Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » औरंगाबाद जिले के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होंगी 5,569 करोड़ रुपये की 7 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं, रविवार को नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन
    Headlines

    औरंगाबाद जिले के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होंगी 5,569 करोड़ रुपये की 7 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं, रविवार को नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaApril 24, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने औरंगाबाद जिले के विकास को एक नया आयाम देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने रविवार को 5,569 करोड़ रुपये की 7 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया, ये परियोजनाएं औरंगाबाद जिले के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होंगे। बता दें औरंगाबाद, महाराष्ट्र के प्रमुख औद्योगिक और शैक्षिक केंद्रों में से एक है।
    इस मौके पर नितिन गडकरी ने कहा कि औरंगाबाद जिले में पर्यटन केंद्रों के विकास के लिए शहर में सड़क परिवहन महत्वपूर्ण है, जो कि राज्य का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। उन्होंने कहा कि इन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के निर्माण से परिवहन के साथ-साथ औरंगाबाद जिले के विकास में तेजी आएगी। शहर में यातायात में सुधार से दुर्घटनाओं और पर्यावरण प्रदूषण की संख्या को कम करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि जिले के ग्रामीण इलाकों से शहर तक आसानी से पहुंचा जा सकेगा।
    गडकरी के अनुसार जल संकट से जूझ रहे औरंगाबाद जिले में सड़क परियोजनाओं के माध्यम से जल संकट को दूर करने के प्रयास किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सड़कों के निर्माण में बुलढाणा पैटर्न के अनुरूप कई तालाबों का निर्माण किया गया है और सड़कों के निर्माण में मिट्टी और पत्थरों का उपयोग किया गया है।
    मंत्री ने आगे कहा कि इसके माध्यम से अडगांव-गंधेली, वाल्मी व नक्षत्रवाड़ी क्षेत्र, तीसगांव और साजापुर गांव क्षेत्रों में बनाए गए तालाबों से निकाली गई मिट्टी का दोहरा लाभ मिला है। गहरीकरण ने हर एक क्षेत्र में तालाब के निर्माण को संभव बनाया है। श्री गडकरी ने कहा कि वह भूजल स्तर में बढ़ोतरी कर जल संकट को कम करने में सहायता करेंगे। उन्होंने आगे बताया कि जिले में ऐसे तालाबों के निर्माण के चलते अब भूजल की क्षमता बढ़कर 14 लाख क्यूबिक मीटर हो गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएस.डी.एस.एम. स्कूल फॉर एक्सीलेंस ने बारहवीं कक्षा के स्नातक समारोह का आयोजन ,स्कूल का परिसर आशीर्वाद से गूंज उठा
    Next Article सीएम योगी ने आने वाले त्योहारों के मद्देनजर शासन और प्रशासन को दिए सख्ती बरतने के आदेश, माहौल खराब करने वालों से निपटा जाएगा सख्ती से

    Related Posts

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    June 22, 2026

    बागशीसा का हेमंत गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    June 22, 2026

    टेम्पो चालक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू व लूट का सामान बरामद

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    बागशीसा का हेमंत गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    टेम्पो चालक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू व लूट का सामान बरामद

    नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, लोडेड पिस्टल और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

    मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने बैंक के चौकीदार पर किया हमला, दोनों घायल

    जमशेदपुर में 23 जून को ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान समारोह

    लोहरदगा- लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार को ले दो गांवों के ग्रामीणों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया।

    झारखंड में वज्रपात का कहर: खूंटी में क्रिकेट खेल रहे युवक की मौत, 11 झुलसे; कई जिलों में छह लोगों की गई जान

    बंगाल बजट: अन्नपूर्णा योजना के लिए 36,000 करोड़ रुपये आवंटित, लाभार्थियों की संख्या घटेगी

    आंतरिक शक्ति का पुंज – योग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.