Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नागरमाल के पास भीषण हादसा, टक्कर के बाद दोनों कारें राख
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    नागरमाल के पास भीषण हादसा, टक्कर के बाद दोनों कारें राख

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नागरमाल के पास भीषण हादसा, टक्कर के बाद दोनों कारें राख

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र के नागरमाल, होटल दयाल के पास बीती देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार में आ रही एक खड़ीस्कॉर्पियो और एक वर्ना कार की जोरदार टक्कर हुई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टकराते ही दोनों वाहनों में आग लग गई और कुछ ही मिनटों में गाड़ियाँ धू-धू कर जल उठीं. हादसे के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी. सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस मौके पर पहुँची और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि तब तक दोनों कारें पूरी तरह जलकर राख में तब्दील हो चुकी थीं. सूत्रों के मुताबिक हादसा रात करीब 12 बजे के आसपास हुआ. टक्कर कैसे हुई और आग लगने का कारण क्या था, यह अभी स्पष्ट नहीं है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है, ताकि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ सके. साथ ही घटना में शामिल लोगों की पहचान और उनकी स्थिति से जुड़ी जानकारी भी जुटाई जा रही है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में किसी गंभीर हताहत की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुँचा है. पुलिस ने वाहन मालिकों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल पूरा मामला साकची थाना पुलिस की जांच में है.

    टक्कर के बाद दोनों कारें राख नागरमाल के पास भीषण हादसा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटा स्टील टेक्निकल इंस्टीट्यूट में टेक फेस्ट 2025 का शुभारंभ, 30 से ज़्यादा स्कूलों ने की भागीदारी
    Next Article निर्माणाधीन फ्लैट के नीचे युवक का शव मिला, हत्या की आशंका

    Related Posts

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    June 18, 2026

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    June 18, 2026

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    भारत के विकास में ‘मोदी युग’: एक नया कीर्तिमान और विश्वास

    अमेरिका और ईरान के बीच हुआ अंतरिम समझौता: राहत और चुनौतियां

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका: ‘धोखे’ का आरोप

    मानगो में पुलिस चेकिंग पर टेंपो चालक की पिटाई का आरोप, चालकों ने किया सड़क जाम

    सीसीई डिवीजन के रक्तदान शिविर में 76 यूनिट रक्त संग्रहित, पंकज गुप्ता सम्मानित

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की केंद्रीय कमेटी का विस्तार, नई टीम का स्वागत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.