नई दिल्ली। केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा बढ़ाने और लोगों को टीका लगाने की गति को तेज करने के लिये पूरी तरह प्रतिबद्ध है। लिहाजा, सरकार टीकों की उपलब्धता का विशेष ध्यान रख रही है। बता दें कि कोविड-19 के टीके को सभी के लिए उपलब्ध कराने के लिए नया चरण 21 जून 2021 से शुरू किया गया था। टीकाकरण अभियान की रफ्तार को अधिक से अधिक टीके की उपलब्धता के जरिये बढ़ाया गया है। इसके तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की उपलब्धता के बारे में पूर्व सूचना प्रदान की जाती है, ताकि वे बेहतर योजना के साथ टीके लगाने का…
Author: Bishan Papola
नई दिल्ली। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने मंगलवार को ट्वीट कर जानकारी दी कि चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर कांग्रेस में शामिल नहीं होंगे। दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उन्हें पार्टी में शामिल होने का न्योता दिया था। कांग्रेस में प्रशांत किशोर को शामिल करने को लेकर अंतर्विरोध पहले ही नजर आ रहा था, लेकिन रणदीप सुरजेवाला द्वारा किए गए ट्वीट के बाद इस पर असमंजस खत्म हो गया है। माना जा रहा है कि इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी का तेलंगाना राष्ट्र समिति के साथ किया गया गठजोड़ दोनों के बीच वार्ता टूटने की अहम वजह भी रहा। सूत्रों के अनुसार,…
नई दिल्ली। 23 अप्रैल 2022 को बिहार के भोजपुर के जगदीशपुर स्थित दुलौर मैदान में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव कार्यक्रम में 78 हज़ार 220 तिरंगे झंडों को एक साथ लहराकर भारत ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है। दरअसल, यह मौका था जगदीशपुर के तत्कालीन राजा वीर कुंवर सिंह का अंग्रेजों के खिलाफ विजय प्राप्त करने का, जिन्हें 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के नायकों में से एक माना जाता है। यह कार्यक्रम भारत की स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत गृह मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय ने आयोजित…
नई दिल्ली। भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआईआई) के शोध में यह आंकड़ा सामने आया है कि गंगोत्री नेशनल पार्क में हिम तेंदुओं का कुनबा बढ़ रहा है। शोध के अनुसार यहां प्रति 100 वर्ग किलोमीटर में हिम तेंदुओं का घनत्व तीन पाया गया है। इसमें पार्क क्षेत्र के बाहर भी हिम तेंदुओं के वासस्थल का पता चला है। दरअसल, भारतीय वन्यजीव संस्थान के वैज्ञानिकों ने वर्ष 2015 से 2020 के मध्य गंगोत्री नेशनल पार्क क्षेत्र में वन्यजीव प्रजातियों और पारिस्थितिक तंत्र पर जलवायु परिवर्तन के प्रभावों का आंकलन और निगरानी की, जिसके तहत जारी रिपोर्ट हाल ही में जारी की गई है।…
बिशन पपोला नई दिल्ली। कांग्रेस और गांधी परिवार सोचते होंगे कि यह संयोग है या प्रयोग। अभी कुछ दिन ही तो हुए जब से प्रशांत किशोर अपने 600 पन्नों वाली रणनीति से कांग्रेस के कायाकल्प का खाका पेश कर रहे हैं कि गांधी परिवार पर आफत पर आफत आने लगी। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने यस बैंक के को-फाउंडर राणा कपूर के खिलाफ दायर चार्जशीट में सोनिया गांधी को लेकर जो दावा किया है, वह बड़ी मुसीबत बनी सकती है। इससे पहले ईडी इशारा कर चुका है कि असोसिएटेड जर्नल लिमिटेड (AJL) – यंग इंडियन डील में अब उसकी जांच सीधे…
लखनऊ। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आने वाले त्योहारों के मद्देनजर शासन और प्रशासन के अधिकारियों की जिम्मेदारी और जवाबदेही तय कर दी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि त्योहारों के मद्देनजर अतिरिक्त संवेदनशील रहने की जरूरत है। सीएम ने निर्देश दिया है कि माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाए। दरअसल, सीएम ने यह आदेश रमजान, ईद और अक्षय तृतीय जैसे त्योहारों को लेकर आयोजित एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान दिए। सीएम ने सीधे तौर पर कहा कि तहसीलदार, उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी और थाना…
नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने औरंगाबाद जिले के विकास को एक नया आयाम देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने रविवार को 5,569 करोड़ रुपये की 7 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया, ये परियोजनाएं औरंगाबाद जिले के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होंगे। बता दें औरंगाबाद, महाराष्ट्र के प्रमुख औद्योगिक और शैक्षिक केंद्रों में से एक है। इस मौके पर नितिन गडकरी ने कहा कि औरंगाबाद जिले में पर्यटन केंद्रों के विकास के लिए शहर में सड़क परिवहन महत्वपूर्ण है, जो कि राज्य का एक प्रमुख पर्यटन…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना यानि पीएमबीजेपी की कार्यान्वयन एजेंसी फार्मास्युटिकल्स एंड मेडिकल डिवाइसेस ब्यूरो ऑफ इंडिया (पीएमबीआई) ने प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र (पीएमबीजेके) खोलने के लिए व्यक्तियों, बेरोजगार फार्मासिस्टों, सरकार द्वारा नामित संस्थाओं, गैर सरकारी संगठनों, ट्रस्ट, सोसायटी आदि से आवेदन मांगे गए हैं। ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से ये आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जो लोग आवेदक करना चाहते हैं, वो पीएमबीआई की वेबसाइट janaushadhi.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पात्र आवेदकों को “पहले आओ पहले आओ” के आधार पर पीएमबीजेपी के नाम पर ड्रग लाइसेंस लेने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दी जाएगी। बता दें कि आम आदमी विशेषकर गरीब…
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गत 15 से 21 अप्रैल के बीच देश के 700 से भी ज्यादा जिलों की समीक्षा के दौरान राष्ट्रीय राजधानी से सटे नोएडा और गुड़गांव में कोरोना का साप्ताहिक संक्रमण दर 12 फीसदी से भी अधिक दर्ज किया गया है। लिहाजा, कोरोना की दृष्टि से इन दोनों ही शहरों को अति संवेदनशील माना जा रहा है। इसके अलावा फरीदाबाद में 7.20 फीसदी सैंपल संक्रमित मिले हैं। नोएडा से सटे गाजियाबाद में अभी स्थिति नियंत्रित है। यहां सप्ताह भर के दौरान 2.19 फीसदी सैंपल संक्रमित मिले। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर समय रहते सख्ती…
नई दिल्ली। देश में लगातार कोविड-19 टीकाकरण कवरेज बढ़ रहा है। शुक्रवार तक यह कवरेज 187.26 करोड़ (1,87,26,26,515) से अधिक हो गया है। इस उपलब्धि को 2,29,29,662 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च,2022 को प्रारंभ हुआ था, अब तक 2.57 करोड़ (2,57,74,412) से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है। समान रुप से 18-59 आयु वर्ग के लिये प्रीकॉशन खुराक 10 अप्रैल,2022 को प्रारंभ की गई। अब तक 2,71,983 प्रीकॉशन खुराक लगाई गई हैं। अलग-अलग कैटेगिरी की बात करें…
