सुमन कुमार झा की रिपोर्ट खगड़िया : सहरसा – समस्तीपुर रेलखंड पर पहरजा गंगौर हाल्ट और इमली स्टेशन के बीच एक युवक की ट्रेन की ठोकर लगने से मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार, पहरजा गंगौर हाल्ट से 3 किलोमीटर पश्चिम इमली स्टेशन से 2 किलोमीटर पहले, एक युवक की ट्रेन की ठोकर लगने से मौत हो गयी, मृतक की पहचान खगड़िया जिला के सदर प्रखंड अन्तर्गत बेला सिमरी के गंज गॉव निवासी जगदीष सहनी का 30 वर्षीय पुत्र सिकन्दर सहनी के रूप में हुई , वह सुबह 7:00 बजे अपने घर से खेत जोतवाने के लिए रेलवे लाइन…
Author: Begusarai Samvad
चन्दन शर्मा की रिपोर्ट बेगूसराय : बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का दिनकर जन्मभूमि बेगूसराय के बीहट चांदनी चौक पर कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत, अभिनंदन किया। प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी पटना से खगरिया जाने के क्रम में बिहार चांदनी चौक पर बीहट नगरपरिषद के कार्यकर्ताओं का हुजूम देखकर रूके तथा कार्यकर्ताओं का अभिनंदन स्वीकार किया। भाजपा नेता अमरेन्द्र कुमार अमर, मंडल अध्यक्ष यशस्वी आनंद, जिला उपाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार वीरेश के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का पुष्पमाला एवं अंग वस्त्र देकर जोरदार स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा ने विरोधी दलों के…
चन्दन शर्मा की रिपोर्ट बेगूसराय : दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित हंसराज कॉलेज ने अपनी स्थापना के अमृत वर्ष के अवसर पर शिक्षा ,साहित्य एवं संस्कृति के क्षेत्र में नए प्रतिमान स्थापित करने एवं राष्ट्र निर्माण मे अपनी निरंतर सक्रिय योगदान देने के लिए डॉ. मनीष कुमार चौधरी को ‘ महात्मा हंसराज गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया है I डॉ. मनीष कुमार चौधरी सम्प्रति दौलत राम कॉलेज मे सहायक प्रोफेसर के रूप मे कार्यरत हैं I गौरतलब है की डॉ. चौधरी यूनाइडेड स्पोर्ट्स फेडरेशन के अध्यक्ष के साथ – साथ सामाजिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक क्षैत्रों में अग्रणी संस्था ‘रिस्पेक्ट इंडिया’…
चन्दन शर्मा की रिपोर्ट भगवानपुर,बेगूसराय : संजात पंचायत के मुखिया पूनम कुमारी के आग्रह पर एशियन सिटी हॉस्पिटल पटना द्वारा गांधी विधा प्रचारक पुस्तकालय संजात के प्रांगण में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर में डॉक्टर शिव किशोर ,डॉक्टर आदित्य कुमार , डॉक्टर अनिमेश कुमार ने करीब सौ लोगों के स्वास्थ्य की जांच की एवं उचित परामर्श भी दिए । मौके पर रंजीत महतो रामनरेश झा,राजकुमार चौरसिया आदि उपस्थित थे।
बेगूसराय :लड़कियां अपने परिजनों पर बोझ न बनकर आत्मनिर्भर होकर जीवन जीना चाहती है । इसलिए छात्राओं को आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण बहुत जरूरी है । इस दिशा में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन द्वारा उठाया गया कदम सराहनीय है । उक्त बातें पूर्व विधान परिषद सदस्य उषा सहनी ने ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन नगर परिषद बेगूसराय द्वारा आयोजित पचास दिवसीय कराटे प्रशिक्षक शिविर के समापन सह सम्मान समारोह के अवसर पर कहीं । ज्ञात हो कि पिछले पचास दिनों से यह प्रशिक्षण शिविर नगर क्षेत्र के सावित्री उच्च विद्यालय उलाव के प्रांगण में चल रहा था। महान स्वतंत्रता सेनानी और…
