ईंट भट्ठे पर निगरानी कर रहे युवक की संदिग्ध मौत नीमडीह थाना क्षेत्र के मुरु गांव की घटना, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला। जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत नीमडीह थाना क्षेत्र के मुरु गांव स्थित एक ईंट भट्ठे पर निगरानी कर रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक के साथ दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान 41 वर्षीय खितिस चंद्र महतो के रूप में हुई है, जो मुरु गांव के निवासी थे। जानकारी के अनुसार मंगलवार को भट्ठे में ईंट पकाने के लिए आग लगाई गई थी। देर…
Author: dhiraj Kumar
कोलाबीरा में बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने कर दी भिखारिन की पिटाई, पुलिस ने बचाया। राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया। प्रखंड के सरायकेला थाना अंतर्गत कोलाबीरा में बच्चा चोर होने के शक में लोगों द्वारा एक भिखारिन की पिटाई कर दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा लोगों की भीड़ से उसे बचाकर थाना ले जाया गया। बताया गया है कि बुधवार की दोपहर वह कोलाबीरा स्थित ईंट भट्ठा के समीप घूम रही थी। इस दौरान वहां खेल रहे बच्चे उसे देखकर भागने लगे। आसपास के लोगों की नजर जब उस महिला पर पड़ी तो उन्होंने…
रामकृष्णा फोर्जिंग्स प्लांट-1 में सेवानिवृत्त कर्मचारी गुरुपद दा को भावभीनी विदाई राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया।औद्योगिक क्षेत्र स्थित रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड के प्लांट एक में एक समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त कर्मचारी गुरुपद दा को प्रबंधन और सहकर्मियों द्वारा विदाई दी गई। इस मौके पर प्लांट हेड एम बालाकृष्णा ने अपने संबोधन में कहा कि सेवानिवृत्ति किसी भी पेशा में रहने वाले व्यक्तियों की एक परंपरा है जिससे होकर सभी को गुजरना पड़ता है। उन्होंने कर्मचारी जीपी दास द्वारा कंपनी में दिए गए 42 वर्षों की सेवा की सराहना करते हुए उनके दीर्घ आयु और स्वस्थ जीवन की कामना किया। मौके पर…
हक की मांग पर बेबको कंपनी के 56 स्थायी मजदूरों को काम से हटाया गया राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया।औद्योगिक क्षेत्र गम्हरिया स्थित बेबको कंपनी के 56 स्थाई मजदूरों को उनका हक मांगे जाने पर प्रबंधन द्वारा कार्य से हटा दिया गया। इस मामले को लेकर जेएलकेएम आगामी 28 फरवरी से जोरदार आंदोलन करेंगे। इस बावत जेएलकेएम नेता प्रेम मार्डी ने बताया कि बेबको कंपनी के मजदूरों द्वारा विगत दिनों सरायकेला के श्रम अधीक्षक से प्रबंधन द्वारा न्यूनतम मजदूरी, ईएसआई, पीएफ, बोनस आदि की सुविधा नहीं देने की शिकायत की गई थी। मजदूरों ने बताया था कि वे उक्त कंपनी में…
उपायुक्त को अंधेरे में रखकर भूमि माफियाओं के आगे सिक्कों की खनक पर नाच रहे अधिकारी और सीओ? नगर निगम चुनाव और राष्ट्रपति के कार्यक्रम की व्यस्तता के बीच बंदरबांट! बिरसानगर से गोविंदपुर तक दिनदहाड़े हुआ खेल? देवानंद सिंह जमशेदपुर:नगर निगम चुनाव और राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों के बीच शहर में जमीन की बंदरबांट का बड़ा खेल चलने का आरोप सामने आया है! चर्चा है कि उपायुक्त को अंधेरे में रखकर कुछ अधिकारी और अंचलाधिकारी मनोज कुमार (सीओ) भूमि माफियाओं के इशारों पर काम कर रहे हैं? सिक्कों की खनक के आगे नियम-कानून ताक पर रख दिए गए…
