आशीष कुमार की रिपोर्ट गया :गया जी में भीषण गर्मी पड़ रही है और बिजली विभाग आंख मिचौली कर रही है। लगातार दिन तो दिन रात में भी दो-दो घंटे बिजली काट दी जा रही है। भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के सह प्रभारी डॉ मनीष पंकज मिश्रा ने कहा की बिजली विभाग लगातार मेंटेनेंस के नाम पर दिन तो दिन रात में भी बिजली काट लेता है जिससे आम जनता को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। रात में बिजली कट हो जाने के कारणआम जनता गर्मी से सो नहीं पाते है, जिससे बच्चे और…
Author: Begusarai Samvad
पानी की सुविधा, नियमित वर्ग, नए लेखपाल को प्रभार देने सहित कई मांगों पर विद्यार्थी परिषद करेगी आंदोलन चंदन शर्मा की रिपोर्ट बेगूसराय :अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जीडी कॉलेज इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा प्राचार्य को ज्ञापन सोपा गया तथा कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य से यह कहा कि विद्यार्थी परिषद टाल मटोल की राजनीति में विश्वास नहीं रखती है ।इसलिए बार-बार आश्वासन देकर मुकरना अब नहीं चलेगा ।नगर मंत्री अजीत कुमार एवं कॉलेज इकाई अध्यक्ष प्रहलाद कुमार ने कहा कि जीडी कॉलेज का लेखपाल कार्यालय भगवान भरोसे है जो व्यक्ति महाविद्यालय में स्थाई या अस्थाई किसी भी पद पर नहीं है…
चंदन शर्मा तो भगवानपुर, बेगूसराय:चंदोंर निवासी 75वर्षीय सीपीआई नेता रामाशीष राय का बीमारी के कारण निधन हो गया ।वे स्वास्थ्य विभाग में बी एच डब्लू पद पर थे सेवानिवृत होने के बाद सीपीआई का सच्चे सिपाही बन गए।रामाशीष राय अपने पीछे 4बेटी और 1बेटा को छोर गए हैं ।रामाशीष राय के निधन की खबर पाते ही सीपीआई के जिला सचिव एवं बेगूसराय लोकसभा इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अवधेश राय चंदौर पहुंचकर रामाशीष राय के पार्थिव शरीर पर सीपीआई का चादर और माला देकर अंतिम बिदाई दी।अवधेश राय ने कहा कि हम लोगों ने सीपीआई के एक सच्चा सिपाही को…
चंदन शर्मा की रिपोर्ट बेगूसराय : देश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रसिद्ध जामिया मिल्लिया इस्लामिया दिल्ली ने इंटर एडमिशन परीक्षा के लिए 27 अप्रैल को प्रवेश परीक्षा आयोजित की थी। ये परीक्षा देशभर के 34 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में बेगूसराय की बेटी कशिश कायनात ने पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया है। कशिश कायनात बेगूसराय शहर के नवाब चौक पोखरिया महल्ला निवासी आंगनबाड़ी सेविका सीमा खुर्शीद और क़ौमी तंज़ीम दैनिक अखवार के बेगूसराय कार्यलय के ब्यूरो प्रमुख महफूजुर रशीद की इकलौती बेटी है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा शहर से सटे विकास विद्यालय डुमरी…
भगवानपुर , बेगूसराय : राज्य सरकार भले ही सरकारी दफ्तरों को व्यवस्थित और सुसज्जित बनाने के प्रयास में है लेकिन सरकारी बाबुओं की मनमानी आए दिन दिखता रहता है राष्ट्र संवाद की टीम भगवानपुर प्रखंड कार्यालय की स्थिति को भांपने पहुंची तो पाया कि प्रखंड कार्ययाल में प्रधान लिपिक तेजनरायण सिंह अपने कुर्सी पर सोए हुए हैं और पैर को टेबुल पर रखे हुए ।आखिर यह किया दिखाना चाहते हैं जो हम कर रहे हैं वो सही है या सरकार ने नियम बनाई है वह सही हैं।जबकि इस कार्यालय में भर दिन आम जनता का आना जाना होता है…
