Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भगवान भरोसे चल रहा जीडी कॉलेज का लेखपाल कार्यालय , डेढ़ माह पूर्व सेवानिवृत्त लेखपाल के घर से हो रहा चेक निर्गत : एबीवीपी
    बिहार बेगूसराय शिक्षा

    भगवान भरोसे चल रहा जीडी कॉलेज का लेखपाल कार्यालय , डेढ़ माह पूर्व सेवानिवृत्त लेखपाल के घर से हो रहा चेक निर्गत : एबीवीपी

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadMay 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    पानी की सुविधा, नियमित वर्ग, नए लेखपाल को प्रभार देने सहित कई मांगों पर विद्यार्थी परिषद करेगी आंदोलन

    चंदन शर्मा की रिपोर्ट

    बेगूसराय :अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जीडी कॉलेज इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा प्राचार्य को ज्ञापन सोपा गया तथा कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य से यह कहा कि विद्यार्थी परिषद टाल मटोल की राजनीति में विश्वास नहीं रखती है ।इसलिए बार-बार आश्वासन देकर मुकरना अब नहीं चलेगा ।नगर मंत्री अजीत कुमार एवं कॉलेज इकाई अध्यक्ष प्रहलाद कुमार ने कहा कि जीडी कॉलेज का लेखपाल कार्यालय भगवान भरोसे है जो व्यक्ति महाविद्यालय में स्थाई या अस्थाई किसी भी पद पर नहीं है वह व्यक्ति लेखा विभाग का चेक निर्गत कर रहा है । जीडी कॉलेज का लेखपाल कार्यालय सेवानिवृत हो चुके लेखपाल मोहम्मद इब्राहिम के घर से संचालित हो रहा है जो पूरे महाविद्यालय के लिए शर्मनाक बात है । मोहम्मद इब्राहिम आज महाविद्यालय में किसी भी पद पर नहीं है किंतु लेखा विभाग के सभी फाइल एवं चाबियां उसी के पास है l विद्यार्थी परिषद इस प्रकार का नंगा नृत्य बर्दाश्त नहीं करेगी l कुलपति महोदय शीघ्र हस्तक्षेप कर इस स्थिति को सुधारे अन्यथा महाविद्यालय अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया जाएगा l सोशल मीडिया प्रमुख मनीष कुमार एवं कॉलेज मंत्री आलोक कुमार ने कहा कि भीषण गर्मी में महाविद्यालय में स्वच्छ जल का एक भी स्रोत नहीं है । लाखों रुपए खर्च कर जल मीनार बनाए गए , जहां आज ठंडा पानी के लिए छात्र-छात्रा तरस रहे हैं । महाविद्यालय में 10 लाख से अधिक रुपए की मशीन पड़ी हुई है लेकिन कॉलेज में पानी बाहर से खरीद कर ही आता है l ऐसे प्राचार्य को नैतिक रूप से अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए l छात्र नेता नीतीश कुमार एवं मंगल माधव ने कहा कि महाविद्यालय के लगभग विषयों में यूजी सेमेस्टर 2 की कक्षा 1 दिन भी नहीं चली, लेकिन परीक्षा की तिथि जारी कर दी गई l आखिर इस व्यवस्था में छात्र-छात्राओं को किस मुख से चोरी करने से रोका जाएगा । महाविद्यालय प्रशासन 75% उपस्थिति सुनिश्चित करने को तैयार नहीं है , लेकिन परीक्षा करवा कर राशि की उगाही हो रही है ।यदि एक सप्ताह के भीतर इस स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो विद्यार्थी परिषद अनिश्चितकालीन आंदोलन पर बैठेगी l जिसका जवाब देही महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी । मौके पर छात्र नेता अंकित कुमार , राहुल कुमार , गुलशन कुमार , अमन कुमार उपस्थित थे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीपीआई नेता रामाशीष राय का हुआ निधन ,लोकसभा प्रत्याशी अवधेश राय ने चादर माला देकर दी अंतिम विदाई
    Next Article गया जी में भीषण गर्मी पड़ रही है और बिजली विभाग कर रही है आंख मिचौली ।

    Related Posts

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.