अशोक कुमार ठाकुर की रिपोर्ट तेघड़ा , बेगूसराय:5 मई रविवार को गोलीबारी कर लोगों के बीच दशक फैलाने के मामले में डीएसपी रविंद्र रविंद्र मोहन प्रसाद के निर्देश पर फुलवड़िया थाना अध्यक्ष दिवाकर प्रसाद सिंह एवं तेघड़ा थानाध्यक्ष कमलेश कुमार के संयुक्त कार्रवाई के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर दोनों अपराधियों को मघुरापुर विचला टोला सामुदायिक भवन पर से दो देशी पिस्टल एवं सात जिंदा कारतूस तथा एक स्कॉर्पियो के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। तेघड़ा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ रविंद्र मोहन प्रसाद ने सोमवार की सुबह 9:30 बजे अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर पत्रकारों से…
Author: Begusarai Samvad
प्रशांत कुमार की रिपोर्ट पटना ,बिहार:भोजपुरी फिल्म जगत की हुस्न परी अक्षरा सिंह का गाना जब भी रिलीज होता है, भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में तहलका मच जाता है. हम ये इसलिए कह रहे हैं कि आज अक्षरा का एक और बवाल गाना रिलीज हुआ है, जिसका टाइटल है – “अदा कातिलाना”. इस गाने में अक्षरा सिंह अपनी कातिलाना अदाओं से लोगों को घायल करती नज़र आ रही हैं. एक बार फिर से अक्षरा सिंह को इस गाने में सलमान खान जैसे सुपर स्टार को अपने इशारों पर नचाने वाले मुद्दसर खान ने कोरियोग्राफ किया है. अक्षरा सिंह का यह गाना…
गढ़पुरा ,बेगूसराय :अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा गढ़पुरा में मतदाता जागरूक अभियान का शुरूआत किया गया इस मौके पर पूर्व राष्ट्रीय कार्यक्रम सदस्य अजीत चौधरी ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा पूरे जिले में शत प्रतिशत मतदान हो इसको लेकर मतदाता जागरूक अभियान चल रहा है उन्होंने कहा कि हमारा एक वोट लोकतंत्र को सफल बनाने में बड़ी भूमिका का निर्वहन करता है सरकार पर सवाल उठने से अच्छा है कि हम अपने मत का उपयोग कर भारत को मजबूत और राष्ट्रवादी सरकार बनाने में मदद करें भारत में आतंकवाद नक्सलवाद एवं माओवाद को समर्थन करने वाले…
चन्दन शर्मा की रिपोर्ट बेगूसराय: निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात 5636 मतदाता ने डाक मतपत्र से मतदान के लिए आवेदन किया था , जिन में बी. पी. हाई स्कूल एवम एम. आर. जे. डी. कॉलेज बेगूसराय में 02 मई2024 से 04 मई 2024 तक कुल 3149 मतदाता अपना मतदान कर चुके हैं। अभी 05मई 2024 और 06मई 2024 को मतदान होना है। गृह रक्षा वाहिनी के कुल 407 मतदाता ने डाक मतपत्र से मतदान के लिए आवेदन किया था, जिनमे से 363 मतदाता ने 02मई 2024 और 03मई 2024 को अपना मतदान किए।अनुपस्थित वरिष्ठ नागरिक (85+) एवम अनुपस्थित दिव्यांग (40%…
तेघरा :लोकसभा चुनाव 2024 तैयारी को लेकर निगरानी रखने एवं पर्यवेक्षण कार्य के नियमित भारत निर्वाचन आयोग के स्तर से सामान पर्यवेक्षक की नियुक्ति बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र के लिए की गई है। इसी क्रम में को सामान्य पर्यवेक्षक मोहम्मद तैयब ने एपी एस एम कॉलेज बरौनी स्थित 143 तेघड़ा विधानसभा के डिस्पैच सेंटर का जायजा लिया। वहां ईवीएम कमिशनिंग की तैयारी की भी जानकारी ली। इसके बाद स्थित सामग्री कोषांग का निरीक्षण किया इस कोषांग के नोडल अधिकारी ने तैयारी की जानकारी दी। मतदान केंद्रों पर दी जाने वाली सभी सामग्रियों के बारे में बताया। उन्होंने बारो एवं आरसी…
