परबत्ता के विधायक डॉक्टर संजीव कुमार के बयान पर पूर्व एम एल सी रजनीश कुमार ने दिया जबाव। पिंकल कुमार की रिपोर्ट बेगुसराय:लोकसभा चुनाव की सर गर्मियों के बीच बेगूसराय लोकसभा सीट एक बार फिर हॉट सीट बनता जा रहा है। और खासकर इसमें स्थानीय स्तर के नेताओं के बीच मनमुटाव की बातें सामने आ रही है। जी हां यह हम नहीं कर रहे बल्कि बीजेपी के पूर्व एमएलसी सह बीजेपी के बेगूसराय से नेता रजनीश कुमार ने आज एक प्रेस वार्ता कर जेडीयू के परबत्ता विधायक डॉ संजीव पर गंभीर आरोप लगाए हैं । रजनीश कुमार ने कहा है…
Author: Begusarai Samvad
चन्दन शर्मा बिहार ब्यूरो की रिपोर्ट पटना ,बिहार : इंडियनऑयल को वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए ऐतिहासिक वित्तीय प्रदर्शन की घोषणा करने पर गर्व है, जो कंपनी की छह दशक से अधिक लंबी यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। एक असाधारण वर्ष का प्रदर्शन करते हुए, इंडियन ऑयल ने ₹39,619 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो कंपनी के इतिहास में अब तक का सबसे अधिक है और पिछले वर्ष के ₹8,242 करोड़ के शुद्ध लाभ से चार गुना अधिक है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि को सभी व्यावसायिक क्षेत्रों में शानदार परिचालन प्रदर्शन द्वारा प्राप्त किया गया है।…
चन्दन शर्मा की रिपोर्ट बेगूसराय:जी.डी कॉलेज महाविद्यालय,बेगूसराय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवको के द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जहाँ पर मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ.कुमारी अनामिका ने बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दिया। डॉ. कुमारी अनामिका ने स्वयंसेवक को संबोधित करते हुए कहा स्वस्थ जीवन जीने के लिए रोजाना 6 से 8 घंटे तक नींद लेना आवश्यक हैं।जब भी कोई दिक्कत हो अपने मन से दवाई नहीं लेना,डॉक्टर से ऊचित परामर्श लेने के बाद दवाई का प्रयोग करें।साथ ही उन्होंने कहा कि बाहर के खाने से पहरेज करें, घर का बना हुआ खाना खायें।इस भीषण…
चन्दन शर्मा की रिपोर्ट बेगूसराय: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए एबीवीपी डंडारी इकाई के द्वारा डंडारी प्रखंड के कटहरी गांव में बैठक आयोजित की गई जिसका नेतृत्व बलिया नगर मंत्री दयानिधान गिरी ने किया..। बैठक को संबोधित करते हुए विभाग संयोजक सोनू सरकार ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपनी स्थापना काल से ही छात्र हित के साथ-साथ समाज हित में काम कर रही है। एबीवीपी मतदाताओं के बीच मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर उत्साहित है. उन्होंने कहा, “लोकतंत्र हमारे लिए एक त्योहार है और हम अपने अभियान…
भगवानपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी । चन्दन शर्मा की रिपोर्ट भगवानपुर,बेगूसराय :आज भगवानपुर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है ।लोकसभा चुनाव के मद्देनजर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक पवन कुमार के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में अवैध रूप से शराब के कारोबार करने बालों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है । इसी कड़ी में आज गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष पवन कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल थाना क्षेत्र के बड़ी आकहा गांव में छापामारी कर बड़ी अकहा गांव निवासी राजकुमार सिंह के पुत्र अवधेश कुमार के घर के पीछे अवस्थित बगीचा से…
चंदन शर्मा की रिपोर्ट भगवानपुर , बेगूसराय : तेयाय ओपी अध्यक्ष चंद्रकांत कुमार के तत्परता के कारण तेयाय ओपी पुलिस ने शिकायत दर्ज होने के महज 48घंटे के अंदर एक अपहृत महिला को अपहरण कर्ता के साथ बरामद करने में सफलता प्राप्त की हैं।इस संबंध में तेयाय ओपी अध्यक्ष चंद्रकांत कुमार ने बताया कि लखनपुर पंचायत के पाली निवासी अमरजीत कुमार ने आवेदन दिया की मेरी पत्नी सोनम कुमारी का दरभंगा जिला के कमलपुर निवासी लाल बच्चन राय के पुत्र चन्दन कुमार ने अपहरण कर लिया है।तो तुरंत कांड संख्या 113/24 दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिए फिर गुप्त…
चन्दन शर्मा की रिपोर्ट भगवानपुर, बेगूसराय : भगवानपुर पुलिस ने कोर्ट वारंटियों के खिलाफ अभियान चलाकर बुधवार को तीन कोर्ट वारंटी को गिरफ्तार कर न्यालय भेज दिया।इस संबंध में भगवानपुर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक पवन कुमार ने बतलाया कि कोर्ट वारंटी भिठ निवासी रामश्रेष्ठ सिंह के पुत्र मुकेश सिंह, मननपुर निवासी गेंडोरी महतो के पुत्र पप्पू महतो, मननपुर निवासी हलखोरी महतो के पुत्र बचो महतो को एएस अमित कुमार ने गिरफ्तार कर अग्रिम करवाई के लिए न्यालय भेज दिया।
वकील संघ ने सात दिन का दिया अल्टीमेटम। राष्ट्रसंवाद संवाददाता पिंकल कुमार की रिपोर्ट बेगूसराय :बेखौफ बदमाशों ने एक वकील की सुबह-सवेरे बेरहमी से हत्या कर दी। मामूली विवाद के बाद बदमाशों ने कुल्हाड़ी से काटकर वकील को मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना बलिया थाना क्षेत्र के मिर्जापुर डीह की है। मृतक वकील बलिया थाना क्षेत्र के मिर्जापुर डीह वार्ड 10 के रहने वाले 50 वर्षीय निरंजन महतो बलिया अनुमंडल कोर्ट में वकालत करते थे। बताया जा रहा है कि वकील…
राष्ट्र संवाद संवाददाता पूजा सिंह की रिपोर्ट साहेबपुरकमाल: थाना क्षेत्र के पंचवीर पंचायत के वार्ड 16 न्यू जाफर नगर गाँव में मंगलवार की दोपहर एक मजदूर के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे घर गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। आग से करीब डेढ़ लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। मंगलवार की दोपहर 3 बजे के लगभग ग्राम न्यू जाफर नगर निवासी स्वर्गीय गोरेलाल राय के घर मे अचानक आग की लपटें देखकर उनकी बेटी ने शोर मचाया, जिससे पड़ोसियों को मदद के लिए बुलाने लगा। देखते ही देखते आग पूरे घर में…
पिंकल कुमार की रिपोर्ट बेगूसराय :भीषण गर्मी, तेज धूप और गर्म हवा के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इसके मद्देनजर समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में परिवर्तन कर दिया गया है। अब सभी आंगनबाड़ी केंद्र सुबह 7:00 बजे से से 9:00 बजे तक ही चलेंगे। इसी बीच में बच्चों को गर्म नाश्ता और खाना भी खिलाया जाएगा। आईसीडीएस निदेशक के आदेश के आलोक में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ने सभी सीडीपीओ को उक्त आदेश का कड़ाई से पालन करने निर्देश दिया है। पेरासिटामोल सिरप की भी व्यवस्था की…
