐसे में दोबारा शिलान्यास करना अनुचित है। साथ ही उन्होंने पूछा कि “एक वर्ष…
समाजसेवी गौरांगो दत्ता के पहल से कैंसर पीड़ित की मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत होगी इलाज राष्ट्र संवाद संवाददाता गिरिडीह: गिरिडीह जिला का देवड़ी प्रखंड के सरिता मुर्मू गले में ट्यूमर का रूप ले चुका है, पैसा के अभाव से गरीब परिवार इलाज कराने में असमर्थ थे, छोटे-छोटे बच्चे भी है मजदूरी कर घर परिवार चलता है।।कोई जगह इलाज करा कर थक चुके थे पैसे के अभाव से परिजन इलाज कराने में असमर्थ थे। परिजन ने इसकी सुचना समाजसेवी गौरांगो दत्ता दिया गया।सूचना मिलने पर श्री दत्ता ने अस्पताल में दिखाने के बाद पता चला गले में जो ट्यूमर…
चाईबासा में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, ब्लैक स्पॉट्स का संयुक्त निरीक्षण राष्ट्र संवाद संवाददाता चाईबासा। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी पश्चिमी सिंहभूम के निर्देश पर जिले में चिन्हित किए जा रहे ब्लैक स्पॉट्स का मंगलवार को राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल, जिला परिवहन विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी गौतम कुमार, राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल चाईबासा के सहायक अभियंता राजाराम दीवाना, पुलिस पदाधिकारी और जिला सड़क सुरक्षा टीम मौजूद रही। टीम ने सबसे पहले चाईबासा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बादुरी विलेज पहुँचकर वहां सड़क की स्थिति, ट्रैफिक मूवमेंट और दुर्घटना…
संवाद 2025 का भव्य समापन, 9 प्रतिभागियों को संवाद फेलोशिप प्रदान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर | संवाद 2025 का अंतिम दिन आदिवासी विचार, कला और ज्ञान की विविधता को एक मंच पर समेटे शानदार समापन के साथ संपन्न हुआ। पूरे दिन चले सत्रों में आदिवासी उपचार पद्धतियों, कला–हस्तशिल्प, डिजाइन नवाचार, समुदाय-आधारित कहानियों और सामाजिक–पर्यावरणीय चुनौतियों पर व्यापक चर्चा हुई। टाटा स्टील फाउंडेशन ने संवाद फेलोशिप 2025 के लिए 572 आवेदनों में से 9 फेलो के चयन की घोषणा की। चयन प्रक्रिया में 25 राज्यों और 2 केंद्रशासित प्रदेशों की 122 जनजातियों के प्रतिनिधि शामिल थे, जिनमें 10 आवेदन विशेष रूप…
जूनियर में पीयूष, सीनियर में अभिषेक अव्वल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। साकची के बोधि मैदान में चल रहे चतुर्थ बाल मेले में दर्जनों बच्चों ने क्विज प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। जूनियर वर्ग में इस प्रतियोगिता में पीयूष कुमार रजक प्रथम, सुनीता कुमारी द्वितीय और सब्यसाची महांती तृतीय रहे। उधर सीनियर ग्रुप इस प्रतियोगिता में अभिषेक कालिंदी प्रथम, सावन रविदास द्वितीय और सन्नी कुमार तृतीय रहे।
डिजिटल युग में बचपन पर संकट: चतुर्थ बाल मेला 2025 में भाषण प्रतियोगिता, रितु और काजल अव्वल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और नेचर फाउंडेशन द्वारा आयोजित चतुर्थ बाल मेला 2025 के छठे दिन डिजिटल युग में बचपन और सोशल मीडिया एवं पहचान का संकट विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता छात्रों के गंभीर मंथन का केंद्र बनी, जहां प्रतिभागियों ने बढ़ते स्क्रीन टाइम, सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव और बच्चों के मानसिक–शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ रहे नकारात्मक असर पर खुलकर विचार व्यक्त किए। प्रतिभागियों ने कहा कि अकेलापन, तनाव, अवसाद और चिड़चिड़ापन आज के बच्चों…
