नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी पोखरी में तंबाकू निषेध जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दिलाई गई शपथ
राष्ट्र संवाद संवाददाता
नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी, पोखरी में 19 नवंबर 2025 को सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल के निर्देशन में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत तंबाकू निषेध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला परामर्शी मौसमी चटर्जी ने छात्रों को तंबाकू सेवन के गंभीर स्वास्थ्य दुष्परिणामों जैसे कैंसर, डायबिटीज और मानसिक दुर्बलता की जानकारी दी।
सामाजिक कार्यकर्ता कुंदन कुमार ने बताया कि तंबाकू तीन प्रकार से लोगों को प्रभावित करता है और यह 13–19 वर्ष के युवाओं को लक्षित कर “मीठा ज़हर” की तरह फैलाया जाता है। उन्होंने सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम–2003 की कानूनी जानकारी भी दी, जिसके तहत सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान पर ₹1000 तक का जुर्माना निर्धारित है।
छात्रों को नशामुक्त रहने और अपने परिचितों को भी जागरूक करने की अपील की गई। तंबाकू छोड़ने के इच्छुक व्यक्तियों को सदर अस्पताल के तंबाकू मुक्ति केंद्र में संपर्क करने की सलाह दी गई।
कार्यक्रम के अंत में सभी छात्रों और शिक्षकों को तंबाकू न सेवन करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकगण, सुधांशु मैडम और स्वर्ण आचार्य उपस्थित रहे। यूनिवर्सिटी को तंबाकू-मुक्त शिक्षण संस्थान घोषित किया गया।

