Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शिक्षा के साथ साथ खेल-कूद का भी अलख जगा रहा है बच्चों की पाठशाला :विक्रम
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    शिक्षा के साथ साथ खेल-कूद का भी अलख जगा रहा है बच्चों की पाठशाला :विक्रम

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadMay 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बेगुसराय: लोहियानगर ओभरब्रीज के नीचे स्थित झुग्गी-झोपड़ी बस्ती में माया कौशल्या फाउंडेशन द्वारा जनसहयोग से संचालित बच्चों की पाठशाला में पाठशाला का 05वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया।सर्वप्रथम आए हुए अतिथियों का बच्चों के द्वारा स्वागत गान गाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के अतिथि सह गायत्री इंटरप्राइजेज उलाव के संचालक विक्रम कुमार ने कहा पाठशाला के बच्चे शिक्षा के साथ साथ ताइक्वांडो व कम्प्यूटर का ट्रेनिंग ले रहे हैं।इसकी जितनी भी सराहना किया जाए वो कम है। उन्होंने अपनी ओर से पाठशाला परिवार से जुड़े सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को बैग प्रदान कर उत्साह वर्धन किया।

     

    माया कौशल्या फाउंडेशन के सचिव सह बच्चों की पाठशाला के संचालक रौशन कुमार ने पाठशाला की स्थापना काल को याद करते हुए कहा कि पाठशाला की स्थापना सिर्फ दो व्यक्ति के साथ मिलकर की गई थी। उसके बाद धीरे धीरे ये कारवां बनता गया। पाठशाला के संस्थापक सदस्य अशोक कुमार ने ताइक्वांडो कोच मणिकांत कुमार के प्रयास कि सराहना करते हुए कहा कि आज इनके ही प्रयास से पाठशाला के बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लिए हैं।शिक्षिका सोनी कुमारी और रीता कुमारी ने पाठशाला के बच्चों में हो रहे प्रगति की सराहना की। शिक्षक रजनीकांत व विकास ने पाठशाला में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि अगर आम आवाम का सहयोग नहीं मिलता तो पाठशाला का संचालन संभव नहीं था। धन्यवाद ज्ञापन सोनाली कुमारी ने की।इस मौके पर अतिथि के रूप में चंदन कुमार,विनय,केशव, निशांत, मृत्युंजय सहित शिक्षक विवेक,आलोक,कीमती,कुमकुम,बादल, खुशी,प्रिंस,नितिश, अंजलि एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडॉ सुधा नंद झा ज्योतिषी मिथिला मनोकामना ज्योतिष केंद्र द्वारा प्रस्तुत राशिफल
    Next Article शिक्षा का भारतीयकरण करने वाले के लिए राष्ट्र हित में मतदान करें युवा : निखिल रंजन

    Related Posts

    उर्वरक बिक्री का लाइसेंस लेने का मौका, केवीके में 15 दिवसीय प्रशिक्षण 3 नवंबर से

    October 23, 2026

    छोटा गम्हरिया पंचायत भवन में आज आयुष्मान कार्ड शिविर

    October 23, 2026

    जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल एक नवंबर को

    October 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उर्वरक बिक्री का लाइसेंस लेने का मौका, केवीके में 15 दिवसीय प्रशिक्षण 3 नवंबर से

    छोटा गम्हरिया पंचायत भवन में आज आयुष्मान कार्ड शिविर

    जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल एक नवंबर को

    चार महीने से खराब जलमीनार, 30 से अधिक घरों में पेयजल संकट

    तामुलिया में 25 अक्टूबर को रक्तदान शिविर, एसपी होंगे शामिल

    दिवंगत मुखिया नयन सिंह मुंडा के परिजनों से मिलीं विधायक सविता महतो

    चांडिल में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन, एसआईआर रद्द करने की मांग

    नरवा पहाड़ में विस्थापितों का आंदोलन रंग लाया, 21 मांगों पर सहमति

    बड़बिल में ‘परमात्म दर्शन’ नूतन भवन का उद्घाटन, 1300 श्रद्धालु हुए शामिल

    माताजी आश्रम में योगेश्वरी मां की 164वीं जयंती पर विजया सम्मेलन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.