चंदन शर्मा की रिपोर्ट बेगूसराय :बेगूसराय लोकसभा से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार गिरिराज सिंह के चुनावी सभा में कल उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री हेमंत विस्वा शर्मा एवं बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी बेगूसराय आएंगे एवं चुनावी सभा को संबोधित करेंगे ।इसकी जानकारी भाजपा के प्रवक्ता सह लोकसभा मीडिया प्रभारी शुभम कुमार ने दी। शुभम कुमार ने जानकारी दी की कल दिन के 11:00 बजे बखरी विधानसभा के शकरपुरा हाई स्कूल में असम के मुख्यमंत्री श्री हेमंत विस्वा शर्मा जी एवं दिन के 1 बजे तेघरा विधानसभा के बरौनी फर्टिलाइजर मैदान…
Author: Begusarai Samvad
भगवानपुर,बेगूसराय: गठबंधन धर्म का पालन करना हमारा फर्ज है इस को लेकर लोजपा सक्रिय भूमिका में है ।हमारा एक ही संकल्प है नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधान मंत्री बनाना है और गिरिराज सिंह को जितना है उक्त बातें बछवारा विधानसभा क्षेत्र के भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के जोकिया, धूसहा,तेलन ,औगान, पाली , अतरूआ, मल्हीपुर, महेशपुर, सहित दर्जनों गांव मैं जनसंपर्क अभियान चलाते हुए लोजपा नेता विनय कुमार सिंह ने कहि उन्होंने कहा कि आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का मान सम्मान विदेश में भी बढ़ा है उनका काम जनजन में बोलता है मोदी के हाथ मजबूत…
मंजीत कुमार जमशेदपुर लोकसभा के इंडिया गठबंधन प्रत्याशी समीर मोहंती साकची शीतला मंदिर सामने दुकान नंबर 14 में चुनावी जिला कार्यालय का उद्घाटन किया, समारोह में उपस्थित गठबंधन के प्रत्याशी समेत जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी, पोटका के विधायक संजीव सरदार, घाटशिला के विधायक रामदास सुरेन समेत कई कार्यकर्ता नेता उपस्थित रहे, आने वाली 25 तारीख मतदान को लेकर चुनावी कार्यालय में कई महत्वपूर्ण बातें पर भी चर्चा हुई….. चुनावी कार्यालय के उद्घाटन के दौरान विधायक रामदास सोरेन ने कहा इंडिया गठबंधन में सभी स्टार प्रचारक
चंदन शर्मा की रिपोर्ट भगवानपुर,बेगूसराय: लोकसभा चुनाव में शांति पूर्ण रूप से मतदान सम्पन्न कराने के लिए तेयाय ओपी अध्यक्ष चंद्रकांत कुमार के नेतृत्व में ओपी क्षेत्र अंतर्गत अर्द्ध सैनिक पुलिस बल के साथ क्षेत्र के बसही ,चुरामनचक, मल्हीपुर, पाली , लखनपुर, अतरुआ, सहित विभिन्न गांव में फ्लैग मार्च निकाला गया ।ओपी अध्यक्ष चंद्रकांत कुमार ने लोगों को प्रेरित करते हुए कहा कि आप लोग भय मुक्त होकर मतदान करें कोई समस्या हो तो जानकारी दें पुलिस त्वरित करवाई करेगी।मौके पर एस एस आई पंकज कुमार ,बाबर अली सहित पुलिस पदाधिकारी आदि मौजूद थे।
चंदन शर्मा की रिपोर्ट भगवानपुर, बेगूसराय:लोकसभा चुनाव के मद्देनजर थाना क्षेत्र में भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने को लेकर थानाध्यक्ष पवन कुमार की नेतृत्व में एवं एस आई राजीव कुमार ,दिलीप सिंह,एवं एस आई महेश प्रसाद,वीरेंद्र कुमार के मौजूदगी में।भगवानपुर थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस जवान आदि मौजूद रहे। फ्लैग मार्च दहिया,भगवानपुर,मेहदौली, बनवारीपुर, मानोपुर, मोख्तियारपुर, जोकिया,भीठ बनबरीपुर मुक्तियारपुर रसलपुर कटारिया नौला जोकिया भीठ सूर्यपुरा सहित थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से गुजरी। इस संबंध में थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त माहौल में लोकसभा…