तेघड़ा , बेगूसराय:तेघड़ा में जैसे -जैसे चुनाव की तिथि 13 मई नजदीक आ रहे जागरूकता कार्यक्रम उसी रफ्तार से तेज किया जा रहा है। ताकि शतप्रतिशत मतदान किया जा सके । आगामी 13 मई को जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं मे मतदान के लिए जागरूकता लाने और अधिक से अधिक मतदान करने के उद्देश्य से स्वीप कोषांग के मतदाता जागरूकता अभियान और आईसीडीएस विभाग के तहत तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों के द्वारा कई तरह की गतिविधियों से जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।आंगनबाड़ी केंद्रों के द्वारा मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता…
तेघड़ा ,बेगूसराय :प्रखंड के आधारपुर नया नगर दुलारपुर ग्राम में स्मृति शेष दीपक कुमार सिंह के पुण्यस्मृति में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का कार्यक्रम 5 मई रविवार से शुरू हुआ एवं समापन व पूर्ण आहुति 11 मई शनिवार को होना है। प्रथम दिन संगीत मय कथा का अमृत वर्षा करते हुए पंडित किंडृकराचार्य महाराज ने कहा कि प्रत्येक दशा में भगवान की कृपा का दर्शन करना, प्रारंभ को अच्छी तरह से भोगना क्योंकि प्रारंभ ही किए गए कर्मों का फल होता है, हम जैसा कर्म करते हें। वैसा ही फल मिलता है और जिस तरह का कर्म…
बेगूसराय: महागठबंधन प्रत्याशी अवधेश कुमार राय को बहुजन मुक्ति पार्टी ने भी अब खुलकर समर्थन कर दिया है। रविवार को बहुजन मुक्ति पार्टी कार्यालय,बेगूसराय में एक बड़ी मीटिंग आयोजित किया गया। मीटिंग में सीपीआई के राज्यमंत्री रामनरेश पांडेय, इंडिया महागठबंधन के संयोजक व पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह भी शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए बहुजन मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष नंदकुमार साह ने कहा कि हमारे लड़ाई बीजेपी और आरएसएस के खिलाफ है। बीजेपी शासन में संविधान पर खतरा उतपन्न हो गया है। उन्हौने कहा कि बीजेपी के खिलाफ लड़ाई में हमारी पार्टी इंडिया महागठबंधन से सीपीआई उम्मीदवार…
बेगूसराय :अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शत-प्रतिशत मतदान को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान का बलिया और डंडारी का संयुक्त बैठक बलिया में आयोजित किया. बैठक का नेतृत्व नगर मंत्री दयानिधान गिरी ने किया और अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अमित कुमार ने किया । बैठक में मुख्य रूप से अभाविप बिहार झारखंड के क्षेत्रीय संगठन मंत्री निखिल रंजन उपस्थित थे, क्षेत्रीय संगठन मंत्री निखिल रंजन ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश हैं, भारत में आम चुनाव हो रहे है जो भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए अहम है। भारत के प्रत्येक नागरिक को अपने राष्ट्र…
बेगुसराय: लोहियानगर ओभरब्रीज के नीचे स्थित झुग्गी-झोपड़ी बस्ती में माया कौशल्या फाउंडेशन द्वारा जनसहयोग से संचालित बच्चों की पाठशाला में पाठशाला का 05वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया।सर्वप्रथम आए हुए अतिथियों का बच्चों के द्वारा स्वागत गान गाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के अतिथि सह गायत्री इंटरप्राइजेज उलाव के संचालक विक्रम कुमार ने कहा पाठशाला के बच्चे शिक्षा के साथ साथ ताइक्वांडो व कम्प्यूटर का ट्रेनिंग ले रहे हैं।इसकी जितनी भी सराहना किया जाए वो कम है। उन्होंने अपनी ओर से पाठशाला परिवार से जुड़े सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को बैग प्रदान कर उत्साह वर्धन किया। माया कौशल्या फाउंडेशन के…
