नागरमाल के पास भीषण हादसा, टक्कर के बाद दोनों कारें राख राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र के नागरमाल, होटल दयाल के पास बीती देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार में आ रही एक खड़ीस्कॉर्पियो और एक वर्ना कार की जोरदार टक्कर हुई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टकराते ही दोनों वाहनों में आग लग गई और कुछ ही मिनटों में गाड़ियाँ धू-धू कर जल उठीं. हादसे के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी. सूचना मिलते ही…
Author: dhiraj Kumar
टाटा स्टील टेक्निकल इंस्टीट्यूट में टेक फेस्ट 2025 का शुभारंभ, 30 से ज़्यादा स्कूलों ने की भागीदारी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 25 नवंबर 2025 टाटा स्टील टेक्निकल इंस्टीट्यूट, बर्मा माइंस का परिसर मंगलवार को जोश से भर गया जब टेक फेस्ट 2025 का आयोजन बड़े उत्साह के साथ हुआ। इसमें जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों के 30 से ज़्यादा स्कूलों, कॉलेजों और आईटीआई ने भाग लिया। इस फेस्ट का उद्देश्य तकनीक, रचनात्मकता और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति के मिश्रण के माध्यम से युवा मन को प्रेरित करना है। उद्घाटन श्री ए. कार्तिकेयन जो त्रिवेणी अर्थ मूवर्स एंड इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी…
सरयु राय समर्थकों ने मानगो मार्ग पर उतर कर निर्माण कार्य रोका राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर , पिछले दिनों जमशेदपुर के उपयुक्त कारण सत्यार्थी के द्वारा मानगो फ्लाईओवर निर्माण को लेकर मानगो से पारडीह जाने वाले मुख्य मार्ग को बंद करने के आदेश दिए थे जहां अब फ्लाईओवर का निर्माण कार्य राजनीतिक का शिकार होता नजर आ रहा है मुख्य मार्ग बंद करने के विरोध में पश्चिम के विधायक सरयु राय के समर्थक सड़क पर उतरकर उपायुक्त के फरमान का विरोध करते हुए निर्माण कार्य को बंद कर कर फिर से मुख्य मार्ग को शुरू करवा दिया है वहीं विरोध…
भारतीय सिनेमा के अभिनेता धर्मेंद्र जी के निधन पर भरत सिंह ने जताया शोक राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 24 नवम्बर 2025 भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत सिंह ने बॉलीवुड के महान अभिनेता धर्मेंद्र जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र जी भारतीय सिनेमा के ऐसे सितारे थे जिन्होंने अपने अभिनय, व्यक्तित्व और सादगी से करोड़ों दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी। धर्मेंद्र जी का जाना भारतीय फिल्म जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। उन्होंने न केवल मनोरंजन जगत को नई दिशा दी बल्कि अपने…
मशहूर फिल्मअभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर राजेश शुक्ल ने शोक जताया राष्ट्र संवाद संवाददाता प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और वरीय अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने मशहूर फिल्म अभिनेता और पूर्व सांसद धर्मेंद्र के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है l श्री शुक्ल जो प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता और प्रदेश भाजपा के कार्यसमिति के सदस्य भी है नेअपने शोक संदेश में कहा है कि धर्मेंद्र एक सदाबहार कलाकार थे वे व्यवहार कुशल और सबको मदद करने वाले कलाकार थे,उनके निधन से फिल्म जगत को अपूरणीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई निकट भविष्य में सम्भव नहीं है…
न्यायमूर्ति श्री सूर्यकांत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बनने पर राजेश शुक्ल ने बधाई दी राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने न्यायमूर्ति श्री सूर्यकांत को भारत का मुख्य न्यायाधीश बनने पर और आज पद की शपथ लेने पर शुभकामनाएं दीं l श्री शुक्ल ने कहा है कि न्यायमूर्ति श्री सूर्यकांत के कई निर्णय काफी महत्वपूर्ण रहे हैऔर न्यायिक क्षेत्र में उन्होंने कई सुधार के कार्य किए हैं जिनको याद किया जाता है l श्री शुक्ल नेआशा व्यक्त किया है कि न्यायमूर्ति श्री सूर्यकांत के नेतृत्व में…
तुलसी भवन में ‘कथा मंजरी’ कार्यक्रम में पद्मा प्रसाद विन्देश्वरी कृत ‘यायावरी के दिन’ लोकार्पित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन द्वारा संस्थान के प्रयाग कक्ष में मासिक “कथा मंजरी” सह मुक्तिबोध और बाल मुकुन्द गुप्त की जयंती एवं श्रीमती पद्मा प्रसाद ‘विन्देश्वरी’ रचित पुस्तक ‘ यायावरी के दिन’ का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्य समिति की मार्गदर्शिका डाॅo रागिनी भूषण संचालन साहित्य समिति के उपाध्यक्ष श्री अशोक पाठक ‘स्नेही’ ने की । दीप प्रज्वलन के साथ समारोह की शुरुआत हुई । सरस्वती वंदना श्रीमती माधवी उपाध्याय ने प्रस्तुत किया ।…
जमशेदपुर में जेएसएलपीएस के कर्मचारी लगातार चौथा दिन भी रहे हड़ताल पर, कामकाज ठप राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : जमशेदपुर के जेएसएलपीएस जिला कार्यालय के समीप सोमवार को झारखंड राज्य आजीविका कर्मचारी संघ के आह्वान पर कर्मियों ने अपनी लंबित मांगों के समर्थन में हड़ताल की। जेएसएलपीएस के 66 कर्मियों ने वेतनमान, सेवा स्थाईकरण और अन्य मांगों के लिए चौथा दिन धरना दिया। हड़ताल के कारण महिलाओं और गरीबों के लिए कई विकास योजनाएं प्रभावित हुई हैं। धरने पर बैठे कर्मियों ने कहा कि पांच सूत्री मांगों को लेकर कर्मियों ने पूर्व में सात और आठ अक्तूबर को जेएसएलपीएस राज्य…
जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा में विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार, बिरसानगर में 82 लाख की विकास योजनाओं का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया शुभारंभ राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा में आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने की दिशा में विधायक पूर्णिमा साहू लगातार सक्रिय हैं। इसी क्रम में, सोमवार को बिरसानगर के विभिन्न क्षेत्रों में करीब 82 लाख रुपये की महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का विधायक पूर्णिमा साहू ने शिलान्यास किया। इन योजनाओं के पूरे होने से क्षेत्र में सड़क, नाली, सामुदायिक ढांचे और सार्वजनिक सुविधाओं को नई मजबूती मिलेगी। शिलान्यास की गई योजनाओं में गोविन्द कॉलोनी रोड नं.-5, मोहरदा बारीडीह…
साकची व स्ट्रेट माइल रोड में अतिक्रमण हटाओ अभियान, COTPA उल्लंघन व पॉलिथीन पर जुर्माना — बिस्टुपुर व सोनारी में बिल्डिंग डिविएशन की पहचान, ₹22,800 का दंड वसूला राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: जमशेदपुर नॉटिफाइड एरिया कमिटी (JNAC) ने शहर में सुगम यातायात एवं सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त रखने के उद्देश्य से सोमवार को साकची और स्ट्रेट माइल रोड में व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। उप नगर आयुक्त श्री कृष्ण कुमार के निर्देशन में प्रवर्तन टीम ने इलाके में अभियान को अंजाम दिया। अभियान के दौरान इन पर की गई कार्रवाई फुटपाथ पर लगे अवैध स्टॉल, रेहड़ी-पटरी और अस्थायी संरचनाएँ…
