जूनियर में पीयूष, सीनियर में अभिषेक अव्वल
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। साकची के बोधि मैदान में चल रहे चतुर्थ बाल मेले में दर्जनों बच्चों ने क्विज प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। जूनियर वर्ग में इस प्रतियोगिता में पीयूष कुमार रजक प्रथम, सुनीता कुमारी द्वितीय और सब्यसाची महांती तृतीय रहे। उधर सीनियर ग्रुप इस प्रतियोगिता में अभिषेक कालिंदी प्रथम, सावन रविदास द्वितीय और सन्नी कुमार तृतीय रहे।

