Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डिजिटल युग में बचपन पर संकट: चतुर्थ बाल मेला 2025 में भाषण प्रतियोगिता, रितु और काजल अव्वल
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से खेल चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति शिक्षा सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    डिजिटल युग में बचपन पर संकट: चतुर्थ बाल मेला 2025 में भाषण प्रतियोगिता, रितु और काजल अव्वल

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    डिजिटल युग में बचपन पर संकट: चतुर्थ बाल मेला 2025 में भाषण प्रतियोगिता, रितु और काजल अव्वल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और नेचर फाउंडेशन द्वारा आयोजित चतुर्थ बाल मेला 2025 के छठे दिन डिजिटल युग में बचपन और सोशल मीडिया एवं पहचान का संकट विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता छात्रों के गंभीर मंथन का केंद्र बनी, जहां प्रतिभागियों ने बढ़ते स्क्रीन टाइम, सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव और बच्चों के मानसिक–शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ रहे नकारात्मक असर पर खुलकर विचार व्यक्त किए।

     

    प्रतिभागियों ने कहा कि अकेलापन, तनाव, अवसाद और चिड़चिड़ापन आज के बच्चों की आम समस्या बन गई है। वास्तविक खेल और सामाजिक जुड़ाव की जगह वर्चुअल दुनिया ने ले ली है। साइबर बुलिंग, फेक आइडेंटिटी, फर्जी कंटेंट, बैंक फ्रॉड और सोशल मीडिया की फूहड़ता को बच्चों ने गंभीर खतरा बताया।

    कई छात्र-छात्राओं ने कहा कि तकनीक उपयोगी है, लेकिन अनियंत्रित स्क्रीन टाइम जीवन को अंधेरे की ओर ले जा रहा है। वास्तविक दुनिया की खुशबू और मिट्टी से बच्चों का जुड़ाव कम होता जा रहा है।

     

    प्रतियोगिता के परिणाम अनुसार कक्षा 9–10 समूह में रितु कुमारी प्रथम, श्रद्धा गोसाईं द्वितीय और अभिजीत पांडेय तृतीय रहे। वहीं कक्षा 11–12 समूह में काजल कुमारी प्रथम, रौशनी कुमारी द्वितीय और लक्ष्मी महतो तृतीय रहीं। विजेताओं को रिटायर्ड आईपीएस संजय रंजन और जदयू नेता धर्मेंद्र तिवारी द्वारा सम्मानित किया गया।

     

    कार्यक्रम में बच्चों के विचारों ने स्पष्ट किया कि डिजिटल युग में संतुलन बनाना और सोशल मीडिया का जिम्मेदार उपयोग अत्यंत आवश्यक है।

    डिजिटल युग में बचपन पर संकट: चतुर्थ बाल मेला 2025 में भाषण प्रतियोगिता रितु और काजल अव्वल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी पोखरी में तंबाकू निषेध जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दिलाई गई शपथ
    Next Article जूनियर में पीयूष, सीनियर में अभिषेक अव्वल

    Related Posts

    एलएनएमयू में ‘एपीआई पोर्टल’ का शुभारंभ, विश्वविद्यालय के विकासात्मक कार्य होंगे डिजिटल रूप से सशक्त

    May 27, 2026

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार, हरिणा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की रखी मांग

    May 27, 2026

    ईद अल-अजहा को लेकर कुंडहित व बागडेहरी में निकाला गया फ्लैग मार्च

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एलएनएमयू में ‘एपीआई पोर्टल’ का शुभारंभ, विश्वविद्यालय के विकासात्मक कार्य होंगे डिजिटल रूप से सशक्त

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार, हरिणा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की रखी मांग

    ईद अल-अजहा को लेकर कुंडहित व बागडेहरी में निकाला गया फ्लैग मार्च

    ईद-उल-जुहा पर उपायुक्त ने जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं

    आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक में योजनाओं के प्रभावी संचालन पर जोर

    मोहरदा पीएम आवास योजना निर्माण स्थल का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, मूलभूत सुविधाएं जल्द बहाल करने के निर्देश

    उपायुक्त की अध्यक्षता में सहकारिता विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

    वर्षों से अलग रह रहे दंपति ने भुलाए गिले-शिकवे, मेडिएशन सेंटर में हुआ समझौता

    नौतपा में शर्बत सेवा से गुप्ता ऑटोमोबाइल ने जीता दिल

    कार्यस्थल पर मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना जरूरी : मुकेश अग्रवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.