चंदन शर्मा की रिपोर्ट भगवानपुर ,बेगूसराय :सीबीएसआई द्वारा घोषित 10 वर्ग के रिजल्ट में प्रखंड क्षेत्र के दहिया निवासी गुंजन कुमार के पुत्र अतुल प्रकाश ने 91.6 प्रतिशत अंक लाकर क्षेत्र का नाम रौशन किया है।ये डीएबी स्कूल बरौनी में पढ़ते थे।उनकी सफलता पर परिजनों सहित गांव में खुशी का माहौल बना है। बच्चे का लक्ष्य डॉक्टर बनना है।अतुल प्रकाश ने अपने सफलता के लिए अपने माता निशा कुमारी,एवं पिता गुंजन कुमार सहित गुरुजनों को श्रेया दिया है।
कांग्रेस के जनाधार वाले नेता लगातार भाजपा में हो रहे शामिल : सम्राट चौधरी प्रशांत कुमार प्राणय की रिपोर्ट पटना:भाजपा प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को आयोजित मिलन समारोह में कांग्रेस के दिग्गज नेता विजय शंकर दूबे के पुत्र सत्यम दूबे, कांग्रेस के प्रवक्ता रहे असित नाथ तिवारी और बेगूसराय के प्रत्याशी रहे अमरेंद्र सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इन सभी लोगों को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बिहार के मंत्री मंगल पांडेय ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई और पार्टी में स्वागत किया।इस मिलन समारोह में भाजपा…
सीतामढी/मधुबनी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन पर प्रहार करते हुए कहा कि देश को एक मजबूत प्रधानमंत्री चाहिए, न कि बारी-बारी, एक-एक साल के लिए प्रधानमंत्री। बिहार के सीतामढी और मधुबनी में राजग उम्मीदवारों के पक्ष में अलग-अलग रैलियों को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, ‘‘इंडिया गठबंधन वालों का कुछ होना नहीं है। पर मान लीजिए, वे स्वप्न में भी जीत जाते हैं। वैसे जीतेंगे तो नहीं, मोदी जी ही 400 पार कराने वाले हैं । मगर जीत गए तो उनका प्रधानमंत्री पद के लिए उम्मीदवार कौन होगा । ममता बनर्जी…
बेगूसराय :बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना बरौनी थाना क्षेत्र के असुरारी हाई स्कूल के समीप की है। घायल युवक की पहचान एफसीआई थाना क्षेत्र के बीहट गुरदासपुर टोला राजा घर निवासी मनोज सिंह उर्फ महंत के पुत्र अंशु कुमार (22) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही सदर-टू डीएसपी भास्कर रंजन एवं बरौनी इंस्पेक्टर रजनीश कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर घायल युवक को बरौनी पीएचसी लाया। जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अंशु कुमार भी आपराधिक…
तेघरा,बेगूसराय :संत पॉल पब्लिक स्कूल तेघड़ा के सीबीएसई बोर्ड के दसवीं रिजल्ट पूरे जिले में रहा अव्वल ! सीबीएसई दसवीं बोर्ड की परीक्षा – 2024 में संत पॉल पब्लिक स्कूल तेघड़ा ने इस बार पुन: पूरे जिला में शीर्ष स्थान पर रहा | विगत कुछ वर्षों से बोर्ड रिजल्ट में संत पॉल पब्लिक स्कूल तेघड़ा प्रथम स्थान पर है | दसवीं में कुल 214 छात्र- छात्राओं ने परीक्षा में शामिल हुए, जिसमें कुल 27 बच्चों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किया | जिसमें रमन कुमार ने 97% अंक के साथ पूरे जिले में प्रथम स्थान पर रहा | इन्होंने…