“दलमा पत्थर नहीं, हमारी पहचान है” प्रस्तावित परियोजनाओं के विरोध में दलमा तराई में ऐतिहासिक महा जन सम्मेलन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। दलमा तराई क्षेत्र के माकुलाकोचा फुटबॉल मैदान (हिरण पार्क के समीप) में दलमा क्षेत्र ग्राम सभा सुरक्षा मंच (कोल्हान प्रमंडल) के तत्वावधान में महा जन सम्मेलन आयोजित किया गया। “दलमा पत्थर नहीं — हमारी पहचान, संस्कृति और अस्तित्व है” के उद्घोष के साथ आयोजित इस सम्मेलन में दलमा तराई के विभिन्न गांवों से हजारों ग्राम सभा प्रतिनिधि, महिलाएं, युवा और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। सम्मेलन प्रस्तावित बंदरगाह परियोजना एवं क्षेत्र में संचालित योजनाओं के विरोध में आयोजित किया…
टाटा स्टील ने सुकिंदा में सस्टेनेबल माइनिंग के लिए नेक्स्टजेन वाटर मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी तैनात की उन्नत शोधन संयंत्र और डिजिटल मॉनिटरिंग से जिम्मेदार जल प्रबंधन को नई दिशा राष्ट्र संवाद संवाददाता सुकिंदा (ओडिशा), 25 फरवरी 2026। वैश्विक जल संकट और पर्यावरणीय चुनौतियों के बीच टाटा स्टील ने जाजपुर जिले के सुकिंदा क्षेत्र में जिम्मेदार खनन को सुदृढ़ करने के लिए उन्नत जल प्रबंधन तकनीकों की तैनाती की है। कंपनी ने जल प्रदूषण नियंत्रण, संसाधनों के संरक्षण और समुदाय के स्वास्थ्य की सुरक्षा के उद्देश्य से एकीकृत शोधन प्रणालियाँ और स्मार्ट मॉनिटरिंग टूल्स लागू किए हैं। सुकिंदा क्रोमाइट माइन में 4,500…
नई रेल सेवा का शुभारंभ चतरा से भोपाल की यात्रा अब हुई आसान राष्ट्र संवाद संवाददाता लातेहार। चतरा लोकसभा क्षेत्र के यात्रियों के लिए बड़ी सौगात के रूप में भोपाल–धनबाद एक्सप्रेस (संख्या 01631, त्रि-साप्ताहिक) रेल सेवा का शुभारंभ टोरी रेलवे स्टेशन से किया गया। क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह के प्रयासों से शुरू हुई इस नई रेल सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने ट्रेन का स्वागत किया। नई रेल सेवा से चतरा, लातेहार और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा की…
एनसीईआरटी-सीबीएसई निदेशक पर कार्रवाई की मांग न्यायपालिका में भ्रष्टाचार का उल्लेख बर्दाश्त नहीं: कुलबिंदर सिंह राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एनसीईआरटी एवं सीबीएसई के निदेशक तथा मानव संसाधन विभाग के सचिव के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के मद्देनजर जिम्मेदार अधिकारियों पर आपराधिक साजिश के तहत मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। कुलबिंदर सिंह ने कक्षा आठ की सामाजिक विज्ञान की पुस्तक के अध्याय ‘हमारे समाज में न्यायपालिका की भूमिका’ में न्यायपालिका में भ्रष्टाचार के उल्लेख पर आपत्ति…
बिरसानगर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के विस्तार की मांग को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू ने स्वास्थ्य मंत्री से की मुलाकात अतिरिक्त भवन व चहारदीवारी निर्माण की शीघ्र स्वीकृति मांगी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने बिरसानगर (जोन-05) स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के विस्तार को लेकर राज्य सरकार से ठोस पहल की मांग की है। उन्होंने झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को उनके विधानसभा स्थित कक्ष में पत्र सौंपते हुए स्वास्थ्य केन्द्र के लिए अतिरिक्त भवन निर्माण एवं चहारदीवारी की ऊंचाई बढ़ाने की स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया है। विधायक पूर्णिमा साहू…
