Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोकसभा चुनाव में वोटिंग प्रतिशतता बढ़ाएगी एबीवीपी
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    लोकसभा चुनाव में वोटिंग प्रतिशतता बढ़ाएगी एबीवीपी

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadMay 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
    बेगूसराय: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए एबीवीपी डंडारी इकाई के द्वारा डंडारी प्रखंड के कटहरी गांव में बैठक आयोजित की गई जिसका नेतृत्व बलिया नगर मंत्री दयानिधान गिरी ने किया..। बैठक को संबोधित करते हुए विभाग संयोजक सोनू सरकार ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपनी स्थापना काल से ही छात्र हित के साथ-साथ समाज हित में काम कर रही है। एबीवीपी मतदाताओं के बीच मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर उत्साहित है. उन्होंने कहा, “लोकतंत्र हमारे लिए एक त्योहार है और हम अपने अभियान के माध्यम से कोशिश करेंगे कि अधिक से अधिक लोग इस चुनाव में मतदान करने के लिए आगे आएं और अपने वोट की ताकत के बारे में जागरूक हों।” युवाओं को लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने के सत प्रतिशत आवश्यकता है, ताकि उनके बीच के मतदान की भूमिका के बारे में सर्वसम्मति से निर्णय लिया जा सके।

    बलिया नगर मंत्री दयानिधान गिरी और एबीवीपी के पूर्व कार्यकर्ता पुरुषोत्तम प्यारे ने कहा कि अधिकांश संख्या पहली बार मतदान करने वाले छात्र-छात्रा भी रहेंगे। आगामी लोकसभा चुनाव में युवा, बुजुर्ग, महिला एवं किसान की भागीदारी ज्यादा से ज्यादा हो, इसके लिए परिषद डोर टू डोर कैंपेन चला कर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित कर रही है। मत का प्रयोग जरूर करें इसके लिए मतदाताओं से आग्रह भी कर रहे हैं। कैंपेन के दौरान मतदाताओं को बताया जा रहा है कि अपने मताधिकार का सही प्रयोग करें। लोकतंत्र की मतबूती के लिए यह आवश्यक है। वैसे नेता को चुनें जो सही मायने में देश और जनहित के लिए कुछ अच्छा सोचता हो। डंडारी नगर मंत्री वसंत कुमार और नगर सह मंत्री दिवेश कुमार ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश हैं, भारत में आम चुनाव हो रहे है जो भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए अहम है। भारत के प्रत्येक नागरिक को अपने राष्ट्र के प्रत्येक चुनाव में भागीदारी की शपथ लेनी चाहिए, क्योंकि भारत के प्रत्येक व्यक्ति का वोट ही देश के भावी भविष्य की नींव रखता है। इसलिए हर एक व्यक्ति का वोट राष्ट्र के निर्माण में भागीदार बनता है।

    एबीवीपी डंडारी के कला प्रमुख सुमंत कुमार और बलिया नगर सह मंत्री संजीव कुमार झा ने कहा कि भारत के प्रत्येक नागरिक का मतदान प्रक्रिया में भागीदारी जरूरी है, क्योंकि आम आदमी का एक वोट ही सरकारें बदल देता है। हम सबका एक वोट ही पलभर में एक अच्छा प्रतिनिधि भी चुन सकता है और एक बेकार प्रतिनिधि भी चुन सकता है, इसलिए भारत के प्रत्येक नागरिक को अपने मत का प्रयोग सोच-समझकर करना चाहिए और ऐसी सरकारें या प्रतिनिधि चुनने के लिए करना चाहिए, जो कि देश को विकास और तरक्की के पथ पर ले जा सकें।मौ के पर कार्यालय मंत्री मंगलेश कुमार, गोविंद कुमार, सोनू कुमार,हेमंत कुमार आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबहरागोड़ा प्रखंड स्थित भूतिया गांव में अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन,जमशेदपुर सांसद श्री बिद्युत बरण महतो हुए शामिल
    Next Article स्वस्थ रहने के लिए रोजना 6 -8 घंटे की नींद जरूरी : डॉ. अनामिका

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.