Author: dhiraj Kumar

झारखंड की राजनीति पर कयास न लगाए भाजपा : राकेश साहू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश साहू ने भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक के एक्स पोस्ट पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि घाटशिला उपचुनाव में हार के बाद भाजपा नेताओं के बयान उनकी घबराहट दर्शाते हैं। साहू ने कहा कि अजय आलोक का बयान राजनीतिक शरारत है और भाजपा अफवाहों के जरिए अस्थिरता फैलाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जनता के भरोसे पर खरे हैं और महागठबंधन पूरी तरह एकजुट है। भाजपा चाहे जितनी अफवाह फैलाए,…

Read More

पूर्वी विधानसभा के गोलमुरी क्षेत्र में 67 लाख की विकास योजनाओं का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया शुभारंभ राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में विकास की रफ्तार लगातार तेज हो रही है। इसी क्रम में, गुरुवार को विधायक पूर्णिमा साहू ने गोलमुरी क्षेत्र में लगभग 67 लाख रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का शुभारंभ किया। लगातार चार दिनों से जारी इस विकास अभियान से क्षेत्र में आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने के साथ ही जनता में सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है। गुरुवार को शिलान्यास की गई योजनाओं में गोलमुरी मोहुलबेड़ा स्थित क्षतिग्रस्त नाले का मरम्मतीकरण,…

Read More

आनंद मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से 5 मोतियाबिंद रोगियों का फेको सर्जरी किया गया राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से 5 मोतियाबिंद रोगियों का फेको सर्जरी कर निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण किया गया । दवा एवं चश्मा पहना कर उनका स्वागत किया गया। आनंद मार्ग ने आयुष्मान एवं(डी.बी.सी.एस )राष्ट्रीय अंधत्व निवारण एवं नियंत्रण कार्यक्रम से पिछले काफी सालों से दृष्टि सेवा अभियान चला रही है। उपस्थित लोगों के बीच 50 पौधों का वितरण किया गया। आज 25 चिन्हित मोतियाबिंद के मरीज पूर्णिमा नेत्रालय ऑपरेशन के लिए भेजे गए जिनका…

Read More

जम्बू अखाड़ा समिति में 23 नवंबर को होगा सामूहिक विवाह, तैयारियों की जानकारी देते हुए बोले संरक्षक बंटी सिंह राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जम्बू अखाड़ा समिति के संरक्षक बंटी सिंह ने अखाड़ा परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में 23 नवंबर 2025 को होने वाले सामूहिक विवाह समारोह की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 1 नवंबर तक प्राप्त आवेदनों में से सहमति एवं मेडिकल जांच (HIV एवं CBC) के बाद पाँच जोड़ों का चयन किया गया है। चयनित पाँच जोड़े इस प्रकार है 1. अंशु करुआ (हलुदबनी) – प्रियंका मुंडा (मकदमपुर) 2. प्रसन्नजीत नाथ (छोटा गोविंदपुर) – सीता गोसाई (सरजामदा)…

Read More

वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने सम्पूर्ण वंदे मातरम का किया सामूहिक गायन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा गुरुवार को साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, पूर्व जिलाध्यक्ष बिनोद सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने सामूहिक स्वर में सम्पूर्ण वंदे मातरम् का गायन कर माँ भारती को नमन किया। इस…

Read More

सिदगोड़ा बाजार में भीषण आग से आधा दर्जन दुकानें और गोदाम जलकर खाक विधायक पूर्णिमा साहू ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रभावितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सिदगोड़ा बाजार में बुधवार देर रात करीब 12 बजे लगी भीषण आग में आधा दर्जन से अधिक दुकानें और गोदाम जलकर खाक हो गए। अचानक भड़की आग से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और व्यवसायियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही विधायक पूर्णिमा साहू गुरुवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचीं और आगजनी से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित दुकानदारों…

Read More

टाटा स्टील ने 10वीं जमशेदपुर हाफ मैराथन 2025 के लिए आधिकारिक जर्सी और रूट मैप्स का अनावरण किया राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: टाटा स्टील स्पोर्ट्स विभाग ने आज आगामी टाटा स्टील जमशेदपुर हाफ मैराथन के 10वें संस्करण के लिए आधिकारिक इवेंट टी–शर्ट और विभिन्न रन श्रेणियों के रूट मैप जारी किए। यह मैराथन 30 नवंबर 2025 को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होगी। इस अवसर पर डी. बी. सुंदरा रामम, वाइस प्रेसिडेंट, कॉरपोरेट सर्विसेज, टाटा स्टील, तथा मुकुल विनायक चौधरी, चीफ स्पोर्ट्स, टाटा स्टील उपस्थित थे। शहर अपने सबसे बड़े वार्षिक खेल आयोजनों में से एक के लिए…

Read More

नीतीश कुमार ने दसवीं बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, अनुभवी नेताओं और नए चेहरों के संतुलित मंत्रिमंडल का ऐलान राष्ट्र संवाद संवाददाता पटना, 20 नवंबर। बिहार की राजनीति में नया इतिहास रचते हुए नीतीश कुमार ने गुरुवार को दसवीं बार मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली। उनके 26 सदस्यीय मंत्रिमंडल में अनुभवी नेताओं के साथ 10 नए चेहरों को शामिल किया गया है, जिसमें जातीय एवं क्षेत्रीय संतुलन का खास ध्यान रखा गया है। करीब 19 वर्षों से बिहार की सत्ता पर पकड़ बनाए रखने वाले नीतीश कुमार ने जदयू और भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं को…

Read More

शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी का ‘गमछा’ लहराना छाया, गांधी मैदान में गूंजा उत्साह राष्ट्र संवाद संवाददाता पटना। पटना के गांधी मैदान में राजग सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ‘गमछा’ लहराना पूरे आयोजन का मुख्य आकर्षण बन गया। जैसे ही पीएम मोदी ने भीड़ की ओर गमछा लहराया, करीब तीन लाख लोगों का जनसागर उत्साह से झूम उठा और देर तक तालियों की गूंज सुनाई देती रही। कार्यक्रम में लोक कलाकारों ने मिथिला के प्रसिद्ध ‘सामा-चकवा’ सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोकगीत और लोकनृत्य प्रस्तुत कर प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा…

Read More

परसुडीह फायरिंग कांड में तीन आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद — जावेद की हत्या की रच रहे थे साजिश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। परसुडीह थाना क्षेत्र में फायरिंग कांड से जुड़े तीन आरोपियों को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। फरार एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। मालूम हो कि 14 नवंबर 2025 को जावेद खान और उसकी पत्नी हीना के बीच विवाद के बाद हीना पर आरोप है कि उसने अपने बॉयफ्रेंड लेधा और अन्य साथियों को बुलाकर जावेद पर जानलेवा फायरिंग कराई। इस मामले में परसुडीह थाना कांड…

Read More