बेगूसराय: लोजपा नेता विनय कुमार सिंह एनडीए प्रत्याशी गिरिराज सिंह के पक्ष में लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं इसी कड़ी में वे मंसूरचक,और बछबाड़ा प्रखंड के कस्टोली, नवटोल, समसा, नईपुर, बहरामपुर, अरवा, हादिपुर, कैदराबाद ,सहित सहित विभिन्न गांव का सघन दौरा कर लोगों से गिरिराज सिंह के पक्ष में मतदान कर देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को हाथ मजबूत करने की अपील की ।विनय कुमार सिंह ने कहा कि देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो विकास हुआ है वह किसी से छुपा हुआ नही है ।अगर आपको लगता है मोदी जी के नेतृत्व में…
चतरा। भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने आज चंदवा में नगर मंदिर, महुआमिलान जमीरा, लोहरसी माल्हान, निंद्रा, डूमारो, डूमारो, बारी जतराटांड़, सेरक, बनहरदी, सासंग, अलौदिया, चंदवा शहर में जनसम्पर्क कर लोगों से भाजपा को रिकॉर्ड मतों से विजय दिलाने कि अपील किया। जनसंपर्क कार्यक्रम में कालीचरण सिंह के साथ जिला संगठन प्रभारी श्री मुकेश निरंजन सिन्हा जी, जिला उपाध्यक्ष श्री पंकज सिंह जी, श्री राकेश दुबे जी, श्री लक्ष्मण कुशवाहा जी, श्री राम कुमार गुप्ता जी, श्री प्रेम प्रसाद गुप्ता जी, श्री त्रिवेणी साहू जी, श्री अमित राम जी, श्री रामदेव सिंह जी, श्री रंजीत गुप्ता जी, श्री अर्जुन…
बेगूसराय:लोजपा नेता विनय कुमार सिंह सोमवार को एनडीए प्रत्याशी गिरिराज सिंह के पक्ष में भगवानपुर प्रखंड के भगवानपुर , मेहदौली , बछबाड़ा प्रखंड के रुदौली , भरौल गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया इस अवसर पर विनय कुमार सिंह ने कहा कि देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में विकास हो रहा है। सबका साथ सबका विकास ही एनडीए का मूल मंत्र है।देश हित में एक बार फिर से नरेंद्र मोदी जी को प्रधान मंत्री बनाने के लिए गिरिराज सिंह को वोट दें।इस बार नरेंद्र मोदी जी को प्रधान मंत्री बनाते हैं तो फिर से देश…
प्रशांत कुमार की रिपोर्ट पटना ,बिहार :हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा हम (से) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मंत्री डॉ.संतोष कुमार सुमन ने उजियारपुर और समस्तीपुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र से एनडीए समर्थित उम्मीदवार क्रमशः केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री सह भाजपा नेता नित्यानंद राय और लोजपा की शांभवी चौधरी के पक्ष में सघन जनसंपर्क कर जनता को गोलबंद किया और एक बार फिर से केंद्र में मोदी सरकार बनाने का आह्वान किया. डॉ.संतोष कुमार सुमन ने कहा कि बिहार की जनता के दिलोदिमाग में मोदी सरकार की विकास वाली छवि है. देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जो 10 सालों में कर…
विवेक कुमार की रिपोर्ट सिवान,बिहार : जिले के प्रखंड लकड़ी नवीगंज के मूसेपुर गांव निवासी प्रसिद्ध होमियोपैथिक चिकित्सक स्व० डॉ० तपेश्वर पाण्डेय जी के पौत्र और डॉ0 शैलेश पाण्डेय जी के पुत्र डॉक्टर रौशन पाण्डेय जी को स्वास्थ के क्षेत्र में उनके द्वारा किए जा रहे बेहतरीन प्रयास और सामाजिक जागरूकता के साथ साथ होमियोपैथी के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने के पर उन्हें देश की राज्यधानी दिल्ली में “राष्ट्रीय चिकित्सा सेवा रत्न ” पुरस्कार से सम्मानित किया गया । दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में पूरे देश में होम्योपैथी के माध्यम से समाज में अच्छे कार्य करने वाले…