बेगूसराय :लड़कियां अपने परिजनों पर बोझ न बनकर आत्मनिर्भर होकर जीवन जीना चाहती है । इसलिए छात्राओं को आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण बहुत जरूरी है । इस दिशा में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन द्वारा उठाया गया कदम सराहनीय है । उक्त बातें पूर्व विधान परिषद सदस्य उषा सहनी ने ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन नगर परिषद बेगूसराय द्वारा आयोजित पचास दिवसीय कराटे प्रशिक्षक शिविर के समापन सह सम्मान समारोह के अवसर पर कहीं । ज्ञात हो कि पिछले पचास दिनों से यह प्रशिक्षण शिविर नगर क्षेत्र के सावित्री उच्च विद्यालय उलाव के प्रांगण में चल रहा था। महान स्वतंत्रता सेनानी और…
स्वर्गीय रामाज्ञा सिंह की तीसरी पुण्यतिथि मनाई गई। चन्दन शर्मा की रिपोर्ट भगवानपुर ,बेगूसराय : शनिवार को स्वर्गीय रामाज्ञा सिंह की तीसरी पुण्यतिथि मनाई गई।इस अवसरक्षेत्र के नरहरीपुर गांव में।जदयू के वरिष्ट नेता गुंजन कुमार के पिता स्वर्गीय रामाज्ञा सिंह की तीसरी पुण्यतिथि मनाई गई।इस अवसर पर जदयू जिला सचिव सुनील कुमार राय,रमेश झा, पिंकी देवी ,लक्ष्मी देवी ,गंगा प्रसाद यादव ,आदि ने भाव भीनी श्रद्धाजली दी जदयू जिला सचिव सुनील कुमार राय ने कहा कि रामाज्ञा बाबू की कृति को भुला नहीं जा सकता वे सामाजिक कार्यों में उनकी भूमिका अहम रहती थी ।इस अवसर पर जदयू के वरिष्ट…
चेरियाबरियारपुर बेगूसराय :बेगूसराय में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है बीते 24 मई को अपराधियों ने एक कपड़ा दुकानदार को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था अपराधियों ने इसे मरा हुआ समझकर छोड़ दिया लेकिन युवक जिंदा था। अहले सुबह जब लोग मॉर्निंग वॉक के लिए निकले लोग बांध के किनारे खून से लथपथ एक युवक को देखा, पहले तो लोगों ने भी युवक को मरा हुआ ही समझा। इस बात की जानकारी स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी गईं,मौके पर जब पुलिस प्रशासन पहुंची तो पता चला कि युवक की सांसे चल रही…
वीरपुर ,बेगुसराय: भूमि विवाद से संबंधित मामले को निपटारे को लेकर वीरपुर थाना परिसर स्थित प्रतीक्षालय भवन में निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार को जनता दरबार का अयोजन किया गया। जिसकी जानकारी देते हुए अंचल के सीआई कमल किशोर वर्मा ने बताया कि पुर्व के 14 मामले और 4 नए मामलें आए हैं। टोटल 18 मामलों में से अंचलाधिकारी के अनुपस्थिति के कारण एक भी मामले को निस्पादित नहीं किया जा सका । मौके पर थाना के राजस्व कर्मचारी राधेश्याम कुमार, थाना के पु अ नि अंजलि कुमारी समेत कई फरियादी मौजूद थे।
चेरियाबरियारपुर (बेगूसराय) : शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेरिया बरियारपुर में बीडीओ प्रियतम सम्राट की अध्यक्षता में सघन दस्त पखवाड़ा के सफल क्रियान्वयन के लिए बीडीओ ने पखवाड़ा के सफल क्रियान्वयन के लिए कई आवश्यक टिप्स दिए। वहीं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा जगत रंजन ने बताया यह अभियान 01 जून से 15 जून तक चलेगा। इस अभियान के तहत सभी आशा कार्यकर्ता के द्वारा घर-घर जाकर छह माह से 05 वर्ष के बच्चे के बीच ओ आर एस वितरण किया जाएगा। वहीं रोगग्रस्त बच्चों को ओ आर एस एवं जिंक की टैबलेट दी जाएगी। इस पखवाड़ा का उद्देश्य शिशु…
