Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी का ‘गमछा’ लहराना छाया, गांधी मैदान में गूंजा उत्साह
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर राजनीति समस्तीपुर

    शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी का ‘गमछा’ लहराना छाया, गांधी मैदान में गूंजा उत्साह

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी का ‘गमछा’ लहराना छाया, गांधी मैदान में गूंजा उत्साह

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पटना। पटना के गांधी मैदान में राजग सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ‘गमछा’ लहराना पूरे आयोजन का मुख्य आकर्षण बन गया। जैसे ही पीएम मोदी ने भीड़ की ओर गमछा लहराया, करीब तीन लाख लोगों का जनसागर उत्साह से झूम उठा और देर तक तालियों की गूंज सुनाई देती रही।

     

    कार्यक्रम में लोक कलाकारों ने मिथिला के प्रसिद्ध ‘सामा-चकवा’ सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोकगीत और लोकनृत्य प्रस्तुत कर प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा व कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों का मन मोह लिया।

     

    मुख्य मंच के समानांतर दूसरे मंच पर भोजपुरी कलाकार और भाजपा सांसद मनोज तिवारी तथा पवन सिंह ने लोकप्रिय गीत प्रस्तुत कर भीड़ को रोमांचित कर दिया।

     

    जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके शपथ ग्रहण के तुरंत बाद ही प्रधानमंत्री ने गमछा लहराकर लोगों का अभिवादन किया, जिसे लेकर मैदान में भारी उत्साह देखा गया।

     

    गांधी मैदान में विशिष्ट अतिथियों के लिए लिट्टी-चोखा, मठरी और मखाना-खीर सहित बिहार के पारंपरिक व्यंजनों और विशेष चाय की व्यवस्था की गई थी।

     

    शहरभर में शपथ ग्रहण को लेकर व्यापक सजावट की गई। बेली रोड सहित कई मुख्य रास्तों पर पीएम मोदी, अमित शाह, नीतीश कुमार और राजग नेताओं के बड़े-बड़े कटआउट व पोस्टर लगाए गए थे, जिससे पूरा पटना स्वागत के रंग में रंगा नजर आया।

    गांधी मैदान में गूंजा उत्साह शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी का ‘गमछा’ लहराना छाया
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपरसुडीह फायरिंग कांड में तीन आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद — जावेद की हत्या की रच रहे थे साजिश
    Next Article नीतीश कुमार ने दसवीं बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, अनुभवी नेताओं और नए चेहरों के संतुलित मंत्रिमंडल का ऐलान

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.