नई दिल्ली। केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा बढ़ाने और लोगों को टीका लगाने की गति को तेज करने के लिये पूरी तरह प्रतिबद्ध है। लिहाजा, सरकार टीकों की उपलब्धता का विशेष ध्यान रख रही है। बता दें कि कोविड-19 के टीके को सभी के लिए उपलब्ध कराने के लिए नया चरण 21 जून 2021 से शुरू किया गया था। टीकाकरण अभियान की रफ्तार को अधिक से अधिक टीके की उपलब्धता के जरिये बढ़ाया गया है। इसके तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की उपलब्धता के बारे में पूर्व सूचना प्रदान की जाती है, ताकि वे बेहतर योजना के साथ टीके लगाने का बंदोबस्त कर सकें और टीके की आपूर्ति श्रृंखला को दुरुस्त किया जा सके।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि देशव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके प्रदान करके उन्हें पूर्ण सहयोग दे रही है। अधिकारियों ने बताया कि टीके की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार टीका निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क प्रदान करेगी। आंकड़ों के अनुसार 26 अप्रैल, 2022 यानि मंगलवार तक 192.85 (1,92,85,90,115 ) करोड़ टीके की खुराकें आपूर्ति की जा चुकी हैं, जबकि 19.90 (19,90,98,860) करोड़ टीके शेष हैं, यानि ये टीके उपलब्ध हैं, जिन्हें लगाया जाना हैं।
केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 192.85 करोड़ से अधिक टीके कराए उपलब्ध, 19.90 करोड़ टीके अभी हैं शेष
Previous Articleमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के समक्ष लगभग 5 वर्षो से बंद पड़े अर्बन हाट रांची के री-कंस्ट्रक्शन मास्टर प्लान की पीपीटी प्रेजेंटेशन रखी गई
Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

